Advertisment

Breaking News Live Update 27 February: CM Yogi का आदेश, होली से पहले दी जाए कर्मचारियों को सैलरी, त्योहार पर 3 दिनों की छु्ट्टी

Breaking News Live Update 27 February: देश-विदेश की बड़ी खबरें, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश का बड़ा घटनाक्रम। राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी है। खेल और मनोरंजन की दुनिया में क्या चल रहा है। पढ़ें आज 27 फरवरी की लेटेस्ट न्यूज... 

author-image
Preeti Dwivedi
एडिट
New Update
Breaking News Live Update 27 February

Breaking News Live Update 27 February: देश-विदेश की बड़ी खबरें, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश का बड़ा घटनाक्रम। राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी है। खेल और मनोरंजन की दुनिया में क्या चल रहा है। पढ़ें आज 27 फरवरी की लेटेस्ट न्यूज... 

Advertisment
  • Feb 27, 2026 10:50 IST

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फाइटर हेलिकॉप्टर प्रचंड में उड़ान भरी, ऐसा करने वाली पहली प्रेसिडेंट

    Draupadi-murmu-rajasthan-visit

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन से स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर (LCH) प्रचंड में उड़ान भरी। वे हेलिकॉप्टर प्रचंड में बतौर को-पायलट उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति हैं। राष्ट्रपति ने उड़ान के दौरान हेलिकॉप्टर के कॉकपिट से सैल्यूट किया। राष्ट्रपति मुर्मू इससे पहले लड़ाकू विमान सुखोई और राफेल में उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति बनी थीं।



  • Feb 27, 2026 10:48 IST

    लखनऊ में भाजपा नेता अपर्णा यादव की हूटिंग, PM का नाम लेने पर लोग भड़के

    अपर्णा यादव: मुलायम की छोटी बहू को यूपी महिला आयोग का उपाध्यक्ष बनाने के  पीछे क्या है BJP की रणनीति? - aparna yadav vice president of up state women  commission bjp up

    लखनऊ में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष और भाजपा नेता अपर्णा यादव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेने पर विरोध का सामना करना पड़ा। अपर्णा वीर विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम में बोल रही थीं। राष्ट्रवाद, हिंदुत्व और महिला सशक्तिकरण विषय पर भाषण के दौरान जैसे ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिया। सभागार में मौजूद लोगों ने हूटिंग शुरू कर दी। विरोध कर रहे लोगों ने कहा- पीएम ने UGC नियमों से समाज को बांट दिया है।



  • Feb 27, 2026 10:30 IST

    केरल के कन्नूर में हाथी के हमले में 40 साल के मजदूर की मौत

    इंसानों और हाथियों के टकराव से निपटने के लिए किस तरह से तैयार है असम

    केरल के कन्नूर जिले के अरलम फार्म इलाके में जंगली हाथी के हमले में अनीश (40) की मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह हुई। अनीश दिहाड़ी मजदूर थे और अपने परिवार के साथ अरलम में रहते थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। राज्य में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।



  • Feb 27, 2026 10:13 IST

    Afghanistan-Pakistan वॉर में ग्राउंड जीरो पर क्या है हालात?

    पाकिस्तान-अफगानिस्तान में जंग जैसे हालात पैदा हो गए हैं. (Photo- ITG)

    डूरंड लाइन पर तालिबान लड़ाकों की स्थिति मजबूत है. अब तक लड़ाकों ने पाकिस्तान के 19 सैन्य पोस्ट पर कब्जा कर लिया है. अफगान बॉर्डर फोर्स के प्रवक्ता ओबैदुल्लाह फारूकी ने आजतक से बातचीत में दावा किया है कि दर्जनों पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं. अफगान रक्षा मंत्रालय ने भी पाकिस्तानी चौकियों पर भारी गोलाबारी की बात कही है. डुरंड लाइन पर दोनों ओर सैन्य तैनाती बढ़ने से सीमा पर तनाव और गहरा गया है.



  • Feb 27, 2026 10:00 IST

    पाकिस्तान का दावा - 130 से अधिक तालिबानी मारे गए

    अफगानिस्तान ने PAK के खिलाफ छेड़ी जंग! 15 पोस्ट पर कब्जा और कई सैनिक मारने  का दावा - afghanistan pakistan border clashes after pakistani airstrike ntc  ygmr - AajTak

    पाकिस्तान ने अफगान तालिबान द्वारा सीमा पर किये गए कथित हमलों के जवाब में एक जबरदस्त जवाबी ऑपरेशन "ग़ज़ब-ए-हक़" शुरू किया है. इस ऑपरेशन की शुरुआत गुरुवार रात देर से की गई, जब अफगान तालिबान ने पाकिस्तान की सीमा पर कई चौकियों और पोस्टों पर हमले किये. पाकिस्तानी सेना ने बताया कि इस जवाबी कार्रवाई में अब तक 130 से अधिक तालिबानी लड़ाके मारे जा चुके हैं. सेना के मुताबिक, यह ऑपरेशन सीमा सुरक्षा को मजबूत करने और किसी भी तरह के आतंकवादी हमले को रोकने के लिए आवश्यक था.



  • Feb 27, 2026 09:52 IST

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने क्या कहा?

    What's the shelf-life of Shehbaz Sharif's 'hybrid pro-max' regime?

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि उनके देश की सेना किसी भी आक्रामक ताकत को तेजी से कुचल देने की पूरी क्षमता रखती है. यह बयान उन्होंने पड़ोसी देश अफगानिस्तान पर किए गए हवाई हमलों के बाद दिया. पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक एक्स पेज पर जारी बयान में प्रधानमंत्री ने यह भरोसा व्यक्त किया कि देश की पूरी जनता पाकिस्तानी बलों के समर्थन में एकजुट है.



  • Feb 27, 2026 09:43 IST

    JNU में प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पत्थर-जूते फेंके, UGC रेगुलेशन लागू करने की मांग कर रहा था छात्रसंघ

    image (86)

    दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी(JNU) में स्टूडेंट यूनियन के प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली पुलिस पर पत्थर फेंके, पुलिसवालों को दांत से काटा और जूते फेंके। पुलिस ने कहा कि इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन(JNUSU) UGC रेगुलेशन लागू करने की मांग को लेकर मार्च निकाल रहा था। ये मार्च शिक्षा मंत्रालय तक निकाला जाना था लेकिन पुलिस ने इसे बीच में ही रोक दिया। पुलिस का आरोप है कि मार्च रोकने के बाद कुछ प्रोटेस्टर्स ने उनपर हमला कर दिया। इसके बीच यूनिवर्सिटी का भी बयान आया। JNU ने कहा कि यह मांग माननीय सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश का उल्लंघन है जिसने रेगुलेशन पर स्टे जारी किया था। JNU के वाइस चांसलर या रजिस्ट्रार के पास रेगुलेशन पर कोई अधिकार नहीं है।



  • Feb 27, 2026 09:39 IST

    शर्टलेस प्रदर्शन- यूथ कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत में भेजा

    News Article Hero Image

    एआई समिट में शर्टलेस प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार 3 यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली की एक कोर्ट ने 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मृदुल गुप्ता ने दिल्ली पुलिस की मांग पर सुनवाई के बाद यह आदेश दिया और आरोपियों को 1 मार्च को दोबारा पेश करने को कहा है।



  • Feb 27, 2026 09:36 IST

    जंग में 55 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत, 19 पोस्ट पर तालिबान का कब्जा

    पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच छिड़ी भीषण जंग (Photo: ITG)

    पाकिस्तान ने अफगान तालिबान द्वारा सीमा पर किये गए कथित हमलों के जवाब में एक जबरदस्त जवाबी ऑपरेशन "ग़ज़ब-ए-हक़" शुरू किया है. इस ऑपरेशन की शुरुआत गुरुवार रात देर से की गई, जब अफगान तालिबान ने पाकिस्तान की सीमा पर कई चौकियों और पोस्टों पर हमले किये. अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर गुरुवार देर रात हमला किया। कुनार प्रांत में तालिबान लड़ाकों के हमले में पाकिस्तानी सेना के 55 सैनिक मारे गए।



  • Feb 27, 2026 09:20 IST

    अनिल अंबानी पर ₹2,220 करोड़ की धोखाधड़ी का नया केस, बैंक ऑफ बड़ौदा की शिकायत पर FIR दर्ज

    अनिल अंबानी और उनकी कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCOM) के खिलाफ CBI ने धोखाधड़ी का एक नया मामला दर्ज किया है। जांच एजेंसी का आरोप है कि अनिल अंबानी और उनकी कंपनी ने साल 2013 से 2017 के बीच बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) के साथ 2,220 करोड़ रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी की है।



  • Feb 27, 2026 09:05 IST

    सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू, मुकेश अंबानी के जामनगर वाले घर पर इवेंट हुआ

    अर्जुन तेंदुलकर की होने वाली पत्नी सानिया मुंबई के बिजनेसमैन रवि घई की पोती और सनी चंडोक की बेटी हैं। - Dainik Bhaskar

    सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं। शुरुआत गुजरात के जामनगर में अंबानी परिवार के घर पर हुई, जहां तेंदुलकर और अंबानी परिवार के सदस्य देसी रंग में नजर आए। सचिन ने इस मौके पर बेटे को लेकर भावुक बात कही। उन्होंने कहा कि जब बेटा किसी लड़की को घर लाकर परिचय कराता है, तब पता चलता है कि बेटा बड़ा हो गया है। अर्जुन और सानिया की शादी 5 मार्च को मुंबई में होने वाली है। दोनों ने अगस्त 2025 में सगाई की थी। सानिया चंडोक ग्रैविस ग्रुप के चेयरमैन रवि घई की पोती हैं। अर्जुन की बहन सारा की करीबी दोस्त भी हैं।



  • Feb 27, 2026 09:03 IST

    वेस्टइंडीज की हार से भारत की राह आसान, अब टीम इंडिया को चाहिए एक और जीत

    टी-20 वर्ल्ड कप में गुरुवार का दिन भारतीय टीम के लिए अच्छा रहा। साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हरा दिया, वहीं टीम इंडिया ने आखिरी मुकाबले में जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया। इन नतीजों से वेस्टइंडीज और भारत के बीच होने वाला मुकाबला नॉकआउट की तरह हो गया। 1 मार्च को कोलकाता में यह मैच होगा, जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी, वहीं हारने वाली टीम बाहर हो जाएगी। आज न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच ग्रुप-2 का मुकाबला होगा। न्यूजीलैंड जीता तो टीम इंग्लैंड के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।



  • Feb 27, 2026 08:56 IST

    2 दिन के इजराइल दौरे से लौटे पीएम मोदी, दोनों देशों के बीच 27 MoU और एग्रीमेंट हुए

    पीएम नरेंद्र मोदी की इसराइली प्रधानमंत्री के साथ गर्मजोशी, आख़िर नेतन्याहू  दुनिया को क्या दिखाना चाहते हैं? - BBC News हिंदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इज़राइल के ऐतिहासिक दो दिन के स्टेट विज़िट के बाद शुक्रवार रात 1 बजे भारत लौट आए। यह नौ साल में उनका पहला विजिट था। इस दौरान दोनों देशों ने अपने आपसी रिश्तों को एक स्पेशल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप तक बढ़ाया। इस विज़िट के आखिर में इनोवेशन, कल्चरल एक्सचेंज, मैन्युफैक्चरिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग, इकोनॉमिक कोऑपरेशन, डिप्लोमेसी और सिक्योरिटी समेत अलग-अलग सेक्टर में 27 MoU और एग्रीमेंट पर साइन हुए। PM मोदी ने यह भी अनाउंस किया कि भारत और इजराइल जल्द ही एक-दूसरे के लिए फायदेमंद फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को फाइनल करेंगे।



  • Feb 27, 2026 08:44 IST

    क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, लिवर कैंसर से जूझ रहे थे रिंकू के पिता

    Cricketer rinku singh father death

    क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार वे लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। जिसके बाद यथार्थ अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इसके लिए उन्हें ICU में भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार सुबह 5 बजे खानचंद सिंह का निधन हुआ। 



  • Feb 27, 2026 08:43 IST

    पाकिस्तान-अफगानिस्तान में‌ जंग: PAK आर्मी ने काबुल-कंधार में बम गिराए

    Pakistan Afghanistan War Air Strike

    पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जंग आक्रामक होती नजर आ रही है। शुक्रवार की दरमियानी रात पाकिस्तानी सेना ने अफ़ग़ान के काबूल, कंधार और पक्तिया में एयर स्ट्राइक कर दी। तो तालिबान ने रात को "बड़े पैमाने पर आक्रामक अभियान" शुरू कर दिया। आपको बता दें इस जंग में पाकिस्तानी सीमा चौकियों पर हमले किए गए है। जिसमें पाकिस्तान ने इसे "अकारण हमला" बताते हुए तुरंत जवाबी कार्रवाई की जिसमें कई अफगान पोस्ट्स को नष्ट कर दिया गया। 



Breaking News Live Update:
Advertisment
चैनल से जुड़ें