Advertisment

पश्चिम बंगाल में उपद्रवियों के हमले में स्थानीय भाजपा नेता घायल

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

चकदाह (पश्चिम बंगाल), तीन जनवरी (भाषा) पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में उपद्रवदियों के हमले में भाजपा का एक स्थानीय नेता घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

Advertisment

पुलिस ने कहा कि चकदाह इलाके के सिमुरली-निर्मल पल्ली के भाजपा बूथ अध्यक्ष रतन बर्मन (35) पर शनिवार की रात उपद्रवियों ने उस वक्त हमला किया जब वह अपने घर लौट रहे थे।

उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग बर्मन को कल्याणी के जेएनएम अस्पताल ले गए। उनके हाथ में चोट आई है।

पुलिस ने कहा कि वह मामले की जांच कर रही है।

राणाघाट से भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के ''गुंडों'' ने बर्मन पर हमला किया। हालांकि टीएमसी ने इन आरोपों को खारिज किया है।

Advertisment

भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार सुबह इलाके में एक सड़क को अवरुद्ध कर बर्मन पर हमले के खिलाफ प्रदर्शन किया।

भाषा जोहेब देवेंद्र

देवेंद्र

Advertisment
चैनल से जुड़ें