Advertisment

Latest News 28 November 2025: अमेरिकी टैरिफ और जीएसटी कटौती के बावजूद भारत की जीडीपी दूसरी तिमाही में 8.2 फीसदी रही

देश-विदेश की बड़ी खबरें, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश का बड़ा घटनाक्रम। राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी है। खेल और मनोरंजन की दुनिया में क्या चल रहा है। पढ़ें आज की लेटेस्ट न्यूज

author-image
anjali pandey
एडिट
New Update
latest update

देश-विदेश की बड़ी खबरें, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश का बड़ा घटनाक्रम। राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी है। खेल और मनोरंजन की दुनिया में क्या चल रहा है। पढ़ें आज की लेटेस्ट न्यूज

Advertisment
  • Nov 28, 2025 18:09 IST

    अमेरिकी टैरिफ और जीएसटी कटौती के बावजूद भारत की जीडीपी दूसरी तिमाही में 8.2 फीसदी रही

    भारत की अर्थव्यवस्था ने एक बार फिर अपनी मजबूती का शानदार प्रदर्शन किया है। वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में भारत की GDP ग्रोथ 8.2% रहने का अनुमान लगाया गया है, जो वैश्विक आर्थिक सुस्ती, GST कटौती और अमेरिका के टैरिफ के बीच एक मज़बूत परफॉर्मेंस को दर्शाता है। यह दर पिछले वर्ष की समान तिमाही के 5.6% की तुलना में काफी अधिक है, जो भारत की बढ़ती आर्थिक क्षमता को साबित करती है। 

    सांख्यिकी मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत ने पिछले कई वित्तीय क्वार्टर्स में लगातार 8% से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर्ज की है। इससे पहले FY24 की चौथी तिमाही में देश ने 8.4% की ग्रोथ हासिल की थी, जबकि पिछली तिमाही में यह 7.8% रही थी।
    वैश्विक स्तर पर तुलना करें तो भारत फिलहाल दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। चीन की ग्रोथ 4.8%, फिलीपींस 5.5%, मलेशिया 5.2%, इंडोनेशिया 5.04% और अमेरिका 3.8% की रफ्तार से आगे बढ़ रहे हैं। यूरोप की तीन बड़ी अर्थव्यवस्थाएं—जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन—लगभग ठहराव में हैं।

    विशेषज्ञों का कहना है कि भारत की यह वृद्धि घरेलू मांग की मजबूती, सुधारवादी कदम, स्थिर रुपये, मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार और नियंत्रित महंगाई का परिणाम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने खुद को ग्लोबल स्लोडाउन से लगभग अलग कर लिया है। कॉर्पोरेट निवेश चक्र में तेजी, सरल GST ढांचा और सरकार का फिस्कल डिसिप्लिन अर्थव्यवस्था को स्थिरता दे रहा है।



  • Nov 28, 2025 17:15 IST

    रिलीज से पहले मुश्किल में रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’, मेजर मोहित शर्मा के परिवार ने हाईकोर्ट में लगाई रोक की याचिका


    रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज से पहले ही बड़े विवाद में फंस गई है। अशोक चक्र अवार्डी और भारतीय सेना के शहीद मेजर मोहित शर्मा के माता-पिता ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर करते हुए फिल्म की रिलीज पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि फिल्म की कहानी उनके बेटे के जीवन से काफी मिलती-जुलती प्रतीत होती है, जबकि मेकर्स ने परिवार से किसी भी प्रकार की अनुमति या परामर्श नहीं लिया। 

    ranveer-singh-dhurandhar-is-in-trouble-as-major-mohit-sharma-family-movie-to-delhi-high-cour

    5 दिसंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म के खिलाफ दायर याचिका में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, CBFC, भारतीय सेना, फिल्म के निर्देशक आदित्य धर, और प्रोड्यूसर्स को पक्षकार बनाया गया है। सोशल मीडिया पर भी लंबे समय से दावा किया जा रहा है कि ‘धुरंधर’ की कहानी मेजर मोहित शर्मा से प्रेरित है।

    हालांकि, 26 नवंबर को निर्देशक आदित्य धर ने इस विवाद पर सफाई देते हुए कहा कि Dhurandhar Movie, मेजर मोहित शर्मा की बायोपिक नहीं है, न ही उनके जीवन पर आधारित है। उन्होंने कहा कि भविष्य में यदि उनकी बायोपिक बनाई जाएगी, तो परिवार की अनुमति से ही बनाई जाएगी।

    ट्रेलर रिलीज के बाद फिल्म के कई किरदारों पर चर्चा हुई—आर. माधवन का किरदार अजीत डोभाल से प्रेरित बताया गया, अर्जुन रामपाल का रोल पाकिस्तान के आतंकी इलियास कश्मीरी पर आधारित माना गया, और संजय दत्त का किरदार पाकिस्तानी पुलिस अधिकारी चौधरी असलम पर आधारित बताया गया।

    सबसे बड़ा सवाल रणवीर सिंह को लेकर है। उनका लुक काफी हद तक शहीद मेजर मोहित शर्मा जैसा दिख रहा है, जिन्होंने हिजबुल मुजाहिद्दीन में घुसपैठ कर आतंकियों का सफाया किया था। इसी समानता के कारण परिवार ने फिल्म पर आपत्ति जताई है।



  • Nov 28, 2025 15:04 IST

    इस्लामाबाद HC के चीफ जस्टिस ने KP के CM से मिलने से इनकार, इमरान खान की हालत पर परिवार और सरकार आमने-सामने

    पाकिस्तान में राजनीतिक संकट एक बार फिर गहराता दिखाई दे रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत और सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। इसी तनावपूर्ण माहौल के बीच इस्लामाबाद हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ने खैबर पख्तूनख्वा (KP) के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी से मिलने से इनकार कर दिया। यह घटना उस समय सामने आई जब KP CM इमरान खान से मुलाकात न होने की शिकायत लेकर अदालत पहुंचे थे। 

    Imran Khan family vs Pakistan Government

    इमरान खान की बहन ने भी अदियाला जेल में बंद अपने भाई से मिलने की अनुमति न मिलने पर इस्लामाबाद हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। उनका कहना है कि 27 अक्टूबर से अब तक वकीलों, डॉक्टरों, परिवार और यहां तक कि पार्टी नेताओं को भी खान से मिलने नहीं दिया गया है। सोशल मीडिया पर इमरान खान की मौत से जुड़ी अफवाहों ने पूरे मामले को और ज्यादा विस्फोटक बना दिया है।

    KP CM सोहेल अफरीदी ने जेल प्रशासन और फेडरल अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इमरान खान को जानबूझकर "अलग-थलग" रखा जा रहा है, और उनकी सेहत के बारे में कोई जानकारी बाहर नहीं आने दी जा रही। अफरीदी ने बताया कि अदालत की मंजूरी के बावजूद जेल में खान की बहनों के साथ बुरा व्यवहार किया गया।

    उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अदालत ने हस्तक्षेप नहीं किया, तो PTI सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन शुरू करेगी, जिसकी अगुवाई वह स्वयं करेंगे। इसी बीच, अंतरराष्ट्रीय मीडिया में भी इमरान खान की सेहत को लेकर चिंताएं जताई जा रही हैं। 



  • Nov 28, 2025 14:41 IST

    श्रीलंका में बाढ़-भूस्खलन का कहर, 56 मौतें, सभी स्कूल-ऑफिस बंद; 30 नवंबर को भारत पहुंचेगा चक्रवात ‘दित्वा’

    श्रीलंका इस समय गंभीर प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है, जहां लगातार हो रही भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की वजह से हालात बेहद खराब हो गए हैं। Sri Lanka Flood के ताजा अपडेट के अनुसार, देश में बारिश और भूस्खलन के चलते मरने वालों की संख्या बढ़कर 56 हो गई है। वहीं, 600 से अधिक घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इस संकटपूर्ण स्थिति को देखते हुए श्रीलंकाई सरकार ने शुक्रवार को सभी सरकारी कार्यालय और स्कूल बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। 

    Sri Lanka Flood and Landslide

    Sri Lanka Landslide का सबसे ज्यादा प्रभाव बदुल्ला और नुवारा एलिया के चाय उत्पादक इलाकों में देखा गया है, जहां 25 से ज्यादा लोग भूस्खलन की चपेट में आकर मारे गए। 21 लोग अब भी लापता हैं, और राहत-बचाव कार्य लगातार जारी है। श्रीलंका के मौसम विभाग ने शुक्रवार को मध्य और उत्तरी क्षेत्रों में 200 मिमी से अधिक बारिश होने की चेतावनी दी है। नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और कोलंबो सहित कई क्षेत्रों में Red Alert जारी किया गया है।

    इसी बीच, Cyclone Ditwah भी तेजी से मजबूत हो रहा है और भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि यह चक्रवात 30 नवंबर को भारत में दस्तक दे सकता है। इसके साथ तेज हवाएं और भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

    Sri Lanka Flood and Landslide  Ditawah

    सड़कों पर जलभराव, रेल लाइनों पर मलबा और पेड़ गिरने की वजह से श्रीलंका में ट्रेन सेवाएं लगभग ठप हो गई हैं। A-Level परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं। देश भर में राहत कार्य के लिए 20,500 से अधिक सैनिक तैनात किए गए हैं। 



  • Nov 28, 2025 13:40 IST

    NIA ने आतंकी मुजम्मिल की पत्नी डॉक्टर शाहीन से कराई अहम जगहों की निशानदेही

    फरीदाबाद में आतंकी मुजम्मिल मॉड्यूल की जांच तेजी पकड़ चुकी है। आतंकी मुजम्मिल की गिरफ्तारी के बाद अब NIA उसकी सहयोगी और कथित पत्नी डॉक्टर शाहीन को फरीदाबाद लेकर आई, जहां एजेंसी ने कई महत्वपूर्ण स्थानों पर पूछताछ और निशानदेही करवाई। इस कार्रवाई से आतंक नेटवर्क की कई नई परतें खुलने लगी हैं।

    पूरी कार्रवाई के दौरान क्या हुआ?

    NIA की टीम डॉ. शाहीन को अल-फलाह मेडिकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल, मेडिकल वार्ड, क्लासरूम और हॉस्टल के कमरा नंबर 22 तक लेकर गई। यहां शाहीन ने अपने सभी संपर्कों, गतिविधियों और संभावित संदिग्ध स्थानों की पहचान की। 

    nia-team-reached-faridabad-with-dr-shaheen-saeed

    इसके बाद NIA उसे खोरी जमालपुर भी ले गई—वह जगह जहां 2023 में शाहीन और मुजम्मिल का निकाह हुआ था। एजेंसी ने चार घंटे तक चले इस अभियान में कई अहम सुराग जुटाए। कार्रवाई के बाद टीम शाहीन को दिल्ली वापस ले गई।

    मुजम्मिल का खुलासा: “गर्लफ्रेंड नहीं, पत्नी है शाहीन” 

    पूछताछ में मुजम्मिल ने बड़ा दावा किया था कि जैश-ए-मोहम्मद की लेडी कमांडर शाहीन शाहिद उसकी गर्लफ्रेंड नहीं बल्कि पत्नी है। दोनों का निकाह सितंबर 2023 में अल-फलाह यूनिवर्सिटी के पास एक मस्जिद में हुआ था और इसमें 5000-6000 रुपये मेहर दिया गया था।

    यह खुलासा जांच का दिशा बदलने वाला साबित हुआ।

    मुजम्मिल के दो गुप्त ठिकाने भी मिले 

    संयुक्त जांच में मुजम्मिल के दो और गुप्त ठिकाने मिले:

    मस्जिद के पीछे खेत वाला शेड – जहां 2600 किलो अमोनियम नाइट्रेट 12 दिनों तक छिपाकर रखा था। खोरी जमालपुर का किराए का मकान – तीन कमरों का घर, जहां वह हर महीने ₹8000 किराया देता था।



  • Nov 28, 2025 13:22 IST

    कर्नाटक में सत्ता संघर्ष तेज, मुंबई पहुंचे DK Shivakumar ने दिया बड़ा बयान

    कर्नाटक की राजनीति में इन दिनों मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर तकरार तेज हो गई है। इसी बीच शिवकुमार की अचानक मुंबई यात्रा ने सियासी हलचल और बढ़ा दी। राज्य में सत्ता परिवर्तन की चर्चाओं के बीच यह दौरा कई तरह की अटकलों को जन्म दे रहा है। हालांकि डीके शिवकुमार ने साफ-साफ कहा कि उनका दौरा पूरी तरह निजी है और राजनीति से इसका कोई लेना-देना नहीं।

    मुंबई में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए शिवकुमार ने कहा, "मैं यहां सिर्फ फैमिली फंक्शन के लिए आया हूं। अगर कोई राजनीतिक बैठक होती तो वह दिल्ली या बेंगलुरु में होती, मुंबई क्यों आता?" उन्होंने नेतृत्व से मुख्यमंत्री पद पर चर्चा करने की खबरों को भी खारिज कर दिया और कहा, "मुझे किसी भी चीज़ की जल्दी नहीं है।"

    Karnataka CM Tussle

    सिद्धरमैया बनाम शिवकुमार: ‘वचन’ पर वाकयुद्ध शुरू 

    बीते दिनों दोनों नेताओं के बीच वचन निभाने को लेकर सोशल मीडिया और मीडिया में बयानबाजी तेज हो गई। शिवकुमार ने कहा—
    "वचन की ताकत ही विश्व-ताकत है।"

    इस पर सिद्धरमैया ने पलटवार किया— "वचन तभी ताकत बनता है जब वह लोगों की जिंदगी बेहतर करे।"

    बताया जाता है कि 2023 चुनाव जीत के बाद कांग्रेस में सिद्धरमैया और शिवकुमार के बीच सत्ता-साझाकरण का समझौता हुआ था, जिसके अनुसार आधा कार्यकाल पूरा होने पर शिवकुमार को सीएम पद मिल सकता था। अब 20 नवंबर को सरकार के डेढ़ साल पूरे होने के बाद यह विवाद फिर उभर आया है।

    सोशल मीडिया पर भी छिड़ी जंग

    सिद्धरमैया ने X पर पोस्ट कर कहा कि जनता का जनादेश पांच साल के लिए है, न कि आधे कार्यकाल के लिए। वहीं शिवकुमार ने लिखा— "अपनी बात पर कायम रहना दुनिया की सबसे बड़ी ताकत है।" इस पोस्ट को उस कथित समझौते की याद दिलाने के रूप में देखा जा रहा है।

    सिद्धरमैया ने अपने कामों का ब्योरा दिया

    सीएम ने पांच गारंटी योजनाओं जैसे ‘शक्ति’, ‘गृह लक्ष्मी’, ‘युवा निधि’, ‘अन्न भाग्य’ और ‘गृह ज्योति’ का जिक्र करते हुए दावा किया कि उनकी सरकार जनता के लिए दृढ़ संकल्प के साथ काम कर रही है और अधिकतर वादे पूरे कर चुकी है।



  • Nov 28, 2025 12:23 IST

    कानपुर में नौबस्ता से चकेरी का ओर जा रही बस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए

    कानपुर में शुक्रवार 28 नवंबर की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब रामादेवी चौराहे के पास नेशनल हाईवे पर नौबस्ता से चकेरी की ओर जा रही एक प्राइवेट बस में अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। बस चालक ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत वाहन रोका और सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इस वजह से बड़ी जनहानि होने से बच गई। 

    Kanpur Bus Fire

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर गई और बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना के बाद मौके पर भारी जाम लग गया, जिससे हाईवे पर यातायात लंबे समय तक प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया।

    चकेरी थाना क्षेत्र में हुई इस घटना ने यात्रियों और राहगीरों में दहशत फैला दी। बस में करीब 40 यात्री सवार थे, जो सभी सुरक्षित बाहर निकल आए। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण तकनीकी खराबी बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस और दमकल विभाग इसकी विस्तृत जांच कर रहे हैं।



  • Nov 28, 2025 11:37 IST

    मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, प्रयागराज से वाराणसी जा रही कार ट्रक में घुसी, 4 की मौत

    मिर्जापुर में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाप-बेटे समेत 4 लोगों की मौत हो गई। घटना में तेज रफ्तार कार ने दो लोगों को रौंद दिया। इसके बाद कार हाईवे पर खडे़ ट्रक में जा घुसी। टक्कर में कार के परखच्चे उड़कर करीब 50 मीटर तक बिखर गए। सूचना मिलने पर पुलिस रेस्‍क्‍यू और राहत कार्य के लिए पहुंची। बताया जाता है कि कार में सवार परिवार प्रयागराज का था और वाराणसी जा रहा था। 

    up-mirzapur-road-accident-car-collided-with-truck

    पुलिस ने किसी तरह बाप-बेटे को कार से बाहर निकाला। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान बाबूलाल (55) और उनके बेटे अनुराग (22) के रूप में हुई। यह पूरा परिवार प्रयागराज की सोरांव तहसील के दाउलकपुर गांव का रहने वाला था। 



  • Nov 28, 2025 10:44 IST

    कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग करने वाला शूटर दिल्ली में गिरफ्तार

    kapil sharma cafe firing case

    दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने कनाडा में कपिल शर्मा के KAP's कैफे पर हुई फायरिंग में शामिल मुख्य शूटर बंधु मान सिंह सेखों को गिरफ्तार कर लिया है। सेखों गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और गोल्डी ढिल्लन से जुड़ा हुआ है। वारदात के तुरंत बाद वह भारत भाग आया था। क्राइम ब्रांच के अनुसार, बंधु मान सिंह सेखों कैफे पर हुई गोलीबारी का मुख्य शूटर है और पूरे षड्यंत्र में उसकी भूमिका बेहद अहम मानी जा रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि सेखों का नाता लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लन से भी था। दिल्ली पुलिस की यह गिरफ्तारी बड़ी सफलता मानी जा रही है, क्योंकि इससे कैफे फायरिंग केस की साज़िश और नेटवर्क को समझने में महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है।



  • Nov 28, 2025 10:27 IST

    MP में बच्ची से रेप के आरोपी पर शॉर्ट एनकाउंटर

    Gauharganj Rape Case Update

    मध्य प्रदेश के औबेदुल्लागंज में गुरुवार रात पुलिस ने रेप के आरोपी पर शॉर्ट एनकाउंटर किया। इस कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे तुरंत भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल सामान्य है। एएसपी कमलेश कुमार खरपुसे ने बताया कि रायसेन जिले के गौहरगंज में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी सलमान को गुरुवार रात भोपाल से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार आरोपी को जब पुलिस टीम गौहरगंज ले जा रही थी, तभी औबेदुल्लागंज के जंगल क्षेत्र में पुलिस वाहन का टायर पंक्चर हो गया।

    खरपुसे के अनुसार रात करीब 3 से 4 बजे के बीच आरोपी को दूसरी गाड़ी में शिफ्ट किया जा रहा था, तभी उसने एसआई श्यामराज सिंह की बंदूक छीनने की कोशिश की और भागने के प्रयास में फायर भी किया। खुद को बचाने और आरोपी को रोकने के लिए पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उसके पैर पर गोली चलाई, जिससे वह घायल हो गया।



  • Nov 28, 2025 10:06 IST

    Cyclone Ditwah और Senyar का डबल अलर्ट

    Cyclone Ditwah & Senyar LIVE News: हाल में चर्चा में आए दो चक्रवातों ने भारत की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि साइक्लोन Ditwah और लगातार कमजोर हो रहे साइक्लोन Senyar का संयुक्त प्रभाव दक्षिण भारत के कई राज्यों में व्यापक और भारी बारिश की स्थिति पैदा कर सकता है। तटीय क्षेत्रों में मौसम तेजी से बिगड़ने के संकेत मिल रहे हैं।

    बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव गुरुवार को और संगठित होकर साइक्लोन Ditwah में बदल गया है। इस संभावित खतरनाक सिस्टम को देखते हुए मौसम विभाग ने प्री-साइक्लोन अलर्ट जारी कर दिया है। चक्रवात का रुख उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश की ओर बना हुआ है, जहां 30 नवंबर तक मौसम के बेहद खराब रहने की चेतावनी जारी की गई है।



latest news Latest News 28 November 2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें