/bansal-news/media/media_files/2025/12/09/parliament-winter-session-live-sir-debate-nda-meeting-pm-modi-guidelines-hindi-news-zxc-2025-12-09-11-29-52.jpg)
Parliament Winter Session Live: राज्यसभा में आज वंदे मातरम् पर चर्चा की शुरुआत केंद्रीय गृह मंत्री ने की। प्रियंका गांधी के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि देश की आत्मा से जुड़े इस नारे की प्रासंगिकता पहले भी थी, आज भी है और आगे भी बनी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वंदे मातरम् पर चर्चा न सिर्फ उचित है, बल्कि राष्ट्रीय विचारधारा को समझने के लिए आवश्यक भी है।
इधर लोकसभा में चुनाव सुधारों और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर 10 घंटे की लंबी बहस जारी है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि रामपुर उपचुनाव में उनकी शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सदन में कई सदस्यों को चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाने पड़ रहे हैं।
इसके साथ ही लोकसभा में इंडिगो एयरलाइंस संकट पर भी केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने बयान दिया। उन्होंने दोहराया कि यात्री सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। मंत्री ने बताया कि इंडिगो में क्रू रोस्टरिंग की गंभीर गड़बड़ी के कारण उड़ानें प्रभावित हुईं और DGCA ने एयरलाइन को नोटिस जारी कर उसे जवाबदेह ठहराया है।
- Dec 09, 2025 17:25 IST
लोकसभा में राहुल गांधी ने चुनाव पारदर्शिता पर रखी 4 बड़ी मांगे
राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष कई राज्यों में कठिन परिस्थितियों में भी चुनाव जीत चुका है, इसलिए पारदर्शिता की मांग किसी हार-जीत का मुद्दा नहीं, बल्कि लोकतंत्र की बुनियाद से जुड़ा प्रश्न है। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को भरोसेमंद बनाने के लिए चार अहम सुझाव रखे।
उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले
मशीन से पढ़ी जा सकने वाली वोटर लिस्ट उपलब्ध कराई जाए
CCTV फुटेज सुरक्षित रखे जाएं
EVM की तकनीकी जांच के लिए एक्सेस दिया जाए
चुनाव आयुक्तों को दी गई इम्युनिटी समाप्त की जाए।
राहुल के अनुसार, ये कदम चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए बेहद आवश्यक हैं।
- Dec 09, 2025 17:15 IST
राहुल गांधी के बोल—चुनाव आयोग सत्ता के साथ तालमेल में काम कर रहा है
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और आरएसएस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आरएसएस ने देश की शैक्षणिक और संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है, जहां योग्यता नहीं बल्कि विचारधारा के आधार पर नियुक्तियां हो रही हैं।
#WATCH | In the Lok Sabha, LoP and Congress MP Rahul Gandhi says, "I am saying that institutions of India are captured, and I will come to the point that the Election Commission is captured. The project of the RSS was to capture the institutional framework of the country and I… pic.twitter.com/TYBXLD352b
— ANI (@ANI) December 9, 2025राहुल ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी गंभीर सवाल उठाए। उनका आरोप था कि आयोग अब स्वतंत्र अंपायर की तरह नहीं, बल्कि सत्ता पक्ष के साथ तालमेल बिठाकर काम कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यह स्थिति लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है और विपक्ष की लड़ाई अब सिर्फ सरकार से नहीं, बल्कि उस पूरी व्यवस्था से है जिसे योजनाबद्ध तरीके से हाईजैक किया जा रहा है।
- Dec 09, 2025 17:10 IST
लोकसभा में राहुल गांधी, स्पीकर और रिजिजू के बीच तीखी बहस
लोकसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी, स्पीकर ओम बिरला और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि “आरएसएस ने सब कुछ अपने हाथ में ले लिया है” और सवाल उठाया कि विश्वविद्यालयों में वाइस चांसलरों की नियुक्ति कैसे हो रही है।
इस पर स्पीकर ने टोका और कहा कि चर्चा का विषय चुनाव सुधार है, इसलिए सामान्य बातें न की जाएं। राहुल गांधी ने पलटकर कहा, “आप धमकी देंगे?”
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि अब तक राहुल गांधी ने चुनाव सुधार पर एक शब्द नहीं कहा है और जिस संगठन का सदन से कोई संबंध नहीं, उसकी बातें क्यों की जा रही हैं। रिजिजू ने जोर देकर कहा कि समय कीमती है, इसलिए विषय पर सीमित रहें।
- Dec 09, 2025 17:01 IST
लोकसभा में राहुल गांधी के बयान पर हंगामा—स्पीकर ने विषय पर रहने को कहा
- Dec 09, 2025 16:59 IST
लोकसभा में राहुल गांधी—“भारत 1.5 अरब लोगों का लोकतांत्रिक ताना-बाना”
लोकसभा में अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भारत 1.5 अरब लोगों से मिलकर बना एक अद्भुत ताना-बाना है, जिसे वोट की ताकत ने एक साथ पिरोया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभाएं और पंचायतें—इन सभी संस्थाओं का अस्तित्व वोट पर ही टिका है, और देश की हर उपलब्धि इसी लोकतांत्रिक शक्ति की देन है।
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि आरएसएस और बीजेपी समानता की भावना में विश्वास नहीं रखते, जो भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। - Dec 09, 2025 16:55 IST
राहुल गांधी का जवाब—खादी सिर्फ कपड़ा नहीं, देश की भावना है
- Dec 09, 2025 16:52 IST
RJD सांसद अभय कुमार सिन्हा ने बिहार की चुनावी प्रक्रिया पर उठाए सवाल
RJD सांसद अभय कुमार सिन्हा ने बिहार में चुनावी प्रणाली की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने वीवीपैट स्लिप्स के कॉलेज के पास फेंके मिलने की घटना का ज़िक्र करते हुए पूछा कि अगर कोई गड़बड़ी नहीं थी, तो संबंधित अधिकारियों को निलंबित क्यों किया गया। सिन्हा ने वीवीपैट की स्वतंत्र जांच की मांग की और कहा कि चुनाव ईवीएम के बजाय बैलट पेपर से कराए जाने चाहिए, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि नेता जनता के बीच वास्तव में कहां खड़े हैं।
- Dec 09, 2025 16:48 IST
श्रीकांत शिंदे ने लोकसभा में चुनाव लड़ने की आयु घटाने की मांग की
चुनावी सुधारों पर लोकसभा चर्चा में शिवसेना (एकनाथ शिंदे) के सांसद श्रीकांत शिंदे ने कहा कि 18 साल के युवा वोट देने के योग्य हैं। इसलिए उन्हें चुनाव लड़ने का अधिकार भी 18 या 21 साल की उम्र में मिलना चाहिए। उन्होंने SIR का समर्थन करते हुए कहा कि पंचायत से लेकर संसदीय चुनाव तक सभी के लिए एकीकृत वोटर लिस्ट होनी चाहिए। शिंदे ने बालासाहब ठाकरे को याद करते हुए शिवसेना (यूबीटी) पर निशाना साधा और कहा कि वे उस कांग्रेस के साथ खड़े हैं जिसने कभी बालासाहब का नाम वोटर लिस्ट से हटाया था।
- Dec 09, 2025 16:45 IST
सुप्रिया सुले का चुनावी पारदर्शिता पर जोर- “जो भी चुनाव हों, वे फेयर हों”
महाराष्ट्र के पंचायत चुनावों में कथित अनियमितताओं को उजागर करते हुए सुप्रिया सुले ने कहा कि राज्य के इतिहास में पहली बार नामांकन फॉर्म में गड़बड़ी, आरक्षण में खामियां और बीजेपी नेता के घर से भारी कैश बरामद जैसी घटनाएं सामने आईं। उन्होंने दावा किया कि ऐसे कम से कम दस उदाहरण मौजूद हैं।
सुले ने कहा कि इस बार चुनावी हिंसा भी देखने को मिली, जिसमें बंदूकें, तोड़ी गई गाड़ियां और पत्थरबाजी शामिल थी। उन्होंने नोटबंदी के वादे के बावजूद चुनाव में भारी नकदी आने पर सवाल उठाया और इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की।
सुले ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव पारदर्शी होने चाहिए और यह देशभक्ति का विषय है। परिवारवाद के आरोपों पर उन्होंने कहा कि वे अपने परिवारवाद पर गर्व करती हैं, लेकिन यह सिर्फ उनकी पार्टी तक सीमित नहीं है। उन्होंने महाराष्ट्र में कथित गड़बड़ियों की सूची दी और उदाहरण के तौर पर जामनेर सीट और गिरीश महाजन की पत्नी साधना महाजन का नाम लिया।
सुले ने एंटी-डिफेक्शन कानून पर भी सवाल उठाया और बताया कि उन्हें अपने चुनावी सिंबल के लिए कोर्ट का रुख करना पड़ा, अन्यथा वे सांसद नहीं बन पातीं।
- Dec 09, 2025 16:40 IST
‘वंदे मातरम् ने भारत को जोड़ा है और आज भी जोड़ रहा है’: देवगौड़ा
पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा ने वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर हुई राज्यसभा चर्चा में कहा कि यह गीत हमेशा से देश को एकजुट करता रहा है और आज भी वही भूमिका निभा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि आज भारत के हर राज्य का अपना राज्य-गीत वंदे मातरम् की भावना से प्रेरित है। देवगौड़ा ने सरकार से सुझाव दिया कि इस 150वीं वर्षगांठ पर वंदे मातरम् को गाने के 150 अलग-अलग तरीकों को रिकॉर्ड किया जाना चाहिए। चर्चा के दौरान विपक्ष के एक सदस्य ने डीएमके को बोलने का मौका न मिलने पर सवाल उठाया, जिस पर सभापति राम नाइक राधाकृष्णन ने समय सीमा और देवगौड़ा की आयु को ध्यान में रखते हुए उनका चयन किया गया, स्पष्ट किया।
- Dec 09, 2025 16:37 IST
महाराष्ट्र चुनावों में अनियमितताओं पर विपक्ष का सवाल
शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अनिल देसाई और राकांपा (एसपी) की सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र में चुनावी प्रक्रिया की खामियों पर गंभीर प्रश्न उठाए। अनिल देसाई ने कहा कि दलबदल विरोधी कानून अब बेअसर हो चुका है, जबकि सुप्रिया सुले ने हिंसा, भ्रष्टाचार और अन्य अनियमितताओं को लेकर चुनावों की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए।
- Dec 09, 2025 15:32 IST
राजीव रंजन सिंह ने विपक्ष पर चुनावी व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया
पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह ने कहा कि दुनिया भारत की चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी मानती है, लेकिन लोकसभा में हुई बहस का रुख चुनावी सुधारों से हटकर पूरी व्यवस्था पर सवाल उठाने की ओर चला गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने ऐसे मुद्दे उठाए जो चुनाव आयोजन जैसे संवैधानिक विषय से जुड़े हैं, जिन पर लोकसभा में चर्चा नहीं हो सकती।
उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव आयोग अगर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कर रहा है, तो वह पूरी तरह सही दिशा में कदम है। यह तय करना कि नागरिक कौन हैं, लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
राजीव रंजन सिंह ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह ईवीएम पर दोहरा रवैया अपनाता है—जब जीत मिलती है तो मशीनों पर भरोसा, और जब हार होती है तो इन्हीं मशीनों की विश्वसनीयता पर सवाल। उन्होंने कहा कि विपक्ष सुधार नहीं चाहता, बल्कि पूरी चुनावी व्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है।
- Dec 09, 2025 15:27 IST
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे के भाषण का कुछ हिस्सा रिकॉर्ड से हटाया गया
राज्यसभा में ‘वंदे मातरम्’ पर चल रही बहस के दौरान कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे के भाषण का कुछ हिस्सा रिकॉर्ड से हटा दिया गया। खरगे ने अपने संबोधन में ऐसे मुद्दे उठाए जो मौजूदा विषय से अलग थे, जिस पर सदन के नेता जे.पी. नड्डा ने आपत्ति जताई। नड्डा ने कहा कि वे किसी भी मुद्दे पर चर्चा करने को तैयार हैं, लेकिन वर्तमान बहस सिर्फ वंदे मातरम् पर केंद्रित है।
नड्डा के रोकने के बावजूद खरगे बोलते रहे, जिसके बाद ट्रेज़री बेंच के सदस्यों ने भी आपत्ति दर्ज की। इस पर सभापति ने स्पष्ट किया कि भाषण को विषय पर ही सीमित रखा जाए। उन्होंने कहा कि बहस से असंबंधित किसी भी टिप्पणी को सदन के रिकॉर्ड में शामिल नहीं किया जाएगा।
- Dec 09, 2025 14:33 IST
मल्लिकार्जुन खरगे - बंगाल चुनाव के चलते वंदे मातरम् पर चर्चा करा रही है सरकार
प्रियंका गांधी के बाद अब मल्लिकार्जुन खरगे सरकार पर आरोप गाते हुए कहा कि सरकार सदन में वंदे मातरम् पर चर्चा सिर्फ बंगाल में होने वाले चुनाव के चलते करा रही है, ये मेरा मानना है। हालांकि इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने इन आरोपों का जवाब दिया था।
- Dec 09, 2025 14:25 IST
खड़गे का पलटवार; बंगाल की राजनीति पर PM मोदी को घेरा
- Dec 09, 2025 13:56 IST
अमित शाह का आरोप; वंदे मातरम् का विरोध नेहरू से लेकर वर्तमान कांग्रेस नेतृत्व तक जारी
‘वंदे मातरम्’ के 150 साल पूरे होने पर राज्यसभा में हुई बहस में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस गीत ने भारत की चेतना को जगाने और राष्ट्र की आत्मा को पुनर्जीवित करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। उन्होंने महर्षि अरविंद के हवाले से कहा कि वंदे मातरम् भारत के पुनर्जन्म का मंत्र है।
अमित शाह ने आगे आरोप लगाया कि जब लोकसभा में इस विषय पर चर्चा हुई, तब गांधी परिवार के दोनों सदस्य मौजूद नहीं थे। उन्होंने कहा, “वंदे मातरम् का विरोध जवाहरलाल नेहरू से लेकर आज के कांग्रेस नेतृत्व तक देखा गया है।”
- Dec 09, 2025 13:53 IST
अमित शाह:- आने वाली पीढ़ियां ‘वंदे मातरम्’ को राष्ट्र निर्माण की नींव बनाएंगी
‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा में हुई बहस के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संसद में हो रही यह चर्चा आने वाली पीढ़ियों में इसके महत्व को और मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् के महिमा मंडन और गौरव गान से बच्चे, युवा और आने वाली कई पीढ़ियां इसे राष्ट्र के पुनर्निर्माण की आधारशिला के रूप में अपनाएंगी।
- Dec 09, 2025 13:50 IST
अमित शाह का प्रियंका गांधी पर पलटवार कहा - 2047 में भी वंदे मातरम् पर चर्चा जरूरी रहेगी
राज्यसभा में वंदे मातरम् पर चर्चा की शुरुआत करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रियंका गांधी के आरोपों का जवाब दिया और कहा कि इस नारे की प्रासंगिकता सदैव रही है और आगे भी बनी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वंदे मातरम् भारत की आत्मा, संघर्ष और बलिदान का प्रतीक है, इसलिए इस पर चर्चा न केवल आज आवश्यक है, बल्कि 2047 में भी उतनी ही प्रासंगिक रहेगी।
#WATCH | Union Home Minister Amit Shah says, "Some members raised questions in the Lok Sabha on the need for these discussions on Vande Mataram. The need for discussion on Vande Mataram, the need for dedication towards Vande Mataram, was important back then; it is needed now, and… pic.twitter.com/BXJukCsnDT
— ANI (@ANI) December 9, 2025 - Dec 09, 2025 13:20 IST
अखिलेश यादव बोले; रामपुर उपचुनाव में शिकायतों पर आयोग ने नहीं ली कार्रवाई
लोकसभा में SIR बहस के दौरान समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने कहा कि रामपुर उपचुनाव में उनकी ओर से कई शिकायतें दर्ज कराई गईं, लेकिन चुनाव आयोग ने किसी भी मामले में कार्रवाई नहीं की।
- Dec 09, 2025 13:19 IST
मनीष तिवारी का दावा; ईवीएम में हेरफेर संभव, पारदर्शिता जरूरी
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में कहा कि ईवीएम में छेड़छाड़ की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने सरकार से मांग की कि या तो 100% वीवीपैट पर्चियों की गिनती कराई जाए या पूरी तरह से बैलेट पेपर सिस्टम पर लौटना चाहिए।
तिवारी ने चेताया कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और भरोसा बनाए रखना और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार सच में लोकतंत्र को मजबूत करना चाहती है, तो पेपर बैलेट के जरिए मतदान कराना चाहिए, ताकि परिणाम साफ और भरोसेमंद हों।
सांसद ने यह भी सवाल उठाया कि अगर ईवीएम पूरी तरह सुरक्षित है, तो इसका सोर्स कोड सार्वजनिक क्यों नहीं किया जाता, और तकनीक तब तक भरोसेमंद नहीं मानी जा सकती जब तक पूरी प्रक्रिया पारदर्शी न हो।
- Dec 09, 2025 13:17 IST
मनीष तिवारी ने ईवीएम का सोर्स कोड सवाल उठाया
लोकसभा में चुनाव सुधारों और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान पर चर्चा शुरू हो गई है। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने 10 घंटे की महाबहस की शुरुआत करते हुए ईवीएम की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "लोकतंत्र भरोसे पर चलता है, लेकिन ईवीएम का सोर्स कोड किसके पास है, इसका आज तक कोई जवाब नहीं मिला।"
- Dec 09, 2025 12:25 IST
इंडिगो संकट पर राम मोहन नायडू: “एयरलाइन पूरी तरह जिम्मेदार”
लोकसभा में इंडिगो एयरलाइंस संकट पर बयान देते हुए नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने साफ कहा कि यात्रियों की सुरक्षा से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इंडिगो की आंतरिक क्रू रोस्टरिंग में गंभीर गड़बड़ी हुई, जिसके चलते बड़ी संख्या में उड़ानें प्रभावित हुईं और यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
मंत्री ने कहा कि पूरे मामले में DGCA ने एयरलाइन को नोटिस जारी कर दिया है और इंडिगो को इस संकट के लिए पूरी तरह जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि अब तक 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि यात्रियों को वापस की जा चुकी है, जबकि बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के री-बुकिंग की सुविधा भी दी गई है। रिफंड और बैगेज क्लेम की प्रक्रिया लगभग पूरी होने वाली है और जल्द ही सभी लंबित मामलों का समाधान किया जाएगा।
राम मोहन नायडू ने कहा कि सरकार का लक्ष्य एक मजबूत और भरोसेमंद एयरलाइन सिस्टम तैयार करना है और इंडिगो की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि हालात पूरी तरह सामान्य होने तक सरकार सतर्क बनी रहेगी।
मंत्री के बयान के बाद सदन में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया और यात्रियों की समस्याओं को लेकर सरकार पर कई सवाल उठाए, जिसके बाद स्पीकर को हस्तक्षेप करना पड़ा।
- Dec 09, 2025 12:23 IST
SIR विवाद पर बोले रामदास आठवले; "एक व्यक्ति सिर्फ एक बार ही वोट करेगा"
- Dec 09, 2025 11:56 IST
लोकसभा में आज इंडिगो संकट पर उड्डयन मंत्री बयान देंगे
संसद के शीतकालीन सत्र के सातवें दिन कार्यवाही शुरू हो गई है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू आज दोपहर 12 बजे लोकसभा में इंडिगो एयरलाइंस संकट पर विस्तृत बयान देंगे। इससे पहले वह सोमवार को राज्यसभा में सरकार का पक्ष रख चुके हैं।
यह बयान ऐसे समय में आ रहा है जब देशभर में इंडिगो की उड़ान सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित हैं। फ्लाइट देरी और बड़ी संख्या में रद्द होने के कारण हजारों यात्री एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। कई की जरूरी यात्राएं रद्द हो गई हैं और लोगों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है।
- Dec 09, 2025 11:43 IST
इंडिगो संकट पर पीएम मोदी का बयान- नियम जनता की सुविधा के लिए, परेशानी के लिए नहीं
- Dec 09, 2025 11:33 IST
PM मोदी का संदेश; बड़ी जीत के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी
एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसदों को यह स्पष्ट संदेश दिया कि बड़ी जीत के साथ बड़ी जिम्मेदारियां भी आती हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने जितना बड़ा जनादेश दिया है, उतनी ही बड़ी अपेक्षाएँ सरकार और जनप्रतिनिधियों से जुड़ी हैं। इसलिए सभी सांसदों को पहले से ज्यादा मेहनत, समर्पण और संवेदनशीलता के साथ काम करना होगा।
पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति तक पहुंचना चाहिए, जिसके लिए नीतियों के साथ-साथ ज़मीनी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना भी बेहद जरूरी है। उन्होंने बिहार का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां विकास की रफ़्तार बढ़ी है और अब उसी मॉडल को पूर्वोत्तर राज्यों में तेजी से लागू करने की आवश्यकता है, क्योंकि नॉर्थ ईस्ट भारत की प्रगति का नया इंजन बन सकता है।
प्रधानमंत्री ने सांसदों से अपील की कि वे अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों की निगरानी करें, जनता से सीधा संवाद बनाए रखें और सरकार की योजनाओं को ज़मीन पर उतारने में सेतु की भूमिका निभाएं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें