Advertisment

Breaking News Live Update 20 January: यूपी के नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की कार को दलदल से निकाला

author-image
Preeti Dwivedi
एडिट
New Update
breaking news live update 20 jan
  • Jan 20, 2026 19:04 IST

    यूपी के नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की कार को दलदल से निकाला

    noida yuvraj car noida accident

    उत्तर प्रदेश के नोएडा में दलदल में कार सहित डूबे सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की कार को बाहर निकाल लिया गया है। कार के सामने वाला शीशा और छत टूटी हुई है। कार की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी।



  • Jan 20, 2026 18:15 IST

    दिल्ली NCR में हटाई गईं GRAP-4 की पाबंदियां, हवा में सुधार के बाद लिया गया फैसला

    Pollution delhi
    दिल्ली में प्रदूषण

    दिल्ली NCR की हवा में मामूली सुधार के बाद GRAP-4 की पाबंदियों को हटा लिया है। हालांकि GRAP-3 की पाबंदियां लागू रहेंगी। मंगलवार को यहां AQI 378 दर्ज किया गया, इसके बाद ग्रैप 4 की पाबंदियों को हटाने का फैसला लिया। NCR औdर आस-पास के इलाकों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) की ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) पर सब-कमेटी ने 17 जनवरी को GRAP 4 को लागू किया था, उस समय दिल्ली का औसत AQI तेजी से बढ़ने लगा था।

    दिल्ली के दैनिक औसत AQI में काफी सुधार हुआ है। 18 जनवरी को AQI 440 दर्ज किया गया था, जो कल (19 जनवरी) को सुधरकर 410 हो गया और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) द्वारा जारी दैनिक एक्यूआई बुलेटिन के अनुसार मंगलवार (20 जनवरी) को यह और सुधरकर 378 हो गया।



  • Jan 20, 2026 16:11 IST

    शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1,065.71 अंक टूटा और निफ्टी 353 अंक गिरकर 25,232.50 पर पहुंचा

    41424866-2f26-4486-9311-cbff34a07225

    भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट देखने को मिली। वैश्विक स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और ट्रेड वॉर (Trade War) की आशंकाओं के बीच निवेशकों की जोखिम लेने की क्षमता कमजोर पड़ गई। दो दिन की बिकवाली में निवेशकों की कुल संपत्ति से 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की पूंजी साफ हो चुकी है। कारोबार के अंत में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,065.71 अंक टूटकर 82,180.47 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स 353 अंक गिरकर 25,232.50 पर आ गया।

    बाजार पर एक साथ कई नकारात्मक कारकों का असर देखा गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली, अमेरिका और जापान में बॉन्ड यील्ड्स में तेजी और रुपये की कमजोरी ने निवेशकों का भरोसा कमजोर किया। इसके अलावा देश में आगामी आम बजट (Union Budget) को लेकर भी बाजार में सतर्कता का माहौल बना हुआ है।

    जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के रिसर्च हेड विनोद नायर के अनुसार, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में ट्रंप दौर के टैरिफ से जुड़े मामलों पर फैसले से पहले बाजारों में अनिश्चितता बनी हुई है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी व्यापार नीति को लेकर दोबारा बढ़ी असमंजस की स्थिति के कारण बाजार में हालिया कंसोलिडेशन लंबा खिंच रहा है।

    वैश्विक स्तर पर बिकवाली तब और तेज हो गई जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आठ यूरोपीय देशों पर नए टैरिफ लगाने की धमकी दी। ग्रीनलैंड (Greenland) को लेकर उनके आक्रामक रुख ने ट्रांस-अटलांटिक ट्रेड वॉर की आशंका को और गहरा कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर अमेरिका 1 फरवरी से 10 फीसदी का टैरिफ लागू करता है तो यूरोपीय यूनियन 108 अरब डॉलर के अमेरिकी सामानों पर जवाबी शुल्क लगाने की तैयारी कर रही है।



  • Jan 20, 2026 13:49 IST

    स्वामी अविमुक्तारेश्वरानंद को मेला प्रशासन ने जारी किया नोटिस - प्रूफ दें कि आप शंकराचार्य हैं

    Shankaracharya Avimukteshwarananda Mauni Amavasya shobha yatra hindi news

    ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और प्रयागराज मेला प्राधिकरण के बीच चल रहे विवाद के बीच एक नया मोड़ आ गया है। मेला प्रशासन ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी करके कहा है कि आप 24 घंटे में स्पष्ट करें और प्रमाण दें कि आप शंकराचार्य हैं। सुप्रीम कोर्ट में मामला लंबित होने के बाद भी आप अपने नाम के आगे शंकराचार्य लिख रहे हैं जो कि शीर्ष अदालत के आदेश का उल्लंघन है। उधर, शंकराचार्य ने कहा कि हम भी मेला प्रशासन को नोटिस जारी करेंगे। 



  • Jan 20, 2026 11:43 IST

    भाजपा मुख्यालय में पीएम मोदी का सम्मान, आज नितिन नबीन संभालेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष पद

    नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर आज विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पार्टी नेतृत्व की ओर से सम्मान किया गया। इस अवसर पर निवर्तमान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे।

    कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को सम्मानित किया और उनके नेतृत्व की सराहना की। पार्टी सूत्रों के अनुसार, आज ही नितिन नबीन औपचारिक रूप से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण करेंगे। इस मौके पर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता भी भाजपा मुख्यालय में उपस्थित रहे, जिससे पूरे कार्यक्रम में उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता का माहौल देखने को मिला।



  • Jan 20, 2026 11:39 IST

    साइना नेहवाल ने किया रिटायरमेंट का ऐलान

    saina

    भारतीय बैडमिंटन की पोस्टर गर्ल और ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल ने प्रोफेशनल बैडमिंटन से संन्यास का एलान कर दिया। वह लंबे समय से घुटने की गंभीर समस्या से जूझ रही थीं। साइना ने कहा कि अब उनका शरीर एलीट स्तर के खेल की शारीरिक मांगों को सहन करने की स्थिति में नहीं है। ऐसे में उनका कहना है कि वे खेल को जारी नहीं रख पाएंगी।



  • Jan 20, 2026 11:36 IST

    पीएम मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचे, नितिन नबीन से मिले

    नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आज राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचे, जहां उनका स्वागत पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन और केंद्रीय मंत्री व निवर्तमान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया।

    प्रधानमंत्री के आगमन को नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद संभालने के कार्यक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है। आज ही नितिन नबीन औपचारिक रूप से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मुख्यालय में मौजूद हैं। कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।



  • Jan 20, 2026 11:23 IST

    बीजेपी मुख्यालय में जुटा शीर्ष नेतृत्व, आज नितिन नबीन संभालेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार

    नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आज खासा उत्साह देखने को मिला, जहां पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन के कार्यभार संभालने का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस मौके पर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, दिल्ली सरकार के मंत्री और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं।

    पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रहे नितिन नबीन आज औपचारिक रूप से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम को लेकर पार्टी मुख्यालय में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और नेताओं के आगमन का सिलसिला सुबह से ही जारी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस अवसर पर संगठन की आगामी रणनीति और भविष्य की दिशा को लेकर भी महत्वपूर्ण संकेत दिए जा सकते हैं।



  • Jan 20, 2026 09:48 IST

    पोस्ट ऑफिस की शानदार स्कीम

    पोस्ट ऑफिस की स्कीम्स में मिल रहा धांसू ब्याज (File Photo: ITGD)

    पोस्ट ऑफिस द्वारा कई स्मॉल सेविंग स्कीम्स संचालित की जा रही हैं. ये सरकारी योजनाएं न सिर्फ रिस्क-फ्री इन्वेस्टमेंट के लिए, बल्कि सुरक्षित निवेश के लिए भी पॉपुलर हैं और मोटा फंड जुटाने में मददगार हैं. पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम यानी PO NSC Scheme की करें, तो सरकार इसमें निवेश पर 7.7% का  ब्याज ऑफर कर रही है.  



  • Jan 20, 2026 09:46 IST

    बागपत में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे पर हुआ बड़ा हादसा

    दो कारों की टक्कर । - Dainik Bhaskar

    उत्तर प्रदेश के बागपत में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे पर एक बड़ा हादसा हो गया. गहरे कोहरे के कारण 14 गाडियां आपस में टकरा गई. इससे पहले भी ऐसे कई हादसे हो चुके हैं. 



Breaking News Live Update:
Advertisment
चैनल से जुड़ें