Advertisment

Lizard on Body: शरीर पर छिपकली का गिरना क्या संकेत देता है, शगुन शास्त्र के अनुसार इस अंग पर गिरना होता है शुभ

Lizard: शरीर पर छिपकली का गिरना क्या संकेत होता है, शगुन शास्त्र के अनुसार ये शुभ होता है या अशुभ, पढ़ें पूरी खबर बंसल न्यूज़ पर

author-image
Preeti Dwivedi
Lizard on Body: शरीर पर छिपकली का गिरना क्या संकेत देता है, शगुन शास्त्र के अनुसार इस अंग पर गिरना होता है शुभ

Lizard on Body Meaning in Hindi: अक्सर ऐसा होता है कि घर में काम करते समय छिपकली आपके शरीर पर गिर जाती है। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल उठता है, कि छिपकली का गिरना शुभ होता है या अशुभ।

Advertisment

ऐसे में यदि आपकी भी ये जानने की इच्छा है, कि शरीर पर छिपकली के गिरने से क्या होता है (Chipkali Girne ka Matlab) तो चलिए जानते हैं पंडित अनिल पांडे (8959594400) से।

शगुन शास्त्र (Shagun Shastra) के अनुसार शरीर पर ​छिपकली गिरने (Lizard on Body) के शुभ और अशुभ दोनों संकेत होते हैं।

    कौन सी छिपकली होती है शुभ

ज्योतिषाचार्य के अनुसार सफेद छिपकली को शुभ और काली छिपकली को अशुभ माना जाता है। वो इसलिए क्योंकि सफेद छिपकली लक्ष्मी और काली छिपकली को अलक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है।

Advertisment

​    किस दिन छिपकली गिरना होती है शुभ

कहते हैं छिपकली यदि सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को शरीर पर गिरे तो ये इससे आपको शुभ फल मिलने के आसार ज्यादा होते हैं।

   महिलाओं को किस अंग छिपकली होती है शुभ

ज्योतिषाचार्य के अनुसार महिलाओं को दाहिने अंग पर छिपकली (Lizard on Body) का गिरना अशुभ माना जाता है। तो वहीं बांई हाथ पर छिपकली का गिरना शुभ संकेत देता है।

   किस तिथि में छिपकली गिरना होता है शुभ

शगुन शास्त्र के अनुसार प्रतिपदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, एकादशी और द्वादशी की तिथि में छिपकली का शरीर पर गिरना (Lizard on Body) शुभ माना जाता है।

Advertisment

Shagun Shastra

   इन नक्षत्रों में छिपकली का दिखना होता है शुभ

नक्षत्रों में अश्विनी, रोहिणी, पुनर्वसु, पुष्य, उत्तराफाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाती, अनुराधा, मूल, धनिष्ठा, शतभिषा और रेवती नक्षत्र में यदि छिपकली आपके शरीर (Lizard on Body) पर गिरे तो इसे शुभ माना जाता है।

chipkali kis nakshatra me girna shubh hoti hai

   शरीर पर ​छिपकली गिरे तो क्या करना चाहिए

हिन्दू धर्म के अनुसार यदि किसी व्यक्ति के शरीर पर छिपकली (Lizard on Body) गिर जाए तो उसके बाद नहा लेना चाहिए। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि स्नान कर लेने से उसके अशुभ प्रभाव को कम किया जा सकता है। शास्त्रों में छिपकली को अलक्ष्मी और राहु का प्रतीक माना जाता है।

lizard on leg

   शरीर के इन अंगो पर छिपकली गिरना शुभ

बाल - राज्य प्राप्ति

ललाट - स्थान लाभ

बाएं कान पर - आयु वृद्धि

बाएं गाल पर - मित्र मिलन

दाएं गाल पर - आयु वृद्धि

गर्दन पर - यश लाभ

दाहिने पैर पर - भ्रमण

दाहिनी भुजा पर - धन लाभ

   शरीर के इन अंगों पर छिपकली (Lizard on Body) का गिरना अशुभ

केशान्त यानी केश के आखिरी छोर पर - मृत्यु जन्य

केशबन्ध पर - योगभाव

दाढ़ी पर - भयकारक

बायां नेत्र - हानिकारक

पीठ पर - कलह

दाहिनी पीठ पर - रोग भय

बाएं पैर पर - शत्रु भय

बांई भुजा पर - हानिकारक

sharir par Lizard girne ka matlab

   शरीर के इन अंगों पर गिरे तो क्‍या है संकेत

छिपकली का शरीर (Lizard on Body) पर गिरने का फल उसके गिरने के स्थान पर निर्भर करता है। जानते हैं किन अंगों पर गिरना शुभ और किस पर अशुभ फल देता है।

Advertisment

गर्दन

यदि आपकी आपकी गर्दन पर छिपकली गिरती है, तो ये शुभ संकेत माना जाता है।

ज्योतिष में ऐसा होना आपके द्वारा शत्रुओं पर विजय का संकेत दर्शाता है।

नाक

यदि व्यक्ति की नाक पर छिपकली (Lizard on Nose) गिरती है तो ये भी आपके लिए अच्छे संकेत हैं।

मान्यता अनुसार ऐसे छिपकली गिरने पर व्यक्ति के केरियर में आ रही समस्याएं दूर होती हैं। उसका प्रमोशन हो सकता है।

lizard on nose

हाथ

यदि छिपकली आपके दाएं हाथ (Lizard on Hand)पर गिरे तो मान्यता अनुसार इससे व्यक्ति को आर्थिक लाभ के योग बनते हैं।

बाएं हाथ पर गिरने से धन की हानि करा सकती है।

कलाई

व्यक्ति की कलाई पर छिपकली का गिरना अलग-अलग संकेत देता है। यदि ये दाएं हाथ की कलाई पर गिरे तो समझिए धन हानि की आशंका है।

इस​के विपरीत यदि ये बाएं हाथ की कलाई पर गिरे तो बदनामी का डर सता सकता है।

माथा

व्यक्ति के माथे पर गिरने को लेकर भी इसे अच्छा माना गया है। फिर महिला हो या पुरूष किसी के भी माथे पर छिपकली का गिरना बेहद शुभ होता है।

इससे आपके जीवन में धन प्राप्ति होने का इशारा करते हैं।

पीठ

यदि किसी व्यक्ति की पीठ पर छिपकली गिरे तो ये आपके लिए अच्छे संकेत नहीं हैं।

ऐसा कहते हैं कि इससे व्यक्ति को मानसिक परेशानी होती है।

lizard on back side

बाल

पीठ की तरह ही व्यक्ति के बालों पर छिपकली का गिरना (Lizard on Hairs) अच्छा नहीं माना जाता।

ये आकस्मिक मृत्यु का संकेत देते हैं। ऐसे में किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है।

दाढ़ी

यदि छिपकली पुरुषों की दाढ़ी (Lizard on beard) पर गिरे तो ये आपके लिए किसी आर्थिक नुकसान की ओर इशारा करता है।

यानि इस दौरान आपको धन हानि हो सकती है।

कान

कान पर छिपकली का गिरना अच्छा माना जाता है। यदि दाएं कान पर छिपकली गिरती है तो धन की प्राप्ति होती है।

तो वहीं दूसरी ओर यदि बाएं कान पर छिपकली गिरती है तो ये आपकी लंबी आयु को दर्शाता है।

पैर

ज्योतिष के अनुसार दाएं पर छिपकली गिरने से यात्रा का संयोग बनता है।

तो वहीं इसके विपरीत बाएं पैर पर यदि छिपकली गिरती है तो ये आपके लिए धन हानि की ओर इशारा करता है।

lizard in home temple

   यहां दिखे छिपकली तो समझे शुभ समाचार मिलेगा

घर के मंदिर में छिपकली (Lizard in Home Temple) का अचानक दिखना बेहद शुभ होता है। इसका सीधा अर्थ होता है कि आपको जल्द ही कोई शुभ समाचार मिलने वाला है।

अगर छिपकली काली है, तो यह समझ लें कि अलक्ष्मी (देवी लक्ष्मी की बड़ी बहन अलक्ष्मी) आर्थिक संकट देने वाली है। इनके आने से घर में धन की हानि होना तय है।

यह भी पढ़ें:

Toilet Vastu Tips: वास्तु के अनुसार टॉयलेट सीट पर बैठने के बाद किस दिशा में होना चाहिए आपका फेस

Ant Vastu Tips: कहां-कौन सी चीटियों का दिखना होता है शुभ, लाल या काली, जानें क्या कहता है वास्तु

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें