Advertisment

Pariksha Pe Charcha 2026 Live Updates: पीएम ने बताया कैसा होना चाहिए पढ़ाई का मूल पैटर्न, क्या छोड़ना है क्या नहीं, 'टाइम मैनेजमेंट ही है सफलता की कुंजी'

author-image
anjali pandey
एडिट
New Update
pariksha pe charcha.jpg

Pariksha Pe Charcha 2026 Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज स्टूडेंट्स, पेरेंट्स और टीचर्स से 'परीक्षा पे चर्चा' (PPC) 2026 कर रहे हैं।  यह 9वां सीजन है , इसमें पीएम नरेद्र मोदी छात्रों, माता-पिता के साथ साथ अभिभावकों से एक्जाम के समय होने वाले टेंशन को कम करने के लिए चर्चा कर रहे हैं।  

Advertisment
  • Feb 06, 2026 11:54 IST

    जिसे गेमिंग में इंटरेस्ट है तो क्या करें?

    स्टूडेंट का सवाल

    WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.48.44 AM


    मेरा इंट्रेस्ट गेमिंग में है। लेकिन सोसायटी कहती है गेमिंग छोड़ों पढ़ाई पर ध्यान दो, लेकिन मुझे लगता है मैं अपना भविष्य गेमिंग में करूं। ऐसे में मुझे कैसे पता चलेगा मैं सही हूं या गलत। 

    पीएम मोदी ने दिया जबाव

    माता पिता का नेचर होता है मना करने का। लेकिन फिर भी आप छिपकर वो काम करते हैं। पर जब आपको सफलता मिलती है। तो आपका सक्सेस माता पिता का सम्मान बन जाता है। फिर वो आपके साथ जुड़ जाते हैं। 



  • Feb 06, 2026 11:47 IST

    बोर्ड एग्जाम के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी सही या गलत

    पंजाब की एकम कौर का सवाल

    WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.47.41 AM

    बारहवीं कक्षा के स्टूडेट बोर्ड एग्जाम के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहे होते हैं। ऐसें में इनका पैटर्न अलग अलग होता है और आते एक समय पर हैं ऐसे में हम क्या करें। 

    पीएम मोदी का जबाव

    ऐसे में आपको पहली प्राथमिकता बारहवीं रहनी होगी। लेकिन जो हमारे उम्र और सिलेबस से जुड़ी चीजों को आत्मसात किया है तो प्रतियोगी प​रीक्षाओं के लिए अलग से मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।



  • Feb 06, 2026 11:29 IST

    छत्तीसगढ़ की सृष्टि साहू का सवाल

    छत्तीसगढ़ की सृष्टि साहू का सवाल

    WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.37.45 AM

    पढ़ाई के दौरान यहां वहां के ख्याल आते हैं इस समय पर अपने आप को फोकस कैसे रखें। हम पढ़ तो लेते हैं लेकिन बहुत जल्दी भूल जाते हैं। 

    WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.28.39 AM

    एक छात्र ने परीक्षा के दौरान बातें भूल जाने और ध्यान भटकने की समस्या साझा की, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवाब दिया। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि क्या आप 25 साल बाद भी किसी खास बैठक को याद रख पाएंगे? ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उस पल में आप पूरी तरह शामिल होते हैं। प्रधानमंत्री के अनुसार, छात्रों को भी पढ़ाई में पूरी तरह डूब जाना चाहिए। इसके लिए उन्होंने सुझाव दिया कि छात्र दूसरों को पढ़ाकर भी सीख सकते हैं, क्योंकि जब हम सिखाते हैं तो चीजें ज्यादा गहराई से समझ में आती हैं और लंबे समय तक याद रहती हैं।

    पीएम मोदी ने बताया कैसे क्लास में किसे बनाना चाहिए अपना दोस्त

    पीएम मोदी ने सवाल के जबाव में कहा कि क्लास में हमेशा अपने से कम होशियार एक दो बच्चों को अपना दोस्त बनाओ। फिर उससे कहो  मैं तुम्हे सिखाओ। अपने से होशियार को दोस्त बनाओ और कहो मैं जो ये कर रहा हूं ये करेक्ट है क्या। तो इस कंडीशन में हमें डबल फायदा होगा।

    पीएम मोदी ने बताया कैसे क्लास में किसे बनाना चाहिए अपना दोस्त

    पीएम मोदी ने सवाल के जबाव में कहा कि क्लास में हमेशा अपने से कम होशियार एक दो बच्चों को अपना दोस्त बनाओ। फिर उससे कहो  मैं तुम्हे सिखाओ। अपने से होशियार को दोस्त बनाओ और कहो मैं जो ये कर रहा हूं ये करेक्ट है क्या। तो इस कंडीशन में हमें डबल फायदा होगा।



  • Feb 06, 2026 11:19 IST

    इमोता केशाम का सवाल

    मणिपुर की इमोता केशाम का सवाल 

    WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.19.17 AM

    हम पिछले साल के पेपर पढ़ कर तय कर लेते हैं कि कौन सा टॉपिक ज्यादा सही रहेगा। क्या ये करना सही है।

    पीएम का जबाव: तैयारी का गलत तरीका क्या है

    पहले आता था श्योर सजेशंस, फिर आने लगा इंपोर्टेंट प्रश्न, 10 साल के पेपर , ये पैटर्न पहले जब मैं पढ़ता था जब भी था। ये बीमारी जब मैं पढ़ता था जब भी थी। ये बीमारी फैलाने का काम टीचर करते हैं। अच्छे टीचर सर्वांगीढ विकास के लिए पूरा सिलेबस पढ़ाते हैं।

    अगर कोई खिलाड़ी को अच्छा बोलर बनना है तो, उसे अकेले हाथ को ही मजबूत करने से काम नहीं चलेगी। उसे अपने पूरे शरीर को तैयार करना पड़ेगा। मानसिक मजबूती भी करनी होगी। जैसे एक प्लेयर को अपने गोल को पाने के लिए संपूर्ण शरीर की चिंता करनी पड़ती है।वैसे ही जिंदगी परीक्ष्रा के लिए नहीं, हमारे जीवन को बनाने के लिए शिक्षा एक माध्यम है। जीवन आपका श्रेष्ठ बने। अपना जीवन शानदार बने इसके लिए अपने आप को तैयार करना है। शिक्षा इसका माध्यम है।

    ये सवाल सभी के मन में होता है ये करूं या वो करूं, हमें अपने भीतर के विद्यार्थी को हमेशा चैतन्ययुक्त रखना चाहिए। शिक्षा बोझ नहीं चाहिए। हमारा टोटल इंवोलमेंट नहीं है तो आधी अधूरी शिक्षा जीवन को कहीं सफल नहीं बनाने देती। ये जो बीमारी है मार्क्स, मार्क्स, मार्क्स ये कुछ समय के ​लिए ही होते हैं। इसलिए हम अपने मन को मार्क्स से जोड़ने के बजाए हमारा जीवन कहां पहुंचा उस पर कटौती होना चाहिए।



  • Feb 06, 2026 11:16 IST

    'टाइम मैनेजमेंट ही है सफलता की कुंजी'

    WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.16.16 AM

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों को टाइम मैनेजमेंट पर सलाह देते हुए कहा कि वे एक व्यावहारिक 'क्या करना है' की सूची बनाएं। इसके बाद अगले दिन उन सभी जरूरी कामों पर अच्छे से ध्यान दें। उन्होंने कहा कि जब छात्र इस अभ्यास को लगातार अपनाते हैं, तो धीरे-धीरे उनमें टाइम मैनेजमेंट का कौशल विकसित हो जाता है, जो पढ़ाई और जीवन दोनों में बेहद काम आता है।



  • Feb 06, 2026 11:13 IST

    परीक्षा में सब कुछ कैसे याद रखें?

    WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.13.31 AM

    एक छात्र ने परीक्षा के दौरान चीज़े भूल जाने और ध्यान भटकने की समस्या साझा की, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवाब दिया। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि क्या आप 25 साल बाद भी किसी खास बैठक को याद रख पाएंगे? ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उस पल में आप पूरी तरह शामिल होते हैं। प्रधानमंत्रीने ने कहा छात्रों को भी पढ़ाई में पूरी तरह डूब जाना चाहिए। इसके लिए उन्होंने सुझाव दिया कि छात्र दूसरों को पढ़ाकर भी सीख सकते हैं, क्योंकि जब हम सिखाते हैं तो चीजें ज्यादा गहराई से समझ में आती हैं और लंबे समय तक याद रहती हैं। 



  • Feb 06, 2026 11:06 IST

    सबावद वैंकटेस ने पूछा, स्किल ज्यादा जरूरी है या मार्क्स

    सबावद वैंकटेस का सवाल 

    WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.13.14 AM

    मेरा इंट्रेस्ट टेक्नोलॉजी और रोबोटिक्स में है। आपने भी कहा है स्किल ज्यादा जरूरी है। बाहर कहते हैं मार्क्स जरूरी है। ऐसे में हमारे मन में दुविधा होती है कि स्किल ज्यादा जरूरी है या फिर मार्क्स। 

    पीएम मोदी का जवाब:

    इस कंडीशन में हमें बैलेंस पर फोकस करना चाहिए। तराजू पर एक तरफ वजन ज्यादा होगा तो गिर जाएगा। यही चीज जीवन में फॉलो करना है। हर फील्ड में संतुलन और बैलेंस होना चाहिए। एक तरफ झुकोगे तो गिरोगे। बैंलेंस करने पर गिरोगे नहीं। शिक्षा और स्किल एक दूसरे के जुड़वा भाई बहन हैं।



  • Feb 06, 2026 10:58 IST

    पीएम ने अपनी पसंदीदा चीज से किया बच्चों का सम्मान 

    WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.52.35 AM (1)

    पीएम मोदी ने कहा कि पीएम ने अपनी पसंदीदा चीज से बच्चों का सम्मान किया, उन्होंने कहा आज मैंने जिससे आपका स्वागत किया ये मेरी सबसे प्रिय चीज है। इसे आसामी गमोसा कहते हैं। पहली बात ये मेरी पसंद की चीज है। दूसरी बात ये नोर्थ ईस्ट और विमेन इंपावरमेंट का प्रतीक है। ये घर पर बनाते हैं इससे मन को आदर और सम्मान होता है। इसलिए मेरा मन कर गया कि मैं आज बच्चों को असम का गमोसा दूंगा।



  • Feb 06, 2026 10:51 IST

    दिव्यांग मानसी ने एक गाना सुनाया

    WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.49.37 AM

    दिव्यांग मानसी ने एक भावुक और प्रेरणादायक गाना सुनाया, जिसके बोल उसकी मां ने लिखे हैं। इस गीत के बोल  'बढ़ता चल, कुछ करता चलता, सारी दुनिया तेरे पीछे, मुश्किलों से लड़ता चल' यह गीत आत्मविश्वास और संघर्ष की भावना को दर्शाते हैं। मानसी अपनी कला के जरिए लोगों को प्रेरित कर रही हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं। उनका अपना यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज है, जहां फेसबुक पर उन्हें करीब डेढ़ लाख लोग फॉलो करते हैं। 



  • Feb 06, 2026 10:49 IST

    श्रेया प्रधान ने सुनाई कविता

    श्रेया प्रधान ने सुनाई कविता

    श्रेया ने तीन भाषाओं हिन्दी, नेपाली, बंगाली में खुद कंपोज किया हुआ देशभक्ति गाना सुनाया। जिसका टाइटल रखा हमारा भारत भूमि। हमारा भारत भूमि है ऋषियों का देश, अनेकता में एकता शांति का परिवेश है..



  • Feb 06, 2026 10:41 IST

    टीचर को पढ़ाई के लिए अपनानी होगी ये टेक्निक 

    WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.40.35 AM

    पीएम ने इस दौरान बताया कि टीचर को स्टूडेंट के मन को जोतना है। इसका तरीका क्या है ये बताता हूं। आने वाले सप्ताह में पढ़ाने वाले टॉपिक की प्लानिंग पहले से करनी होगी। ऐसे में आपके अंदर जिज्ञासा अधिक होगी। रिवीजन के लिए समय अधिक मिलेगा। स्पीड की समस्या नहीं आएगी।



  • Feb 06, 2026 10:37 IST

    पीएम ने बताया कैसा होना चाहिए पढ़ाई का मूल पैटर्न, क्या छोड़ना है क्या नहीं

    स्टूडेंट का सवाल: 

    WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.37.55 AM

    मध्यप्रदेश के आयूष तिवारी ने पीएम मोदी से परीक्षा पे चर्चा में अपना सवाल पूछा कि हम स्कूल और टीचर की स्पीड से मैच नहीं कर पाते। जो छूट जाता है उसके चक्कर में आगे का भी कवर नहीं कर पाते। 

    पीएम मोदी का जबाव: 

    इस सवाल पर पीएम मोदी में मजाकिया अंदाज में टीचर को अंकित करते हुए जबाव दिया कि इस सवाल पर टीचर को फोकस करना चाहिए। टीचर का प्रयास करना चाहिए कि स्टूडेंट की स्पीड से बस कदम आगे होना चाहिए। हमारा लक्ष्य ऐसा होना चाहिए जो पहुंच में हो लेकिन पकड़ में न हो।

    पीएम मोदी ने बताया कि हम टीचर से दो कदम पीछे रहने के बजाए दो कदम आगे रहें तो हम टीचर से पीछे रह ही नहीं सकते।



Pariksha Pe Charcha 2026 Live Updates PM Modi
Advertisment
चैनल से जुड़ें