Advertisment

Today Latest News 4 Dec 2025: दिल्ली पहुंचे रूस के राष्ट्रपति पुतिन, रिसीव करने पालम एयरपोर्ट पर पीएम मोदी

देश-विदेश की बड़ी खबरें, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश का बड़ा घटनाक्रम। राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी है। खेल और मनोरंजन की दुनिया में क्या चल रहा है। पढ़ें आज 4 दिसंबर की लेटेस्ट न्यूज... 

author-image
Shaurya Verma
एडिट
New Update
breaking-news-today-latest-news-4-dec-2025-Thursday-update-news-zxc

Breaking News 4 Dec Today Latest News 2025: देश-विदेश की बड़ी खबरें, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश का बड़ा घटनाक्रम। राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी है। खेल और मनोरंजन की दुनिया में क्या चल रहा है। पढ़ें आज 4 दिसंबर की लेटेस्ट न्यूज...   

Advertisment

  • Dec 04, 2025 22:35 IST

    जबलपुर में 2500 क्विंटल अवैध धान जब्त, फर्जीवाड़े की आशंका

    जबलपुर जिले के पाटन क्षेत्र के ग्राम धनेटा में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से स्टॉक की गई 2500 क्विंटल धान जब्त की है। यह कार्रवाई एसडीएम और तहसीलदार की टीम ने सूचना के आधार पर लक्ष्मण साहू के खेत में की। प्रशासन को आशंका है कि स्टॉक की गई यह धान उपार्जन केंद्र में शामिल करके फर्जीवाड़ा किया जाना था। जब्त किए गए स्टॉक में बड़ी मात्रा में अमानक धान भी शामिल है, जिसे किसानों से अवैध रूप से खरीदा गया था। स्टॉक करने वाले व्यक्ति इसे किसानों की धान को सुरक्षित रखने की बात कह रहे हैं, लेकिन जिला प्रशासन ने धान को जब्त कर कोटवार के सुपुर्द कर दिया है और पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।



  • Dec 04, 2025 22:34 IST

    भोपाल में किसान कांग्रेस की बैठक, PCC चीफ बोले सड़क से सदन तक लड़ रही कांग्रेस

    भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में गुरुवार को प्रदेश स्तरीय किसान कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई, जिसमें पीसीसी चीफ जीतू पटवारी शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के हितों के लिए सड़क से लेकर सदन तक निर्णायक लड़ाई लड़ रही है। पटवारी ने जोर देकर कहा कि विधानसभा सत्र में हमारे विधायक किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार से लगातार सवाल पूछ रहे हैं। वहीं, किसान कांग्रेस संगठन ने सड़कों पर उतरकर आंदोलन की कमान संभाल रखी है। उन्होंने आगे कहा कि संगठन किसान रैली और ट्रैक्टर रैली जैसे आयोजनों के माध्यम से सरकार से अपने वादे पूरे करने की मांग कर रहा है। पटवारी ने सीधे तौर पर सवाल उठाया कि आखिर सरकार किसानों से किया गया न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का वादा पूरा क्यों नहीं कर रही है? उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को उनकी प्रमुख फसलें, जैसे धान, सोयाबीन, गेहूं और मक्का, के उचित दाम नहीं मिल रहे हैं, जिसके कारण किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। पटवारी ने कहा कि कांग्रेस किसानों को उनका हक दिलाने के लिए मजबूती से संघर्ष करती रहेगी।



  • Dec 04, 2025 22:31 IST

    इंदौर पुलिसकर्मियों को रील बनाने थमाया शो-कॉज नोटिस

    सोशल मीडिया पर रील (Reel) बनाने का शौक इंदौर पुलिस के तीन आरक्षकों को भारी पड़ गया है। दरअसल, बॉम्ब डिस्पोजल एंड डिटेक्शन स्क्वाड (BDDS) में तैनात तीन आरक्षकों ने एक वीडियो बनाया, जिसमें वे अपनी मोटरसाइकिल पर बिना हेलमेट के दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में उनके हाथों में शराब की बोतलें भी दिखाई दे रही हैं, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि बोतलों में शराब ही थी या नहीं। यह रील पुलिस लाइन परिसर में शूट की गई थी। पुलिस विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शो-कॉज नोटिस जारी किया है। हालांकि तीनों ने वीडियो जारी कर माफी भी मांग ली।



  • Dec 04, 2025 18:56 IST

    दिल्ली पहुंचे रूस के राष्ट्रपति पुतिन, पीएम मोदी करेंगे रिसीव

    रूस के राष्ट्रपति पुतिन का विमान लैंड

    putin
    रूसी राष्ट्रपति पुतिन

    रूसी राष्ट्रपति पुतिन भारत पहुंच चुके हैं। दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उनका विमान लैंड हुआ। पीएम मोदी खुद अगवानी करने पहुंचे हैं। 

     



  • Dec 04, 2025 18:34 IST

    पालम एयरपोर्ट पर पुतिन को रिसीव करेंगे PM मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पालम एयरपोर्ट पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन की अगवानी करेंगे। इसे लेकर पालम एयरपोर्ट पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 



  • Dec 04, 2025 17:59 IST

    पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ अधिवक्ता स्वराज कौशल का निधन, सुषमा स्वराज के पति और बांसुरी स्वराज के पिता थे

    पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पति, वरिष्ठ अधिवक्ता और मिजोरम के पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल का 4 दिसंबर 2025 को 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया। दिल्ली बीजेपी ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए इसे राष्ट्र के लिए बड़ी क्षति बताया।

    Swaraj kaushal

    स्वराज कौशल भारत के सबसे सम्मानित विधि विशेषज्ञों में गिने जाते थे। उनका करियर चार दशक से अधिक लंबा रहा, जिसमें उन्होंने कई ऐतिहासिक मामलों में पैरवी की और अपने तर्कों से कानूनी क्षेत्र में गहरी पहचान बनाई। उन्होंने 1990 से 1993 तक मिजोरम के राज्यपाल के रूप में कार्य किया और अपने कार्यकाल में शांति बहाली व प्रशासनिक सुधारों में अहम योगदान दिया। 

    व्यक्तिगत जीवन में भी स्वराज कौशल एक अनुकरणीय व्यक्तित्व रहे। अपनी पत्नी और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के प्रति उनका समर्पण जगज़ाहिर था। सुषमा स्वराज की लंबे समय तक चली बीमारी के दौरान स्वराज कौशल ने उनके साथ हर पल रहते हुए एक आदर्श पति की मिसाल पेश की।

    उनकी पुत्री और भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने भी अपने पिता को एक मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बताया था। परिवार और करीबी सूत्रों के अनुसार, स्वराज कौशल पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे।

     



  • Dec 04, 2025 17:55 IST

    नोएडा पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, ड्यूटी से नदारद 10 पीआरवी पुलिसकर्मी निलंबित

    नोएडा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया है। देर रात हुए औचक निरीक्षण (Surprise Inspection in Noida) में ड्यूटी से गायब पाए जाने पर 10 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Noida Police Suspension) कर दिया गया। वहीं, डायल-112 प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडे को कमजोर पर्यवेक्षण और लापरवाही के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया है।

    सूत्रों के अनुसार, ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और आसपास के इलाकों में रात 8 बजे और 10 बजे की दो चरणों में रैंडम चेकिंग की गई। पहली चेकिंग रात 8 बजे हुई, जिसमें 4 पीआरवी (Police Response Vehicle) की जांच की गई, लेकिन इनमें से 3 पीआरवी अपनी निर्धारित लोकेशन से गायब पाई गईं। केवल एक टीम अपनी ड्यूटी पर मौजूद थी।

    दूसरी चेकिंग रात 10 बजे दोबारा की गई, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं दिखा। इस बार भी 4 में से 2 पीआरवी लोकेशन पर तैनात नहीं मिलीं। लगातार दो निरीक्षणों में मिली इस बड़ी लापरवाही ने कमिश्नर को कड़ा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।

    इसके बाद ड्यूटी से गायब पाए गए कुल 10 पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित कर दिया गया। साथ ही सभी पर विभागीय जांच भी बिठाई गई है। एक होमगार्ड के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

    सर्दियों के दौरान अपराध बढ़ने की संभावना के मद्देनज़र नोएडा पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस कमिश्नर ने हाल में ही सख्त निर्देश दिए थे। ऐसे में पीआरवी की अनुपस्थिति को लेकर यह लापरवाही बेहद गंभीर मानी जा रही है।



  • Dec 04, 2025 13:27 IST

    मदीना से हैदराबाद जा रही इंडिगो फ्लाइट की अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग 

    Ahmedabad medina emergency flight Landing

    मदीना से हैदराबाद के लिए उड़ान भर रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में बम की खबर के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की गई है। एक  यात्री ने दावा किया कि उसके पास बम है। जिसके बाद फ्लाइट क्रू ने तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को जानकारी दी। स्थिति को गंभीर देखते हुए विमान को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

    सुरक्षा टीम ने विमान की पूरी तरह जांच की, लेकिन अब तक किसी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।
    फिलहाल यात्री से पूछताछ जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।



  • Dec 04, 2025 12:45 IST

    लैंड फॉर जॉब घोटाले ने राउज एवेन्यू कोर्ट से लालू परिवार को 8 दिसंबर तक राहत

    लैंड फॉर जॉब घोटाले में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और परिवार के अन्य सदस्यों को फिलहाल 8 दिसंबर तक राहत मिल गई है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार को सुनवाई के दौरान चार्जशीट पर निर्णय को टालते हुए CBI से आरोपियों की वर्तमान स्थिति पर विस्तृत जानकारी देने को कहा है।

    यह मामला केंद्र सरकार के दौरान 2004 से 2009 के बीच का है, जब लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे। CBI का आरोप है कि रेलवे के वेस्ट सेंट्रल ज़ोन, जबलपुर में ग्रुप D की नौकरियों के बदले लालू प्रसाद यादव के परिवार के नाम पर जमीन ली गई थी। जांच एजेंसी का दावा है कि कई भर्तियां नियमों के विपरीत की गईं, जिससे यह मामला भ्रष्टाचार और साजिश की श्रेणी में आता है। 

    land-for-job-scam-lalu-family-relief-till-8-december-court-update

    कोर्ट ने यह भी बताया कि इस केस में शामिल कई आरोपियों की मौत हो चुकी है, जिसके चलते CBI से उनके रिकॉर्ड अपडेट करने को कहा गया है। इससे पहले फैसले की तारीख 10 नवंबर से टालकर 4 दिसंबर की गई थी, और अब इसे आगे बढ़ाकर 8 दिसंबर किया गया है।

    इस मामले में लालू परिवार के साथ-साथ मीसा भारती और हेमा यादव के खिलाफ भी चार्जशीट दायर की गई है। कोर्ट की अगली सुनवाई पर यह स्पष्ट होगा कि आरोप तय किए जाएंगे या नहीं। फिलहाल लालू परिवार के लिए यह एक अस्थायी राहत मानी जा रही है।



  • Dec 04, 2025 11:42 IST

    NIA की औरैया में बड़ी कार्रवाई, व्यापारी कमल वर्मा के घर व प्रतिष्ठानों पर आधी रात से छापेमारी

    राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने औरैया में बड़ी कार्रवाई करते हुए पेट्रोल पंप और नैना इलेक्ट्रॉनिक के संचालक कमल वर्मा के घर और सभी प्रतिष्ठानों पर आधी रात से छापेमारी शुरू की। जानकारी के मुताबिक यह ऑपरेशन बेहद गोपनीय तरीके से किया जा रहा है, जिसमें कई टीमों ने संयुक्त रूप से भाग लिया है। 

    auraiya-nia-raid-kamal-verma-petrol-pump-electronics-2025

    शहर में अचानक तैनात किए गए भारी पुलिस बल ने लोगों का ध्यान खींचा, जिसके बाद इलाके में चर्चा का माहौल तेज हो गया। सूत्रों के अनुसार NIA की टीमें प्रतिष्ठानों के भीतर मौजूद दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और कई महत्वपूर्ण फाइलों की गहन जांच कर रही हैं। ऑपरेशन देर रात से लगातार चल रहा है और अधिकारियों ने किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी साझा करने से इनकार किया है।

    स्थानीय लोग बड़ी संख्या में इलाके के बाहर जमा होकर छापेमारी को लेकर तरह-तरह के अनुमान लगा रहे हैं। छापेमारी की वजह भले ही अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन इतनी भारी सुरक्षा और गोपनीयता के चलते मामले को बेहद गंभीर माना जा रहा है।

    NIA की कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हलचल मच गई है और लोग लगातार अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके को घेराबंदी कर लिया है, जिससे कोई अनधिकृत व्यक्ति आसपास न पहुंच सके।



  • Dec 04, 2025 09:55 IST

    देशभर में इंडिगों की दो दिन में 200 से ज्यादा फ्लाइटें कैंसिल, DGCA ने मांगा जवाब

    भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो एक बड़े परिचालन संकट में फंस गई है। मंगलवार और बुधवार को 150 से ज्यादा इंडिगो फ्लाइट कैंसिल हुईं, जबकि बीते दो दिनों में यह संख्या 200 पार कर गई। क्रू मेंबर्स की भारी कमी और तकनीकी व संचालन संबंधी दिक्कतें इस अव्यवस्था की मुख्य वजह मानी जा रही हैं। इससे देशभर के एयरपोर्ट्स पर हजारों यात्री घंटों से फंसे हुए हैं।

    सबसे ज्यादा रद्द उड़ानें बेंगलुरु (42), फिर दिल्ली (38) और मुंबई (33) से हुईं। इसके अलावा हैदराबाद में 19, अहमदाबाद में 25, इंदौर में 11, कोलकाता में 10 और सूरत में 8 फ्लाइटें कैंसिल कर दी गईं। 

    comp-13-8_1764815689

    दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह यात्रियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। कई लोग घंटों इंतजार करते रहे और सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर एयरलाइन प्रबंधन पर नाराजगी जताई।

    इंडिगो ने सफाई देते हुए कहा कि तकनीकी खराबी, सर्दियों का शेड्यूल, सिस्टम स्लो नेटवर्क, खराब मौसम और क्रू शिफ्ट नियम (FDTL) का पालन ही इस व्यवधान की वजह है, जिसका पहले से अनुमान लगाना मुश्किल था।

    इस बीच DGCA ने इंडिगो से जवाब मांगा है। नियामक ने एयरलाइन से मौजूदा स्थिति के कारणों, सुधार योजना और उड़ान संचालन को सामान्य करने के उपायों का ब्योरा मांगा है।

    नवंबर में भी इंडिगो की 1232 उड़ानें रद्द हुई थीं और मंगलवार को 1400 से ज्यादा उड़ानें देरी से चलीं। क्रू की कमी लगातार एयरलाइन के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है।



  • Dec 04, 2025 09:52 IST

    भारत दौरे पर आज पहुंचेंगे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

    भारत और रूस के रिश्तों में एक बार फिर बड़ी हलचल होने जा रही है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज भारत पहुंचेंगे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके सम्मान में प्राइवेट डिनर देंगे। पुतिन अपने साथ 7 शीर्ष मंत्रियों का प्रतिनिधिमंडल लेकर भारत आ रहे हैं, जिसमें रक्षा, वित्त, कृषि और स्वास्थ्य मंत्री शामिल हैं। इसके अलावा रूसी सेंट्रल बैंक के गवर्नर भी इस दौरे का हिस्सा होंगे। 

    breaking-news-today-latest-news-4-dec-2025-Thursday-update-news-zxc  (1)

    कल दोनों नेता 23वीं भारत–रूस वार्षिक शिखर बैठक में शामिल होंगे। इस दौरान पीएम मोदी और पुतिन की क्लोज-डोर मीटिंग होगी, जिसमें द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय स्थिरता, वैश्विक तनावों और रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा की जाएगी।

    दोनों नेता भारत–रूस बिजनेस फोरम में भी शामिल होंगे, जहां व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और आर्थिक सहयोग पर गहन बातचीत होगी। इस दौरे में 15 कमर्शियल सहित 25 बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।

    रक्षा समझौतों में Su-57 लड़ाकू विमान और अन्य रक्षा तकनीकों को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा होने की उम्मीद है।



latest news Breaking News Today Putin India Tour India Russia Deals DGCA Notice Flight Cancel 4 December 2025 News Updates
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें