Advertisment

Breaking News Live Update 11 February: यूपी में प्रयागराज के आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति होंगे डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, 3 साल का होगा कार्यकाल

author-image
Preeti Dwivedi
एडिट
New Update
Breaking News Live Update 11 February 2026

Breaking News Live Update 11 February: देश-विदेश की बड़ी खबरें, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश का बड़ा घटनाक्रम। राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी है। खेल और मनोरंजन की दुनिया में क्या चल रहा है। पढ़ें आज 11 फरवरी की लेटेस्ट न्यूज...

Advertisment

  • Feb 11, 2026 22:30 IST

    भोपाल पुलिस कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई, शाहपुरा टीआई लोकेंद्र ठाकुर निलंबित

    Shahpura TI Lokendra Thakur

    भोपाल में कानून व्यवस्था और अनुशासन को लेकर पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। भोपाल पुलिस आयुक्त (CP) संजय कुमार ने शाहपुरा थाना प्रभारी (TI) लोकेंद्र ठाकुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई कार्य के प्रति लापरवाही और विभागीय अनुशासनहीनता के आरोपों के चलते की गई है।



  • Feb 11, 2026 21:59 IST

    यूपी में प्रयागराज के आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति होंगे डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, 3 साल का होगा कार्यकाल

    उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय में नए कुलपति की नियुक्ति हो गई है। डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह की नियुक्ति का आदेश राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जारी किया है। उनका कार्यकाल 3 साल का होगा। डॉ. सिंह अभी ICAR-NBPGR नई दिल्ली के निदेशक हैं।

    Dr Gyanendra Pratap Singh



  • Feb 11, 2026 15:14 IST

    भारत-US ट्रेड डील पर राहुल का गंभीर आरोप, बोले-ये तो अमेरिका के सामने सरेंडर है, रिजिजू ने कहा-आरोप साबित करने होंगे

    Rahul Gandhi Visit Indore

    Rahul Gandhi Lok Sabha Speech: लोकसभा में बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज बुधवार को अपनी बात रखी। लोकसभा में विपक्ष के नेता कई वैश्विक चुनौतियों का उल्लेख किया। इस दौरान राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर कहा कि किसानों के हितों की सुरक्षा जरूरी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बराबरी की बात करनी चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा कि दुनिया स्थिरता की जगह अनिश्चितता की तरफ जा रही है। उन्होंने कहा कि ये तो अमेरिका के सामने सरेंडर है। 



  • Feb 11, 2026 12:10 IST

    SC-ST आरक्षण में ‘क्रीमी लेयर’ पर फिर सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

    WhatsApp Image 2026-02-11 at 12.08.59 PM

    सुप्रीम कोर्ट ने अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के आरक्षण से जुड़े अहम मुद्दे पर एक बार फिर केंद्र सरकार से जवाब तलब किया है। मामला ‘क्रीमी लेयर’ को आरक्षण के दायरे से बाहर करने और एससी-एसटी के भीतर वर्गीकरण (कोटा के अंदर कोटा) से जुड़ा है। वर्ष 2024 में संविधान पीठ द्वारा दिए गए फैसले के बाद अब तक क्या ठोस कदम उठाए गए हैं। उस ऐतिहासिक फैसले में अदालत ने एससी और एसटी आरक्षण के भीतर वर्गीकरण की अनुमति दी थी, ताकि समुदाय के भीतर सबसे वंचित वर्गों तक आरक्षण का लाभ पहुंच सके।



  • Feb 11, 2026 11:53 IST

    साबुन के डिब्बों में छिपी 6.8 करोड़ की निकली हेरोइन, यात्री गिरफ्तार

    WhatsApp Image 2026-02-11 at 11.52.56 AM

    अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नशे की तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां एयर इंटेलिजेंस यूनिट और कस्टम्स विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक यात्री के पास से पास से  6.8 करोड़ की हेरोइन बरामद की है। 

    बताया जा रहा है कि, कुआलालम्पुर से आए एक यात्री के सामान की जांच के दौरान अधिकारियों को शक हुआ। जब तलाशी ली तो साबुन के बॉक्स के अंदर छिपाकर रखी गई करीब 6.8 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 6.8 करोड़ रुपये आंकी गई है।



  • Feb 11, 2026 10:34 IST

    कनाडा के स्कूल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 9 लोगों की मौत

    Canada School Fire

    Canada School Firing: कनाडाई पुलिस ने मंगलवार को बताया कि कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के उत्तर-पूर्वी हिस्से में एक हाई स्कूल में गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हो गई। तो वहीं पुलिस ने भी शूटर को ढेर कर दिया है। कनाडा के रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस स्टाफ सार्जेंट क्रिस क्लार्क द्वारा की गई पुष्टि के अनुसार ब्रिटिश कोलंबिया के पीस इलाके में टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल में फायरिंग हुई है। इसमें 9 लोगों की मौत हो गई है और हमलावर को भी मार गिराया गया है।



  • Feb 11, 2026 10:25 IST

    मुंबई में आज होंगे महापौर और उप-महापौर पद के लिए चुनाव

    Mumbai Mayor Election 2026: मुंबई को आज नया मेयर मिलने वाला है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में मेयर पद के लिए चुनाव आज यानी 11 फरवरी को दोपहर 12 बजे से होगी। आपको बता दें मेयर चुनाव के तुरंत बाद ही डिप्टी मेयर का भी चुनाव भी होगा।

    गौरतलब है कि चुनाव बिना किसी विरोध के होंगे वो इसलिए क्योंकि किसी दूसरी पार्टी ने अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं। इस बार मेयर का चुनाव बीजेपी के लिए खास है, क्योंकि देश की सबसे अमीर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में शिवसेना UBT के दबदबे को खत्म करने के बाद बीजेपी अपना मेयर बनाने जा रही है। 



  • Feb 11, 2026 10:01 IST

    मुर्शिदाबाद में आज से बाबरी मस्जिद निर्माण की शुरुआत

    Murshidabad Babri Masjid: विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में हलचल बढ़ गई है। क्योंकि आज से मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद निर्माण की शुरुआत हो रही है। इसके लिए सुबह 10 बजे से 12 बजे तक कुरान का पाठ होगा। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे मस्जिद की नींव डाली जाएगी। ऐसे में मुर्शिदाबाद में 2 लाख लोगों के पहुंचने का दावा किया जा रहा है। 



  • Feb 11, 2026 09:58 IST

    सार्वजनिक समारोहों में 'वंदे मातरम्' के 6 छंद अनिवार्य, सरकार का आदेश जारी, मुर्शिदाबाद में आज से बाबरी मस्जिद निर्माण की शुरुआत  

    Vande Matram: राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के गायन और वादन को लेकर नए केंद्र सरकार ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिसके अनुसार अब सरकारी कार्यक्रमों में इस गीत के छह अंतरा वाले संस्करण को अनिवार्य कर दिया गया है। इसकी कुल अवधि 3 मिनट 10 सेकंड निर्धारित की गई है।

    vande matram

    आपको बता दें यह नियम राष्ट्रीय ध्वज फहराने, कार्यक्रमों में राष्ट्रपति के आगमन, उनके भाषणों या राष्ट्र के नाम संबोधन से पहले और बाद में लागू होगा।  इसके साथ ही साथ राज्यों के राज्यपालों के आगमन और उनके भाषण से पहले और बाद में भी इस निर्धारित समय अवधि और संस्करण का पालन करना अनिवार्य होगा। आपको बता दें सरकार के इस आदेश का उद्देश्य आधिकारिक प्रोटोकॉल के तहत राष्ट्रीय गीत के सम्मान और उसकी प्रस्तुति में एकरूपता सुनिश्चित करना है। 

    छंद 1
    वन्दे मातरम्।
    सुजलां सुफलां मलयजशीतलाम्।
    शस्यशामलां मातरम्।
    शुभ्रज्योत्स्नापुलकितयामिनीं।
    फुल्लकुसुमितद्रुमदलशोभिनीं।
    सुहासिनीं सुमधुर भाषिणीं।
    सुखदां वरदां मातरम्।।
    वन्दे मातरम्।।

    छंद 2
    वन्दे मातरम्।
    कोटि-कोटि-कण्ठ-कल-कल-निनाद-कराले।
    कोटि-कोटि-भुजैर्धृत-खरकरवाले।
    अबला केन मा एत बले।
    बहुबलधारिणीं नमामि तारिणीं।
    रिपुदलवारिणीं मातरम्।।
    वन्दे मातरम्।।

    छंद 3
    वन्दे मातरम्।
    तुमि विद्या, तुमि धर्म।
    तुमि हृदि, तुमि मर्म।
    त्वं हि प्राणाः शरीरे।
    बाहुते तुमि मा शक्ति।
    हृदये तुमि मा भक्ति।
    तोमारई प्रतिमा गडि।
    मन्दिरे-मन्दिरे मातरम्।।
    वन्दे मातरम्।।


    छंद 4
    वन्दे मातरम्।
    त्वं हि दुर्गा दशप्रहरणधारिणी।
    कमला कमलदलविहारिणी।
    वाणी विद्यादायिनी।
    नमामि त्वाम्।
    नमामि कमलां अमलां अतुलां।
    सुजलां सुफलां मातरम्।।
    वन्दे मातरम्।।

    छंद 5
    वन्दे मातरम्।
    श्यामलां सरलां सुस्मितां भूषितां।
    धरणीं भरणीं मातरम्।
    शत्रु-दल-वारिणीं।
    मातरम्।।
    वन्दे मातरम्।।

    छंद 6
    वन्दे मातरम्।
    त्वं हि शक्ति, त्वं हि शक्ति।
    त्वं हि शक्ति मातरम्।
    वन्दे मातरम्।।



UP Budget 2026 Today Latest News Breaking News Live Update:
Advertisment
चैनल से जुड़ें