Advertisment

Lizard : छिपकली का दिखना शुभ-अशुभ? क्या है दीपावली पर मंदिर-किचिन में छिपकली दिखने के संकेत

author-image
Preeti Dwivedi
Lizard : छिपकली का दिखना शुभ-अशुभ? क्या है दीपावली पर मंदिर-किचिन में छिपकली दिखने के संकेत

नई दिल्ली। लोग छिपकली Lizard In Temple का देखकर अक्सर डर जाते हैं। Vastu Tips इसी के साथ इसे भगाने vastu shashtra में भी जुट जाते हैं। लेकिन आपको बता दे वास्तु में इसे बेहद शुभ माना जाता है। जी हां ​छिपकली को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। ऐसेमें यदि ये घर के किचिन या मंदिर में दिख जाए तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। तो चलिए आज हम आपके बताने जा रहे हैं कि शरीर के किस अंग पर छिपकली का गिरना शुभ और किसका अशुभ माना जाता है।

Advertisment

शरीर के इन अंगों पर गिरें तो क्‍या है संकेत

ज्योतिष के अनुसार छिपकली का शरीर के अंगों पर गिरना हर बार अशुभ नहीं होता। शरीर के कुछ अंगों पर छिपकली का गिरना शुभ भी माना जाता है। आइये जानते हैं शरीर के किन अंगो पर छिपकली का गिरना शुभ होता और किन पर अशुभ।

गर्दन - neck 
ज्योतिष में किसी की गर्दन पर छिपकली का गिरना शुभ माना जाता है। अगर ऐसा होता है तो ज्योतिष के अनुसार आप शुत्र पर विजय प्राप्त करते हैं।

नाक - nose 
नाक पर छिपकली का गिरना शुभ आपके भाग्यदोय का संकेत होता है।

हाथ -hand 
आपके दाएं हाथ पर छिपकली का गिरना धन लाभ के संकेत ​देता है। तो वहीं बाएं हाथ पर गिरने से धन की हानि होती है।

Advertisment

कलाई -wrist 
दाएं हाथ की कलाई पर छिपकली के गिरने से धन हानि होती है। इसके विपरीत यदि छिपकली बाएं हाथ की कलाई गिरे तो बदनामी का डर होता है।

माथा - forhead 
महिला या पुरूष किसी के भी माथे पर छिपकली के गिरने को बेहद शुभ माना गया है। ये धन प्राप्ति के संकेत होते हैं।

पीठ - back 
किसी व्यक्ति की पीठ पर छिपकली गिरना अशुभ संकेत माना जाता है। इससे व्यक्ति को मानसिक परेशानी हो सकती है।

Advertisment

बाल -hair 
बालों पर छिपकली का गिरना आकस्मिक मृत्यु होने का संकेत देता है। हो सकता है इससे दुर्घटना होने की संभावना भी हो।

दाड़ी -chin 
पुरुषों की दाड़ी पर छिपकली का गिरना आर्थिक नुकसान देने का संकेत है।

कान -ear 
ज्योतिष के अनुसार कान पर छिपकली का गिरना शुभ माना गया है। दाएं कान पर छिपकली के गिरने से धन की प्राप्ति और बाएं कान पर गिरने से आयु बढ़ती है।

Advertisment

पैर-leg 
ज्योतिष के अनुसार दाएं पैर पर छिपकली गिरने से यात्रा का संयोग जबकि बाएं पैर पर गिरने से धन हानि होती है।

छिपकली दिखने पर मिल सकता है ये शुभ संकेत —lizard good sign 
अगर आपको घर के मंदिर में छिपकली दिख जाए तो ये बेहद शुभ संकेत माना जाता है। हो सकता है आपको जल्द ही कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। काली छिपकली है, तो यह अलक्ष्मी (देवी लक्ष्मी की बड़ी बहन अलक्ष्मी) आर्थिक संकट देने वाली है। इनके आने से घर में धन की हानि होना तय है।

कब होता है छिपकली का दिखना शुभ ? when lizard get good sign
ज्योतिषियों की मानें तो शुक्रवार के दिन घर के मंदिर में अगर छिपकली नजर आए तो समझना ये आपके लिए शुभ संकेत हैं। पर इसके विपरीत यदि आपको मरी हुई छिपकली दिखे तो ये अशुभ संकेत है। इसी के साथ सुबह-सुबह छिपकली का दिखना लाभ होने और आपकी उन्नति के संकेत देता है।

Advertisment

मंदिर की फर्श पर छिपकली दिखना lizard on temple floor 
मंदिर के फर्श अगर आपको मरी हुई छिपकली मिले तो ये आपके जीवन में आर्थिक हानि का संकेत है। तो इसके विपरीत यदि मंदिर के फर्श पर छिपकली चलती दिखे तो समझिए ये आपको आर्थिक लाभ दिलाने वाली है। अगर मंदिर में ही पूजन के दौरान छिपकली आपके ऊपर चढ़ जाए तो समझिए आपकी मनोकामना पूरी होने वाली है।

दीपावली पर छिपकली का देखना होता है शुभ

दीपावली पर घर के मंदिर में छिपकली का नजर आना शुभ माना जाता है। दीपावली मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन उनके प्रतीक का नजर आना शुभ ही होता है। लेकिन कटी पूंछ वाली छिपकली का दिखना आपको लिए अशुभ संकेत देने वाला है।

मंदिर से छिपकली को जाते हुए दिखना

मंदिर में छिपकली का बाहर से अंदर जाना या अंदर से बाहर जाते हुए दिखना शुभ संकेत होता है। ये आपके लिए आर्थिक लाभ देने वाला होता है। मंदिर में छिपकली को जाते हुए दिखना शुभ संकेत माना जाता है। अगर मंदिर में आई छिपकली को आप जाते हुए देखें, तो यह भी शुभ संकेत है। दरअसल, मंदिर में यदि आप जिंदा और चलती हुई छिपकली कहीं भी देंखे तो ये शुभ संकेत ही माना जाता है।

Advertisment

नोट - यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिष पर आधारित है। किसी भी जानकारी को मनाने से पहले एक बार विशेषज्ञ से परमर्श जरुर लें।

सपने में छिपकली देखना महिला पर छिपकली का गिरना छिपकली भागने का मंत्र छिपकली का दिखना छिपकली का गिरना vidhi-upaaye topnews spiritual lizard significance in astrology lizard is good or bad lizard in puja room lizard home temple puja rules home temple astrology hindi news chipkali ka ghar aana
Advertisment
चैनल से जुड़ें