Advertisment

CG News : 1 करोड़ इनामी नक्सली हिडमा ढेर, पत्नी भी मारी गई, 6 नक्सलियों के शव बरामद

Madvi Hidma Encounter: छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश की सीमा से बड़ी खबर सामने आई है। खूंखार नक्सली और वांछित कमांडर माडवी हिड़मा सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में ढेर हो गया है। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में हिड़मा की पत्नी राजे समेत कुल 6 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं।

author-image
anjali pandey
CG News : 1 करोड़ इनामी नक्सली हिडमा ढेर, पत्नी भी मारी गई, 6 नक्सलियों के शव बरामद

हाइलाइट्स

  • एनकाउंटर में मारा गया माड़वी हिड़मा
  • पत्नी राजे उर्फ रजक्का भी ढेर
  • गृहमंत्री अमित शाह ने तक की थी डेडलाइन
Advertisment

Madvi Hidma Encounter : छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश की सीमा से बड़ी खबर सामने आई है। खूंखार नक्सली और वांछित कमांडर माडवी हिड़मा सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में ढेर हो गया है। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में हिड़मा की पत्नी राजे समेत कुल 6 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। यह मुठभेड़ आंध्र प्रदेश की सीमा से सटे मारेडपल्ली के घने जंगलों में हुई, जहां ग्रेहाउंड फोर्स के जवान अभियान चला रहे हैं। मुठभेड़ अभी भी जारी है और क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। सुंदर राज पी ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

गृहमंत्री अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों को माओवादी कमांडर हिड़मा को 30 नवंबर तक खत्म करने की डेडलाइन दी थी। इसके बाद आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा से सटे पुल्लागांडी के घने जंगलों में स्पेशल ऑपरेशन शुरू हुआ। इस अभियान के दौरान हिड़मा को डेडलाइन से12 दिन पहले ही ढेर कर दिया गया।

[caption id="attachment_933152" align="alignnone" width="1042"]1 करोड़ इनामी नक्सली हिडमा ढेर 1 करोड़ इनामी नक्सली हिडमा ढेर[/caption]

Advertisment

बस्तर रेंज के आईजी सुंदर राज पी ने कहा है कि पड़ोसी प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है, इस मुठभेड़ के सभी विवरणों की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है सुंदर राज पी ने इसकी पुष्टि की है। यह ऑपरेशन नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

1 करोड़ इनामी कुख्यात माओवादी कमांडर माडवी हिडमा (43) को सुरक्षाबलों ने आंध्र प्रदेश में एक मुठभेड़ के दौरान मार गिराया है। हिडमा पर देश के सबसे खतरनाक नक्सली हमलों की साजिश रचने का आरोप था। हिडमा, कम से कम 26 बड़े हमलों का मास्टरमाइंड था, जिनमें 2013 का दरभा घाटी नरसंहार और 2017 का सुकमा हमला भी शामिल है। 43 वर्षीय हिडमा को लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी चुनौती माना जाता रहा है।

जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों ने कुख्यात नक्सली कमांडर माडवी हिडमा (43) को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। हिडमा वर्षों से बस्तर और आसपास के इलाकों में दहशत फैला रहा था। इतना ही नहीं वह 26 बड़े नक्सली हमलों का मास्टरमाइंड था।

Advertisment

नक्सलियों को बड़ा झटका

[caption id="attachment_933176" align="alignnone" width="1052"]नक्सलियों को बड़ा झटका नक्सलियों को बड़ा झटका[/caption]

हिडमा को आंध्र प्रदेश पुलिस के ग्रे हाउंड दस्ते ने अल्लूरी सीताराम राजू (ASR) जिले के मारेदुमिल्ली जंगलों में चलाए गए ऑपरेशन में मार गिराया गया। इस मुठभेड़ में उसके साथ पांच अन्य नक्सली भी मारे गए। जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ में हिडमा की दूसरी पत्नी राजे उर्फ राजक्का भी मारी गई है। फिलहाल अभी मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

कौन था हिडमा?

1 करोड़ रुपये इनामी हिडमा का जन्म 1981 में छत्तीसगढ़ के सुकमा जिला के पुवर्ती गांव में हुआ था। संगठन CPI (माओवादी) की सेंट्रल कमेटी का युवा सदस्य था। 17 साल की उम्र में इस संगठन ने जुड़ा था। PLGA बटालियन नंबर-1 का प्रमुख था।

Advertisment

इन हमलों में रहा मास्टरमाइंड

  • 2010 दंतेवाड़ा हमला: 76 CRPF जवान शहीद
  • 2013 झीरम घाटी नरसंहार: कांग्रेस नेताओं पर हमला, 27 की मौत
  • 2021 सुकमा-बीजापुर हमला: 22 जवान शहीद

इन तीन बड़े हमलों के अलावा हिडमा को बस्तर में कई घातक माओवादी अभियानों का नेतृत्व करने के लिए भी जिम्मेदार माना जाता है।

DGP का बयान

आंध्र प्रदेश के DGP हरीश कुमार गुप्ता ने मुठभेड़ की पुष्टि की और बताया यह ऑपरेशन अल्लूरी सीताराम राजू जिले के मारेदुमिल्ली जंगलों में किया गया। सुबह 6 से 7 बजे के बीच पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें एक शीर्ष माओवादी नेता समेत 6 माओवादी मारे गए हैं। तलाशी अभियान जारी है।

Advertisment

दूसरी मुठभेड़ भी जारी

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के एर्राबोर थाना क्षेत्र में भी सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। 18 नवंबर की सुबह हुई इस गोलीबारी में कई नक्सली घायल होने की खबर है। सुरक्षाबल इलाके में कॉम्बिंग अभियान जारी रखे हुए हैं। यह ऑपरेशन सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी जीत माना जा रहा है, खासकर बस्तर जैसे नक्सल प्रभावित इलाकों में जहाँ हिडमा वर्षों तक आतंक का चेहरा बना रहा।

ये भी पढ़ें : Weather Update : MP-CG में शीतलहर का कहर! कई जिलों में अगले 4 दिन कोल्ड वेव का Alert जारी

sukma attack Maoist Hidma Maoist commander killed Jhiram Ghati massacre CPI Maoist chhattisgarh encounter Andhra border
Advertisment
चैनल से जुड़ें