/bansal-news/media/media_files/2026/02/17/breaking-news-live-update-17-february-2026-2026-02-17-07-51-18.jpg)
Breaking News Live Update 17 February: देश-विदेश की बड़ी खबरें, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश का बड़ा घटनाक्रम। राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी है। खेल और मनोरंजन की दुनिया में क्या चल रहा है। पढ़ें आज 17 फरवरी की लेटेस्ट न्यूज...
- Feb 17, 2026 23:03 IST
शाजापुर जिला आबकारी अधिकारी विनय रंगशाही निलंबित
प्रशासनिक कार्यों में लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करने पर शाजापुर के जिला आबकारी अधिकारी विनय रंगशाही पर गाज गिरी है। उज्जैन संभागायुक्त आशीष सिंह ने उनके खिलाफ तत्काल निलंबन (Suspension) के आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर द्वारा समय-समय पर दिए गए शासकीय दिशा-निर्देशों का पालन न करने और विभागीय कार्यों और ड्यूटी के प्रति उदासीनता बरतनने पर एक्शन लिया गया है। यह कार्रवाई मध्य प्रदेश सिविल सेवा नियम, 1966 के प्रावधानों के अंतर्गत की गई है। निलंबन अवधि के दौरान विनय रंगशाही का मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय शाजापुर निर्धारित किया गया है। नियमानुसार उन्हें इस अवधि के दौरान जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।
- Feb 17, 2026 17:49 IST
ऑस्ट्रेलिया टी-20 वर्ल्डकप से बाहर, जिम्बाब्वे सुपर–8 में पहुंचा
/bansal-news/media/post_attachments/onecms/images/uploaded-images/2026/02/17/b495574f17b70701b5f3cbb0261654f417713095668221303_original-318209.png?impolicy=abp_cdn&imwidth=320)
ऑस्ट्रेलिया टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग राउंड से ही बाहर हो गई है। मंगलवार को जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में मैच का टॉस भी नहीं हो सका। इसी के साथ जिम्बाब्वे सुपर-8 में पहुंच गई है।
- Feb 17, 2026 17:18 IST
तारिक रहमान ने बांग्लादेश के PM के तौर पर ली शपथ
/bansal-news/media/post_attachments/aajtak/images/breaking_news/202602/699441022eba7-tariqe-rahman-172044850-16x9-785342.jpg?size=900:504)
बांग्लादेश में 13वीं राष्ट्रीय संसद के नवनिर्वाचित सदस्यों ने 17 फरवरी को शपथ लेकर सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी की. संसद परिसर के साउथ प्लाजा में मुख्य चुनाव आयुक्त एएमएम नासिर उद्दीन ने सांसदों को शपथ दिलाई. बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं. वे 17 साल के देश निकाला के बाद लौटे हैं और अपनी पार्टी BNP को लीड करते हुए 12 फरवरी को बांग्लादेश में हुए नेशनल इलेक्शन में ज़बरदस्त जीत दिलाई है. तारिक रहमान के द्वारा पीएम पद की शपथ लेते ही बांग्लादेश को 36 साल बाद कोई पुरुष PM मिला है.
- Feb 17, 2026 16:47 IST
पीएम मोदी बोले मैक्रों को मुंबई बहुत पसंद आया
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/17/hbwoy-dbqaaputx_1771325273-2026-02-17-16-47-11.webp)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात कर उन्हें बेहद प्रसन्नता हुई। पीएम मोदी ने कहा कि बातचीत के दौरान राष्ट्रपति मैक्रों ने मुंबई को लेकर अपनी पसंद जाहिर की और शहर की ऊर्जा व माहौल की सराहना की। प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि मैक्रों ने दिन में पहले मुंबई में दौड़ लगाई और इस अनुभव का भी उन्होंने खूब आनंद लिया। - Feb 17, 2026 15:22 IST
सलमान खान के पिता सलीम खान अस्पताल में भर्ती, 48 घंटे तक निगरानी में
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/17/r2eionf8_salim-khan_625x300_17_february_26-2026-02-17-15-21-46.webp)
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के पिता और मशहूर स्क्रीनराइटर सलीम खान की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। IANS के मुताबिक, शरीर में सूजन की शिकायत के चलते उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है।
सूत्रों के अनुसार सलीम खान को फिलहाल 48 घंटे के ऑब्जर्वेशन में रखा गया है, जिसके बाद ही उनकी सेहत को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आ सकती है। अस्पताल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सलमान खान के साथ उनकी बहन अलवीरा और बहनोई आयुष शर्मा भी अस्पताल पहुंचे।
इस बीच पैपराजी विरल भयानी ने सोशल मीडिया पर अस्पताल के बाहर का वीडियो साझा किया, जिसके बाद फैन्स लगातार सलीम खान के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। फिलहाल परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
- Feb 17, 2026 15:19 IST
डीयू में एक महीने तक जुलूस और प्रदर्शन पर रोक, प्रशासन ने जारी किया आदेश
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/17/du-protest-par-rok-2026-02-17-15-19-29.png)
दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजीसी से जुड़े विवाद के बीच प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए कैंपस में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए एक महीने तक सभी तरह की सार्वजनिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है। यह आदेश 17 फरवरी 2026 से लागू होगा।
दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन ने साफ किया है कि इस अवधि के दौरान पब्लिक मीटिंग, जुलूस, धरना, प्रदर्शन और किसी भी तरह के प्रोटेस्ट की अनुमति नहीं होगी। विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर प्रो. मनोज कुमार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि इस फैसले का मकसद शैक्षणिक माहौल, कानून-व्यवस्था और छात्रों व स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि अनियंत्रित आयोजनों से पहले भी ट्रैफिक बाधित हुआ है और जनशांति को खतरा पैदा हुआ है। प्रशासन का कहना है कि कई बार आयोजक भीड़ को नियंत्रित नहीं कर पाए, जिससे कैंपस का अनुशासन प्रभावित हुआ।
प्रॉक्टर ने यह भी बताया कि सिविल लाइंस सब-डिवीजन के असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस द्वारा 26 दिसंबर 2025 को जारी आदेश और गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) की अधिसूचना के तहत यह फैसला लिया गया है। इसके तहत ऐसी किसी भी गतिविधि पर रोक रहेगी, जिससे आम जनजीवन या ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों, फैकल्टी और कर्मचारियों से नियमों का पालन करने और सहयोग करने की अपील की है।
- Feb 17, 2026 13:05 IST
ब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा भारत दौरे पर
"President Lula to visit India with largest-ever Brazilian delegation", says Brazilian Ambassador
— ANI Digital (@ani_digital) February 17, 2026
Read @ANI Story | https://t.co/wnTSRLUBa4#India#Brazil#IndiaAIImpactSummit#Lula#Modipic.twitter.com/oZBNyEHUyAब्राज़ील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva 18 से 22 फरवरी 2026 तक भारत की राजकीय यात्रा पर आ रहे हैं। यह दौरा इसलिए खास है क्योंकि लूला अपने साथ मंत्रियों और शीर्ष उद्योगपतियों का अब तक का सबसे बड़ा ब्राज़ीलियाई प्रतिनिधिमंडल लेकर आ रहे हैं। इसकी जानकारी ब्राज़ील के राजदूत ऑगस्टो सोहराल ने नई दिल्ली में सस्टेनेबल वीक 2026 के दौरान दी।
यात्रा के दौरान 21 फरवरी को राष्ट्रपति लूला की Narendra Modi के साथ द्विपक्षीय वार्ता प्रस्तावित है, जिसमें व्यापार, रक्षा, रिन्यूएबल एनर्जी (renewable energy), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्रिटिकल मिनरल्स और ग्लोबल साउथ से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।
यह यात्रा हाल के वर्षों में भारत और Brazil के बीच बढ़ते संबंधों को और मजबूती देने की दिशा में अहम मानी जा रही है। दोनों देशों के बीच सालाना व्यापार 15 अरब डॉलर से अधिक पहुंच चुका है और ब्राज़ील भारत के साथ आर्थिक सहयोग को और विस्तार देने के संकेत दे रहा है।
- Feb 17, 2026 12:37 IST
रोहतास में स्कूली बच्चों की बस ट्रक से भिड़ी, दर्दनाक हादसे में 2 शिक्षकों की मौत, कई छात्र घायल
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/17/image-50-2026-02-17-12-37-20.jpg)
रोहतास के परसथुआ थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. स्कूली बच्चों को लेकर पटना जा रही बस मोहनिया-आरा पथ पर एक तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार दो शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक बच्चे घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक, कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय बढोना से बच्चों का शैक्षणिक टूर पटना के लिए निकला था. बस में कई शिक्षक और स्कूली बच्चे सवार थे. सभी लोग उत्साह के साथ पटना घूमने जा रहे थे, लेकिन रोहतास के परसथुआ के पास यह बड़ा हादसा हो गया.
- Feb 17, 2026 10:48 IST
असम सीएम हिमंता बिस्वा - "भूपेल बोरा असम में कांग्रेस पार्टी के आखिरी हिंदू नेता हैं..."
#WATCH मिर्ज़ापुर(उत्तर प्रदेश) | असम कांग्रेस के पूर्व प्रमुख भूपेन बोरा के बारे में असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि उन्होंने अपना इस्तीफ़ा वापस लिया है। मैंने उनसे फ़ोन पर बात की, और उन्होंने मुझे कल शाम 7 बजे अपने घर पर बुलाया है...मैं चाहता हूँ कि वे… pic.twitter.com/G1UpTgzA10
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 16, 2026 - Feb 17, 2026 10:44 IST
श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके आज AI Impact Summit में होंगे सम्मिलित
Sri Lankan President Disanayaka to arrive in India today for AI Impact Summit
— ANI Digital (@ani_digital) February 17, 2026
Read @ANI Story | https://t.co/XlGL61pqcd#SriLanka#India#IndiaAIImpactSummitpic.twitter.com/EBt7kyMgNBश्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके 17 फरवरी 2026 को भारत पहुंचे। वे नई दिल्ली में आयोजित चौथे इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेने आए हैं। पांच दिवसीय इस वैश्विक सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। समिट के दौरान राष्ट्रपति दिसानायके का औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर के बीच पीएम मोदी से मुलाकात और अभिवादन दोनों देशों के मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को दर्शाता है। इस सम्मेलन में वैश्विक AI गवर्नेंस और साझा रोडमैप पर चर्चा हो रही है, जिसमें एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलार कारिस सहित कई विश्व नेता और टेक इंडस्ट्री के दिग्गज शामिल हैं।
- Feb 17, 2026 10:40 IST
मोदी-मैक्रों की मुलाकात में रक्षा से AI तक बड़े समझौतों की संभावना
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/17/emmanual-macron-india-visit-2026-02-17-10-40-25.png)
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों तीन दिवसीय भारत दौरे पर मुंबई पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस यात्रा में रक्षा सहयोग, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और रणनीतिक साझेदारी पर अहम बातचीत होगी।
Welcome to India!
— Narendra Modi (@narendramodi) February 17, 2026
India looks forward to your visit and to advancing our bilateral ties to new heights. I am confident that our discussions will further strengthen cooperation across sectors and contribute to global progress.
See you in Mumbai and later in Delhi, my dear friend… https://t.co/5gDTDt6llpराफेल विमान, स्कॉर्पीन पनडुब्बी, हैमर मिसाइलों के संयुक्त निर्माण और हेलीकॉप्टर उत्पादन जैसे मुद्दों पर बड़ी डील की संभावना जताई जा रही है।
- Feb 17, 2026 08:06 IST
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का भारत दौरा, मुंबई पहुंचे
#WATCH | Mumbai: Posters and hoardings welcoming French President Emmanuel Macron put up across Mumbai.
— ANI (@ANI) February 17, 2026
French President Emmanuel Macron and First Lady Brigitte Macron are visiting Mumbai and Delhi during their visit to India from February 16-19. President Macron will meet… pic.twitter.com/aEc5jNzHtE
भारत का राफेल वाला यार कहे जाने वाले फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज भारत दौरे पर हैं। एक हाईलेवल डेलिगेशन के साथ वे मुंबई पहुंच गए हैं। आपको बता दें आज 17 फरवरी, मंगलवार को मैक्रों पीएम नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। गौरतलब है मैक्रों ऐसे समय में भारत आए हैं जब भारत के एजेंडों में रक्षा सहयोग और एआई टेक्नोलॉजी वैश्विक एजेंडे में सबसे शीर्ष पर है। ऐसे में भारत और फ्रांस के बीच रक्षा के क्षेत्र में कई अहम समझौते होने की उम्मीद है। हालांकि मैक्रों के इस भारत दौरे पर चीन और पाकिस्तान की भी पैनी नजर है। - Feb 17, 2026 08:01 IST
साल का पहला सूर्य ग्रहण आज
/filters:format(webp)/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/surya-grahan-1-1.jpg)
Surya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज 17 फरवरी को दोपहर 03 बजकर 26 मिनट से शुरू होगा। जो शाम 07 बजकर 57 मिनट पर समाप्त होगा। यानी ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 31 मिनट तक रहेगी। आपको बता दें कुंभ राशि धनिष्ठा नक्षत्र में लगने वाला ये ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। आपको बता दें ग्रहण के दौरान 'रिंग ऑफ फायर' का अनोखा दृश्य बनेगा हालांकि ये भारत से नहीं दिखेगा।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us