Advertisment

Putin India Visit Live Update: रूसी राष्ट्रपति पुतिन 2 दिन के भारत दौरे के बाद मॉस्को रवाना, कहा-रूस और भारत साथ चलें, साथ बढ़ें

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 2 दिन के भारत दौरे पर हैं। 4 और 5 दिसंबर को पुतिन भारत में रहेंगे। आज वह पीण मोदी के साथ 23वें भारत-रूस द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे कई मुद्दों पर चर्चा होगी और आरटी इंडिया चैनल का शुभारंभ होगा।

author-image
Shaurya Verma
एडिट
New Update
president putin go back

भारत से वापस लौटते रूसी राष्ट्रपति पुतिन

Putin India Visit Live Update: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 2 दिवसीय भारत दौरे के बाद रूस के लिए रवाना हो गए। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उन्हें विदाई दी। शुक्रवार को राष्ट्रपति पुतिन भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पुतिन कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। शाम को उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ डिनर किया। राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि रूस और भारत साथ चलें, साथ बढ़ें।

Advertisment

  • Dec 05, 2025 22:23 IST

    रूसी राष्ट्रपति पुतिन मॉस्को रवाना

    राष्ट्रपति पुतिन रूस लौटे

    putin back
    रूसी राष्ट्रपति पुतिन लौटते वक्त अभिवादन करते हुए

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 2 दिवसीय भारत यात्रा के बाद दिल्ली से मॉस्को रवाना हो गए। रूसी राष्ट्रपति को विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने विदा किया।



  • Dec 05, 2025 18:06 IST

    हेल्थकेयर, टेक्सटाइल और मैन्युफैक्चरिंग में भारत-रूस सहयोग की बड़ी संभावनाएं: PM मोदी

    इंडिया-रूस बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत आज पूरी दुनिया को किफायती दामों पर उच्च गुणवत्ता वाली दवाइयां उपलब्ध करा रहा है, इसलिए भारत को वैश्विक ‘फार्मेसी ऑफ द वर्ल्ड’ कहा जाता है। उन्होंने प्रस्ताव दिया कि दोनों देश वैक्सीन डेवलपमेंट, कैंसर थेरेपी, रेडियोफार्मास्यूटिकल्स और API सप्लाई चेन जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम कर सकते हैं, जिससे हेल्थकेयर सिक्योरिटी मजबूत होगी और नई इंडस्ट्रीज विकसित होंगी।

    PM मोदी ने आगे कहा कि भारत में नेचुरल फाइबर से लेकर टेक्निकल टेक्सटाइल तक अपार संभावनाएं हैं और हैंडीक्राफ्ट, डिजाइन तथा कारपेट सेक्टर में भारत की मजबूत वैश्विक मौजूदगी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि रूस पॉलिमर और सिंथेटिक रॉ मटीरियल का बड़ा उत्पादक है, इसलिए दोनों देश मिलकर एक शक्तिशाली टेक्सटाइल वैल्यू चेन तैयार कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि फर्टिलाइज़र, सिरेमिक, सीमेंट, मैन्युफैक्चरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे कई क्षेत्रों में भी व्यापक सहयोग की संभावनाएं मौजूद हैं।



  • Dec 05, 2025 18:04 IST

    रूस ने भारत के AI समिट में भागीदारी की जताई इच्छा

    इंडिया-रूस बिजनेस फोरम के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस फरवरी 2026 में भारत में आयोजित होने वाले AI समिट में भाग लेने में गहरी दिलचस्पी रखता है।



  • Dec 05, 2025 16:20 IST

    पुतिन बोले—भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था के लिए ऊर्जा आपूर्ति बिना रुकावट जारी रहेगी

    जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत द्वारा दिए गए गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सभी भारतीय प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के निवास पर आयोजित डिनर के लिए वे विशेष रूप से आभारी हैं। 

    पुतिन ने भरोसा दिलाया कि रूस भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के लिए ऊर्जा और ईंधन की आपूर्ति लगातार और बिना किसी रुकावट के जारी रखेगा। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों देशों के बीच व्यापार में राष्ट्रीय मुद्राओं के उपयोग की दिशा में बड़ी प्रगति हुई है और अब तक 96% वाणिज्यिक लेन-देन स्थानीय मुद्राओं में हो रहे हैं, जो आर्थिक सहयोग को नई मजबूती दे रहे हैं।



  • Dec 05, 2025 15:23 IST

    ब्रिक्स में भारत-रूस की भूमिका पर पुतिन का जोर

    प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, "ब्रिक्स के संस्थापक देशों के रूप में रूस और भारत ने इस संगठन की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और आगे भी ऐसा करते रहेंगे। जैसा कि आप जानते हैं, अगले वर्ष भारत ब्रिक्स की अध्यक्षता संभालेगा। हम अपने भारतीय मित्रों को हर आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे।"



  • Dec 05, 2025 14:57 IST

    भारत रूसी नागरिकों के लिए 30 दिन का निशुल्क ई-टूरिस्ट वीजा करेगा जारी, पुतिन के साथ जॉइंट पीसी में PM मोदी का ऐलान

    Putin India Visit Live: बैठक में रोजगार और सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई। निर्यात बढ़ाने के लिए नए दरवाजे खुले हैं, जिससे भारत के युवाओं के लिए रोजगार के और ज़्यादा अवसर पैदा होंगे। रूस की ओर से भारतीय पर्यटकों के लिए 30 दिन का टूरिस्ट वीजा देने की तैयारी भी एक बड़ा कदम है।

    भारत-रूस संबंध हर चुनौती को पार करते हुए आज भी मजबूत खड़े हैं। नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि आतंकवाद मानवता के मूल्यों पर सीधा प्रहार है और इससे लड़ने के लिए वैश्विक एकता ही सबसे बड़ी ताकत है। दुनिया के सभी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत और रूस हमेशा नजदीकी सहयोगी बने रहेंगे। यह मित्रता आगे भी दोनों देशों को वैश्विक चुनौतियों का सामना करने की शक्ति देती रहेगी।



  • Dec 05, 2025 14:41 IST

    पीएम मोदी और पुतिन की जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस

    दिल्ली में आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत और रूस के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों का आदान-प्रदान किया। इस दौरान दो अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए—पहला, सहयोग और माइग्रेशन से संबंधित समझौता, और दूसरा, अस्थायी श्रमिक गतिविधियों पर आधारित समझौता। ये दोनों समझौते भारत-रूस के द्विपक्षीय संबंधों को नई गति देने और आपसी साझेदारी को और गहरा करने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण कदम माने जा रहे हैं।



  • Dec 05, 2025 13:50 IST

    यूक्रेन मुद्दे पर पुतिन का बड़ा बयान

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक में कहा, “सबसे पहले, मुझे आमंत्रित करने के लिए आपका धन्यवाद। मैं यूक्रेन की स्थिति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी साझा कर सकता हूं। हम अमेरिका सहित कई साझेदार देशों के साथ मिलकर एक संभावित शांतिपूर्ण समाधान पर काम कर रहे हैं। इस जटिल स्थिति को सुलझाने में आपकी रुचि के लिए धन्यवाद।

    हमारे दृष्टिकोण की जड़ें इतिहास में गहराई तक हैं, लेकिन महत्व शब्दों का नहीं, बल्कि वास्तविक सार का है — और वह बहुत गहरा है। हम आपकी उस व्यक्तिगत प्रतिबद्धता की भी सराहना करते हैं, जो आप प्रधानमंत्री के रूप में इस मुद्दे पर दिखा रहे हैं।” 



  • Dec 05, 2025 13:15 IST

    पीएम मोदी और पुतिन ने हैदराबाद हाउस में की द्विपक्षीय बैठक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता की। बैठक में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, NSA अजीत डोभाल, प्रधान सचिव शक्तिकांत दास और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।



  • Dec 05, 2025 13:14 IST

    पीएम मोदी ने वैश्विक शांति के लिए की अपील

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बैठक में कहा, “विश्व का कल्याण केवल शांति के मार्ग से ही संभव है। हमें मिलकर शांति के रास्ते तलाशने होंगे। हाल के प्रयासों से मुझे विश्वास है कि विश्व फिर शांति की ओर बढ़ेगा।”



  • Dec 05, 2025 13:13 IST

    यूक्रेन संकट पर मोदी–पुतिन के बीच विस्तृत चर्चा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक के दौरान कहा, “यूक्रेन संकट शुरू होने के बाद से हम लगातार संवाद में रहे हैं। एक सच्चे मित्र की तरह आपने हर मुद्दे पर समय-समय पर हमें जानकारी दी। मेरा मानना है कि विश्वास ही सबसे बड़ी शक्ति है।”



  • Dec 05, 2025 12:57 IST

    PM मोदी–पुतिन की रणनीतिक साझेदारी पर महत्वपूर्ण चर्चा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक के दौरान कहा, “हमारा शिखर सम्मेलन कई महत्वपूर्ण परिणामों के साथ आगे बढ़ रहा है। आपकी यह यात्रा ऐतिहासिक है। 2001 में आपके कार्यभार संभालने और पहली बार भारत आने के बाद आज 25 वर्ष पूरे हो गए हैं।

    उसी पहली यात्रा में हमारी रणनीतिक साझेदारी की मजबूत नींव रखी गई थी। मुझे व्यक्तिगत रूप से भी खुशी है कि आपके साथ मेरे व्यक्तिगत संबंधों ने भी 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं। मेरा मानना है कि 2001 में आपकी भूमिका इस बात का उत्कृष्ट उदाहरण है कि एक दूरदर्शी नेता संबंधों की शुरुआत कैसे करता है और उन्हें नई ऊंचाइयों तक कैसे ले जाता है।”



  • Dec 05, 2025 12:25 IST

    हैदराबाद हाउस पहुंचे पुतिन, पीएम मोदी संग होगा कई समझौतों पर चर्चा

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हैदराबाद हाउस पहुंच गए, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। यहां दोनों नेता 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे, जिसमें व्यापार, रक्षा और रणनीतिक सहयोग जैसे प्रमुख मुद्दों पर चर्चा होगी। इससे पहले पुतिन राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।



  • Dec 05, 2025 12:21 IST

    राजघाट पर पुतिन ने दी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की और राष्ट्रपिता को नमन किया।



  • Dec 05, 2025 11:47 IST

    राष्ट्रपति पुतिन राजघाट के लिए रवाना

    गार्ड ऑफ ऑनर प्राप्त करने के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन राष्ट्रपति भवन से निकलकर राजघाट की ओर रवाना हुए, जहां वे महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।



  • Dec 05, 2025 11:44 IST

    राष्ट्रपति पुतिन गॉर्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को राष्ट्रपति भवन में औपचारिक सम्मान के तौर पर गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।



  • Dec 05, 2025 11:42 IST

    राष्ट्रपति भवन में हुआ पुतिन का भव्य स्वागत

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में पहुंचे, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।



  • Dec 05, 2025 11:41 IST

    पुतिन के स्वागत की तैयारियों में जुटा राष्ट्रपति भवन

    दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के औपचारिक स्वागत की तैयारियां जोर पकड़ चुकी हैं। चार साल बाद भारत आ रहे पुतिन का भव्य स्वागत इसी परिसर में किया जाएगा।

     



  • Dec 05, 2025 11:40 IST

    पुतिन के स्वागत से पहले राष्ट्रपति भवन पहुंचे पीएम मोदी

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के औपचारिक स्वागत समारोह से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंचे। वहां विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने उनका अभिवादन किया।



pm narendra modi Vladimir Putin india russia relations putin india visit Putin India Visit Live Update Strategic Partership
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें