Advertisment

Sonbhadra Mine collapse: सोनभद्र खदान में हादसा, पत्थर काटते समय गिरा चट्टान,14 से अधिक मजदूर दबे !, दो मजदूरों की मौत

Sonbhadra Pahaad Collabs: खदान के अंदर करीब 15 मजदूर अंदर काम कर रहे थे। घटना के बाद कोई मजदूर खदान से बाहर नहीं आया है। घटना से कुछ समय पहले CM योगी खनन क्षेत्र में मौजूद थे।

author-image
anurag dubey
UP Weather: प्रदेश में दिखने लगा ठंड का असर, 7.6 डिग्री न्यूनतम तक गिरा तापमान, कानपुर सबसे ठंडा रहा, इन जिलों में अलर्ट

Sonbhadra Mine collapse: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां खदान में बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि, पत्थर काटते समय चट्टान नीचे गिर गया। जानकारी के मुताबिक, खदान के अंदर करीब 15 मजदूर अंदर काम कर रहे थे। जिसमें से दो मजदूरों के मौत की पुष्टि हुई है। 15 से 18 मजदूर मलबे के अंदर दबे होने की आशंका है। 

Advertisment

publive-image

जानकारी के मुताबिक,  हादसा सोनभद्र बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में हुआ है। बताया जा रहा है सीएम योगी के सभा स्थल से केवल पांच किलोमीटर पर यह हादसा हुआ है। अब तक दो मजदूर के मौत की पुष्टि हुई है, जहां कृष्णा माइनिंग वर्क्स के बिल्ली मारकुंडी खदान में अचानक पहाड़ दरक गया, घटना की सूचना पर NDRF को दे दी गई है राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

सोनभद्र में खनन हादसा बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र Sonbhadra stone mine accident sonbhadra news Sonbhadra mining site accident sonbhadra mining accident sonbhadra blli markundi mine
Advertisment
चैनल से जुड़ें