Advertisment

Breaking News Live: DGCA ने वापस लिया वीकली रेस्ट का आदेश, इंडिगो संकट से 1300 से ज्यादा फ्लाइट रद्द होने पर फैसला

Breaking News Live 5 December 2025: देश-विदेश की बड़ी खबरें, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश का बड़ा घटनाक्रम। राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी है। खेल और मनोरंजन की दुनिया में क्या चल रहा है। पढ़ें आज 5 दिसंबर की लेटेस्ट न्यूज...

author-image
Preeti Dwivedi
एडिट
New Update
Breaking News Live 5 Dececmber 2025

 Breaking News 5 Dec Today Latest News 2025: देश-विदेश की बड़ी खबरें, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश का बड़ा घटनाक्रम। राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी है। खेल और मनोरंजन की दुनिया में क्या चल रहा है। पढ़ें आज 5 दिसंबर की लेटेस्ट न्यूज... 

Advertisment
  • Dec 05, 2025 21:03 IST

    DGCA ने वापस लिया वीकली रेस्ट का आदेश, इंडिगो संकट से 1300 से ज्यादा फ्लाइट रद्द होने पर फैसला

    DGCA ने वापस लिया वीकली रेस्ट का आदेश

    dgca order
    DGCA का आदेश

    देशभर में इंडिगो संकट के बाद DGCA ने हरकत में आते हुए अपना पहले वाला आदेश वापस ले लिया है। DGCA ने हवाई कर्मचारियों के लिए वीकली रेस्ट वाला अपना आदेश वापस लेने का फैसला किया है। DGCA ने इस बारे में एक लेटर जारी कर जानकारी दी है। गौरतलब है कि नए वीकली रेस्ट के आदेश के कारण इंडिगो को पायलटों की कमी का सामना करना पड़ रहा था जिसके कारण पिछले 4 दिनों में उसकी 1300 से ज्यादा उड़ानें रद्द हो गई थीं। DGCA का ये आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होगा। DGCA ने अपने आदेश में कहा कि विभिन्न एयरलाइन की तरफ से इस बार में लगातार शिकायतें मिल रही थीं। ऐसे में विमानों की आवाजाही को ठीक करने के लिए वीकली रेस्ट वाला आदेश वापस लेने का फैसला किया गया है।



  • Dec 05, 2025 18:13 IST

    पुतिन के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में डिनर, राहुल-खड़गे को न्योता नहीं; शशि थरूर को मिला आमंत्रण

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दो दिवसीय भारत यात्रा आज समाप्त हो रही है। अपनी इस महत्वपूर्ण यात्रा के अंतिम दिन उनके सम्मान में राष्ट्रपति भवन में भव्य डिनर का आयोजन किया गया है। इस स्टेट डिनर में राजनीतिक, कारोबारी और सांस्कृतिक जगत की प्रमुख हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। लेकिन इस बीच एक अहम राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है—डिनर के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को निमंत्रण नहीं भेजा गया है, जबकि कांग्रेस सांसद शशि थरूर को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। 

    Russian President Vladimir Putin attend Dinner Rashtrapati Bhawan Shashi Tharoor Invited

    सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय भारत सरकार ने नहीं बल्कि रूस से आए डेलिगेशन ने लिया है, क्योंकि वे तय करते हैं कि वे किन लोगों से मिलना या किन्हें आमंत्रित करना चाहते हैं। यह विवाद तब और बढ़ गया जब राहुल गांधी ने कल कहा था कि भारत में विदेशी नेताओं के साथ लीडर ऑफ अपोज़िशन की मुलाकात एक परंपरा रही है—जो अटल बिहारी वाजपेयी और मनमोहन सिंह की सरकारों में भी जारी थी। हालांकि सरकारी सूत्रों ने इस आरोप को खारिज करते हुए बताया कि राहुल गांधी पहले ही चार राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात कर चुके हैं।

    राष्ट्रपति भवन में आज होने वाले डिनर में भारतीय और रूसी व्यंजनों का अनोखा संगम होगा। मेन्यू में कश्मीरी वाजवान और रशियन बोर्शे जैसे पकवान शामिल हैं, जो दोनों देशों की सांस्कृतिक मैत्री को दर्शाते हैं। पुतिन आज रात भारत से प्रस्थान करेंगे।



  • Dec 05, 2025 15:34 IST

    IndiGo ने रद्द की 235 घरेलू उड़ानें, दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

    भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo एक बार फिर बड़े परिचालन संकट की चपेट में है। एयरलाइन ने 5 दिसंबर 2025 को दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली सभी 235 घरेलू उड़ानें आधी रात तक रद्द करने की घोषणा की है। कंपनी के अनुसार यह निर्णय ‘‘अचानक आई परिचालन चुनौतियों’’ के चलते लिया गया, जिसके कारण पूरे देश में उथल-पुथल का माहौल बन गया है।

    IndiGo के संकट ने राष्ट्रीय स्तर पर भारी अव्यवस्था पैदा कर दी है। रिपोर्टों के मुताबिक, देशभर में 750 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुईं जबकि एयरलाइन की ऑन-टाइम परफॉर्मेंस केवल 8.5% तक सिमट गई। दिल्ली और मुंबई जैसे व्यस्त हवाई अड्डों पर हजारों यात्री फंसे नज़र आए। कई यात्रियों ने बताया कि उन्हें एयरपोर्ट पहुंचने पर ही उड़ान रद्द होने की जानकारी मिली, जिसके कारण लंबी कतारें, अव्यवस्था और भारी नाराज़गी देखी गई।

    IndiGo ने अपने बयान में कहा कि प्रभावित यात्रियों को रिफ्रेशमेंट, रिबुकिंग सुविधा, होटल स्टे, लगेज सपोर्ट और फुल रिफंड दिया जा रहा है। हालांकि यात्रियों ने शिकायत की कि सहायता काउंटरों पर लंबी भीड़ के बावजूद पर्याप्त जानकारी नहीं मिल रही, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है।

     

    indigo flight update
    दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री परेशान होते रहे।

     

    यह मामला अब राजनीतिक रूप भी ले चुका है। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने इसे राज्यसभा में उठाया, जिसके बाद सभापति ने नागरिक उड्डयन मंत्री को इस गंभीर स्थिति पर संसद में विस्तृत बयान देने का निर्देश दिया। सांसदों ने यह भी सवाल उठाया कि क्या भारत के एविएशन सेक्टर में किसी एक एयरलाइन का बढ़ता प्रभाव यात्रियों के लिए नई चुनौतियाँ खड़ी कर रहा है।

    इस बड़े ऑपरेशनल संकट ने न केवल लाखों यात्रियों की यात्रा योजनाओं को प्रभावित किया है, बल्कि भारत में विमानन उद्योग की संरचना और मॉनिटरिंग पर भी नए सवाल खड़े कर दिए हैं।



  • Dec 05, 2025 14:51 IST

    भारत-रूस साझेदारी से मेक इन इंडिया को बल मिलेगा- पुतिन के साथ जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले पीएम मोदी

    Putin India Visit Live: दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दोनों देशों ने कई महत्वपूर्ण समझौते हुए हैं। जिसमें दो बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इसमें कोऑपरेशन और माइग्रेशन से जुड़ा शामिल हैं। पहले समझौते में अस्थायी श्रमिक गतिविधियों से संबंधित समझौता हुआ है। इन समझौतों को भारत-रूस संबंधों को और मजबूत करने और भविष्य में आपसी सहयोग बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

     

     



  • Dec 05, 2025 13:38 IST

    IndiGo संकट के बीच DGCA ने वापस लिया रोस्टर का आदेश

     

    IndiGo Airlines: भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (IndiGo Airlines) के पिछले दो दिनों से जारी संकट पर अब राहत की खबर आई है। DGCA (Directorate General of Civil Aviation) ने इंडिगो के क्रू रोस्टर से जुड़े आदेश को वापस ले लिया है। जिसके बाद माना जा रहा है कि उड़ानें धीरे-धीरे सामान्य हो जाएंगीं। 

    WhatsApp Image 2025-12-05 at 1.44.20 PM

    आपको बता दें DGCA ने रोस्टर जारी नए नियमों के तहत क्रू को अधिक आराम का समय देना जरूरी कहा था जिससे इंडिगो के बड़े नेटवर्क पर ऑपरेशनल दबाव बढ़ गया था। हालांकि, DGCA ने अब आदेश वापस लेने के बाद स्पष्ट किया है कि एयरलाइन अपनी संचालन क्षमता के अनुसार फ्लाइट शेड्यूल को व्यवस्थित कर सकती है। इंडिगो ने भी यात्रियों को सूचित किया कि सभी रद्द उड़ानों को जल्द ही फिर से संचालित किया जाएगा और देरी के मामलों को कम करने के लिए अतिरिक्त प्रयास किए जाएंगे।



  • Dec 05, 2025 11:55 IST

    3 राज्यों में NIA की बड़ी कार्रवाई, 22 स्थानों पर एक साथ छापेमारी, गोला-बारूद तस्करी में 4 आरोपी गिरफ्तार

    NIA Raid 5 December 2025: NIA ने आज 5 दिसंबर को गोला-बारूद तस्करी के मामले में 3 राज्यों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की है। जिसमें NIA को कई अहम सबूत मिले हैं। इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। टीम ने 
    बड़े पैमाने पर हथियार सप्लाई की आशंका जताई है। 



  • Dec 05, 2025 10:26 IST

    RBI MPC Meeting: खुशखबरी, RBI ने घटाया रेपो रेट, 25 bps कटौती के साथ 5.25% पर आया

    RBI Rapo Rate 2025

    RBI MPC Meeting: आज 5 दिसंबर 2025 को RBI ने अपनी नई मौद्रिक नीति जारी करते हुए रेपो रेट में 0.25% की कटौती कर दी है। अब रेपो रेट 5.25% हो गया है। यह फैसला गवर्नर संजय मल्होत्रा की अगुवाई में 3 से 5 दिसंबर तक चली MPC बैठक में लिया गया। इस फैसले का सीधा असर EMI और होम लोन पर पड़ेगा। यानी अब कार लोन और पर्सनल लोन की किस्तें हल्की होने की उम्मीद बढ़ गई है। 



  • Dec 05, 2025 08:40 IST

    Putin India Visit: राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे का दूसरा दिन, 23वीं भारत-रूस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे

    putin modi airport

    Putin India Visit: आज 5 दिसंबर को राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे का दूसरा दिन है। सुबह 11 बजे राष्ट्रपति भवन में उनका स्वागत होगा। राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। वे 23वीं भारत-रूस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। पुतिन और पीएम मोदी के बीच द्विपक्षीय बातचीत होगी। जिसमें कई अहम समझोतों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। दोनों नेता बिजनेस फोरम को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पुतिन मिलेंगे। 



putin IndiGo airline
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें