Advertisment

Bihar Assembly Election 2025 Result: बिहार के मगध क्षेत्र में NDA की दमदार बढ़त, महागठबंधन को बड़ा झटका

Bihar Assembly Election 2025 Result Update: बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती चरण में मगध प्रमंडल की 47 सीटों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

author-image
sanjay warude
Bihar Assembly Election 2025 Result

Bihar Assembly Election 2025 Result

Bihar Assembly Election 2025 Result Update: बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती चरण में मगध प्रमंडल की 47 सीटों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

Advertisment

जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ी, NDA ने अपनी बढ़त को मजबूत किया और महागठबंधन को उसके गढ़ में पीछे धकेल दिया। ऐतिहासिक और राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण यह क्षेत्र चुनावी नतीजों पर गहरा असर डाल सकता है। पिछली बार यहां एनडीए की स्थिति खराब थी, लेकिन इस बार एनडीए ने अच्छी मेहनत की, जिसके बेहतर परिणाम एनडीए को मिलते नजर आ रहे हैं।

मगध क्षेत्र की सीटों का गणित

मगध प्रमंडल में कुल 47 विधानसभा सीटें हैं, जो पांच जिलों में फैली हुई हैं:

गया: 10 सीटें (सबसे अधिक)

औरंगाबाद: 6 सीटें

नवादा: 5 सीटें

जहानाबाद: 3 सीटें

अरवल: 2 सीटें

नवीनतम रुझानों का सार

शुरुआती मतगणना के रुझान (सभी 47 सीटों पर) बेहद स्पष्ट दिख रहे हैं, जहां NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) को बड़ी सफलता मिलती दिख रही है।

Advertisment

NDA: 35 सीटों पर आगे चल रहा है।

फायदा: NDA को इस क्षेत्र में 18 सीटों का बड़ा फायदा होता दिख रहा है।

महागठबंधन (Grand Alliance): केवल 12 सीटों पर आगे चल रहा है।

नुकसान:महागठबंधन को अपने गढ़ में 18 सीटों का भारी नुकसान होता दिख रहा है।

रुझानों की शुरुआत में उलटफेर (शुरुआती 17 सीटों पर)

जब केवल 17 सीटों के रुझान सामने आए थे, तब स्थिति ऐसी थी:

गठबंधन         सीटों पर बढ़त   पिछले प्रदर्शन के आधार पर अंतर

महागठबंधन    9 सीटें            3 सीटों का घाटा
NDA             8 सीटें             2 सीटों का फायदा

प्रमुख सीटों पर रोमांचक मुकाबले

गया जिले में टिकारी, बोधगया, और वजीरगंज जैसी सीटों पर मुकाबला काफी दिलचस्प माना जा रहा है।

Advertisment

औरंगाबाद की देव और रफीगंज सीटों पर भी शुरुआती रुझान निर्णायक साबित हो सकते हैं।

निर्णायक भूमिका में छोटे दल

इस बार NDA और महागठबंधन के बीच सीधा मुकाबला दिख रहा है, लेकिन कई सीटों पर वामदलों और अन्य छोटे राजनीतिक दलों के उम्मीदवार भी निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं, जो जीत-हार का अंतर तय करेंगे। मगध क्षेत्र के इन नतीजों पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं, जो बिहार चुनाव के अंतिम परिणाम को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित कर सकते हैं।

Bihar Election Results: सीमांचल चुनाव में फेल हो गए ओवैसी, NDA जीत की ओर, कटिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर आगे

Advertisment

Bihar Eletcion 2025 live update seemanchal

Bihar Seemanchal Election Result 2025 Live Update: बिहार में सीमांचल के चार जिलों की 24 सीटों पर वोटों की काउंटिंग सुबह 8 बजे से ही जारी है। आपको बता दें यहां पर NDA ने यहां बड़ी बढ़त बनाई है। इस बार यहां पर AIMIM फेल होती दिख रही है। कटिहार सीट पर पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी के प्रत्याशी तारकिशोर प्रसाद ने बढ़त बनाई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tejashwi Yadav Nitish Kumar NDA vs Mahagathbandhan Magadha Region hindi news Bihar Assembly Election 2025 Result Update Bihar Assembly Election 2025 Result Bihar Assembly Election 2025
Advertisment
चैनल से जुड़ें