/bansal-news/media/media_files/2026/02/24/breaking-news-live-update-24-february-2026-02-24-08-18-17.jpg)
Breaking News Live Update 24 February: देश-विदेश की बड़ी खबरें, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश का बड़ा घटनाक्रम। राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी है। खेल और मनोरंजन की दुनिया में क्या चल रहा है। पढ़ें आज 24 फरवरी की लेटेस्ट न्यूज...
- Feb 24, 2026 18:00 IST
यूपी के अम्बेडकर नगर में इलाज में लापरवाही बरतने और अवैध वसूली करने का आरोप, जांच कमेटी गठित
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/24/up-2026-02-24-17-59-52.jpeg)
निजी अस्पताल में इलाज के बाद महिला की मौत को लेकर परिजनों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से पूरे मामले की शिकायत की है। परिजनों ने इलाज में लापरवाही बरतने और अवैध वसूली का आरोप लगाया है। परिजनों की शिकायत पर सीएमओ ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है। अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर जोगापुर निवासी पवन यादव ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र दे कर आरोप लगाया है कि 22 फरवरी को दोपहर बाद मेरी माता को पेट में दर्द हुआ । जिन्हें लेकर इलाज हेतु उर्मिला क्रिटिकल केयर अकबरपुर लेकर गए ।पीड़ित का आरोप है कि उसकी माता चल कर अस्पताल गई थी। अस्पताल में एक वार्ड ब्वाय ने एक पर्ची पर दवा लिख कर उसे लाने को कहा , मेडिकल से लगभग 4600 रुपए का बिल हुआ । इसमें अधिकतर इंजेक्शन थे । जिसे लगा दिया गया । आरोप है कि कुछ देर बाद डॉक्टर शैलेन्द्र कुमार पांडे आए और मरीज को देखा फिर तकरीबन इंजेक्शन और दवा मंगवाया । पीड़ित ने आरोप लगाया है कि लगभग 40_45 मिनट में करीब 25000 रुपए का इंजेक्शन लगा दिए और 4000 रुपए ऑक्सीजन के नाम पर जमा करवाया गया. थोड़ी देर बाद बताया गया कि मरीज देर से ले आए हैं ।इसके बाद एक स्टाफ ने एक निजी एंबुलेंस बुलाकर जबरन मरीज को लाद दिया और जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज ले जाने को कहा। एंबुलेंस ने रास्ते में तेल खत्म होने की बात कह कर उतार दिया। किसी तरीके से लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां डॉक्टर ने मरीज को मृत घोषित कर दिया. पीड़ित की शिकायत पर सीएमओ संजय कुमार शैवाल ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है । एसीएमओ सालिक राम पासवान, डिप्टी सीएमओ संजय वर्मा और जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ डी पी वर्मा को शामिल किया है।
- Feb 24, 2026 17:54 IST
बरसाना में लड्डूमार होली शुरू, विदेशी पर्यटक भी पहुंचे
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2026/02/24/comp-20-2_1771932801-138058.gif)
मथुरा के बरसाना में होली का रंग उत्सव शुरू हो गया है। आज राधारानी (लाडलीजी) मंदिर में लड्डूमार होली खेली जा रही है। इन्हें मंदिर की छत पर बनी सफेद छतरी से लुटाया जा रहा। भक्त लड्डू लूटकर प्रसाद के रूप में खा रहे हैं। इस होली उत्सव में विदेशी पर्यटक भी पहुंच रहे हैं।
- Feb 24, 2026 17:48 IST
द केरल स्टोरी-2 के रिलीज पर HC ने भी फंसा दिया पेच
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/24/pm16sc5o_the-kerala-story-2-release_625x300_24_february_26-2026-02-24-17-48-42.webp)
द केरल स्टोरी फिल्म पर विवाद थमता नहीं दिख रहा है. आज यह विवाद अदालत की चौखट के अंदर पहुंच गया. केरल हाई कोर्ट ने भी फिल्म पर कहा इसमें केरल जैसे धर्मनिरपेक्ष राज्य को गलत तरीके से दर्शाया गया है. कोर्ट ने आगे कहा कि यहां हर कोई सांप्रदायिक सद्भाव में रहता है, ऐसे में राज्य के नाम का उपयोग करना और यह दावा करना कि फिल्म सच्चे तथ्यों पर आधारित है, राज्य में सांप्रदायिक तनाव पैदा कर सकता है. इसके बाद अदालत ने कहा कि वह बुधवार को मामले में फिर से सुनवाई करेगी. वह यह तय करेगी कि 27 फरवरी को इसकी निर्धारित रिलीज से पहले फिल्म देखी जाए या नहीं.
- Feb 24, 2026 17:45 IST
ये देश की छवि को नुकसान पहुंचाएगा, AI समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर 270 जजों और अधिकारियों की चिट्ठी
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/24/1alu837k_ai-summit-congress-protest-_625x300_21_february_26-2026-02-24-17-45-24.webp)
AI समिट में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की कई पूर्व न्यायाधीशों और नौकरशाहों ने संयुक्त पत्र लिखकर निंदा की है. पूर्व न्यायाधीशों और पूर्व नौकरशाहों ने कहा कि भारत मंडपम में किया गया यह विरोध-प्रदर्शन आंतरिक राजनीतिक विवादों से परे है. इससे राष्ट्र की छवि धूमिल हुई.
- Feb 24, 2026 17:07 IST
भोपाल से धनबाद और चोपन के लिए दो नई ट्रेनें, मुख्यमंत्री मोहन यादव आज शाम दिखाएंगे हरी झंडी
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2026/02/24/ezgif-1d9d2df12cbd5e21_1771916921-766287.gif)
राजधानी भोपाल को पूर्वी भारत से जोड़ने वाली दो नई एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत आज (24 फरवरी) होगी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाम 7:30 बजे से भोपाल-धनबाद और भोपाल-चोपन एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
- Feb 24, 2026 15:42 IST
भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगा, रन रेट सुधारने के लिए बड़े अंतर से जीत जरूरी
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2026/02/24/untitled-design-2026-02-24t104507754_1771910106-115275.jpg)
अगर भारत वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे दोनों को हरा देता है, तो उसके चार पॉइंट्स हो जाएंगे। अगर साउथ अफ्रीका अपने बाकी बचे दोनों मैच जीत जाता है, तो इंडिया और साउथ अफ्रीका दोनों सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेंगे। अगर इंडिया दोनों मैच जीत जाता है और साउथ अफ्रीका अपना एक मैच हार जाता है, तो तीन टीमें चार पॉइंट्स पर बराबर हो सकती हैं। उस मामले में क्वालिफिकेशन नेट रन रेट से तय होगा। अगर इंडिया अपने दोनों मैच जीत जाती है और साउथ अफ्रीका अपने दोनों मुकाबले हार जाता है, तो इंडिया और वेस्टइंडीज सेमीफीइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएंगे।
- Feb 24, 2026 15:13 IST
अब 'केरलम' के नाम से जाना जाएगा केरल, मोदी कैबिनेट ने नाम बदलने की दी मंजूरी
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/24/image-50-2026-02-24-15-27-23.jpg)
नई पीएमओ बिल्डिंग सेवा तीर्थ में मंगलवार को हुई पहली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। इसी क्रम में मोदी कैबिनेट ने केरल सरकार के राज्य का नाम बदलकर केरलम करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह कदम अप्रैल-मई में होने वाले केरल विधानसभा चुनावों से पहले उठाया गया है। केरल विधानसभा ने 24 जून, 2024 को एकमत से एक प्रस्ताव पास किया था, जिसमें केंद्र से राज्य का नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर केरलम करने की अपील की गई थी।
- Feb 24, 2026 14:23 IST
भारत-यूएस डील के खिलाफ भोपाल में कांग्रेस की किसान महाचौपाल
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2026/02/24/covrtt_1771922607-700711.gif)
भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के विरोध में आज राजधानी भोपाल के जवाहर चौक पर कांग्रेस की विशाल 'किसान महाचौपाल' आयोजित की जा रही है। इस कार्यक्रम को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे, जिसकी तैयारियों के लिए 50 हजार लोगों की क्षमता वाला डोम तैयार किया गया है। राहुल ढाई बजे भोपाल पहुंचेंगे।
- Feb 24, 2026 14:22 IST
अरावली की वादियों में होगी रश्मिका-विजय की शादी, उदयपुर में झील किनारे होटल के हर सुईट में प्राइवेट स्विमिंग पूल
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2026/02/23/cover-rasmika_1771853975-994777.gif)
साउथ इंडियन फिल्मों के एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना उदयपुर में 26 फरवरी को शादी करने जा रहे हैं। साउथ इंडियन फिल्मों के एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के फंक्शन आज यानी मंगलवार से शुरू हो जाएंगे। दोनों ने अपनी शादी के लिए उदयपुर (राजस्थान) को चुना है। वर-वधू अपने परिवार के साथ कल यानी 23 फरवरी को ही वेडिंग वेन्यू लग्जरी होटल ‘मोमेंटोस एकाया’ पहुंच चुके हैं। 26 फरवरी को ये कपल सात फेरे लेंगे।
- Feb 24, 2026 13:26 IST
पंजाब विधानसभा का बजट सेशन 6 मार्च से, महिला दिवस पर पेश होगा बजट
/bansal-news/media/post_attachments/TNIE/import/2022/6/30/original/Mann_PTI_1_Final-109381.jpg?w=480&auto=format%2Ccompress&fit=max)
पहली बार पंजाब का बजट रविवार, 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पेश किया जाएगा, जिससे यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि आम आदमी पार्टी का हर महिला को प्रति माह 1,000 रुपये देने का चुनावी वादा उस दिन पूरा हो सकता है। सोमवार को कैबिनेट बैठक के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री बहवंत मान ने कहा कि बजट सत्र 6 से 16 मार्च के बीच आयोजित किया जाएगा और बजट प्रस्ताव 8 मार्च को पेश किए जाएंगे, जो अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के साथ मेल खाता है।
- Feb 24, 2026 13:24 IST
शिवपुरी में बस-ट्रक की टक्कर, दोनों वाहनों के चालक केबिन में फंसे, बस ड्राइवर की मौत, पांच यात्री घायल
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2026/02/24/gifmagicsite-25_1771918347-116211.gif)
शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में NH-46 पर मंगलवार सुबह 5:30 बजे एक सड़क हादसा हो गया। पूरनखेड़ी गांव के पास आगरा से इंदौर जा रही संजय ट्रेवल्स की बस और एक ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
- Feb 24, 2026 13:22 IST
AI समिट हंगामा,उदय भानु को 4 दिन की पुलिस हिरासत
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2026/02/24/comp-122_1771908365-596128.gif)
AI इम्पैक्ट समिट हंगामा मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा है। उन्हें आज सुबह तिलक मार्ग थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने 7 दिन की रिमांड मांगी थी और आरोप लगाया कि चिब ही घटना के मास्टरमाइंड हैं। प्रदर्शनकारी उनके निर्देश पर भारत मंडपम में आयोजित समिट में घुसे थे। चिब ने ही उनको लॉजिस्टिक हेल्प की थी।
- Feb 24, 2026 13:16 IST
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को गिरफ्तारी का डर, हाईकोर्ट में दायर की याचिका, बोले- प्रयागराज में IPS अजय पाल साजिश रच रहे
/bansal-news/media/post_attachments/aajtak/images/story/202602/6999c522a9f18-photo-itg-214548848-16x9-765662.jpg?size=948:533)
बच्चों से यौन शोषण मामले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। उन्हें डर है कि प्रयागराज पुलिस गिरफ्तार कर सकती है। दरअसल, 21 फरवरी को पॉस्को में FIR दर्ज होने के बाद प्रयागराज पुलिस ने जांच तेज कर दी। सोमवार को पुलिस की एक टीम वाराणसी पहुंची। टीम ने स्थानीय पुलिस से शंकराचार्य और उनके करीबियों की जानकारी जुटाई। इधर, मंगलवार को शंकराचार्य ने वाराणसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने प्रयागराज के एडिशनल पुलिस कमिश्नर अजय पाल शर्मा पर साजिश रचने का आरोप लगाया। मोबाइल पर अजय पाल शर्मा और आशुतोष महाराज की एक तस्वीर भी दिखाई। इसमें अजय पाल शर्मा केक काटते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि आशुतोष महाराज उनके बगल में खड़े हैं।
- Feb 24, 2026 12:48 IST
छत्तीसगढ़ में पत्नी की पसंदीदा जैकेट पहनकर बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री ओपी चौधरी
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2026/02/24/comp-191_1771913535-454233.gif)
छत्तीसगढ़ विधानसभा में थोड़ी देर में 2026-27 का बजट पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी साय सरकार का तीसरा बजट सदन में रखेंगे। इससे पहले वे बंगले में स्थित मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उनकी पत्नी अदिति चौधरी भी मौजूद रहीं। उन्होंने कहा महिलाओं के लिए बजट खास रहेगा. इस बार बजट में जल बोर्ड गठन, ‘जी राम जी’ (Guarantee For Rozgar and Ajeevika Mission - Gramin) योजना के तहत ग्राम पंचायतों के विकास, स्टार्टअप और MSME को बढ़ावा देने के साथ राजधानी को मेट्रो सिटी की तर्ज पर विकसित करने जैसे बड़े ऐलान संभव माने जा रहे हैं।
- Feb 24, 2026 12:46 IST
कानपुर में होली के लिए आई 'ब्रम्होस' और 'राफ़ेल फाइटर जेट जैसी पिचकारियां
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/24/holi-2026-02-24-12-46-32.jpeg)
रंगों का सबसे बड़ा त्योहार होली इस बार 4 मार्च को मनाई जाएगी, लेकिन कानपुर का सबसे पुराना और सबसे लोकप्रिय हटिया बाजार इस बार रंगों के साथ ही मिलिट्री थीम पर बनी विभिन्न पिचकारियों की वजह से खास सुर्खियों में है, ऐसे में इस बार बाजार अलग रौनक और यूपी के कई जिलों से आने वाले खरीदारों के द्वारा की जाने वाली खरीदारी से जगमग नज़र आ रहा है । पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार यहां के बाजार में काफ़ी रौनक है । बाजार पहले से ही रंग-बिरंगे सामान से पूरी तरह सराबोर हो चुका है। बाजार की गलियां अबीर-गुलाल के ढेरों, चमकदार पिचकारियों, बच्चों के मास्क, टोपियां, चश्मे और होली के हर तरह के सामान से पट गई हैं। सुबह से लेकर देर रात तक यहां परिवारों, बच्चों और थोक व्यापारियों की भीड़ लगी रहती है।
- Feb 24, 2026 12:43 IST
शोएब अख्तर बोले- भारतीय गेंदबाजों में मार्शल जैसा खौफ नहीं
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2025/02/shoaib_akhtar-556170.webp?w=1280)
टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में भारत साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन से हार गया। इस हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारतीय गेंदबाजी की आलोचना की। शोएब ने कुलदीप को प्लेइंग-11 में रखने का सुझाव दिया है। अख्तर ने कहा, 'हार्दिक और शिवम दुबे 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे थे। वे कोई मैल्कम मार्शल नहीं हैं, जो साउथ अफ्रीका जैसी टीम को डरा सकें। अगर आप डेथ ओवर्स में उनसे गेंदबाजी कराएंगे तो अफ्रीकी बल्लेबाजों का ऐसा पलटवार होना तय था।'
- Feb 24, 2026 12:36 IST
स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे, उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2026/02/24/orignew-project-6417211167301729729835_1771913040-963305.jpg)
एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट के बोइंग 737 प्लेन की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग हुई। फ्लाइट SG-121 ने मंगलवार सुबह 6.08 बजे दिल्ली के ही आईजीआई एयरपोर्ट से लेह के लिए उड़ान भरी थी। कुछ देर बाद प्लेन के इंजन-2 में खराबी आ गई। इसके बाद पायलट ने प्लेन वापस दिल्ली की ओर मोड़ लिया। फ्लाइट की 6.49 बजे इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में 150 यात्री-क्रू सवार थे। घटना पर एयरलाइन ने कहा है कि फ्लाइट की सेफ लैंडिंग हुई है। कॉकपिट में किसी तरह की आग का अलर्ट नहीं मिला था। सभी यात्री सुरक्षित हैं।
- Feb 24, 2026 12:12 IST
लखनऊ विश्वविद्यालय में लगातार तीसरे दिन बवाल, नमाज के जवाब में आज हनुमान चालीसा पाठ, कई छात्र हिरासत में
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2026/02/24/gifmagicsite-2026-02-24t120010624_1771914885-164407.gif)
लखनऊ विश्वविद्यालय में आज लगातार तीसरे दिन भी बवाल जारी है। मुस्लिम छात्रों के नमाज पढ़ने के विरोध में आज दूसरे गुट के छात्र हनुमान चालीसा पढ़ रहे थे। उसी समय पहुंची पुलिस ने उन्हें उठाना शुरू कर दिया। सबको हिरासत में लेकर गाड़ी में ठूंस दिया। छात्रों का कहना है कि जब यहां नमाज पढ़ी गई, इफ्तार पार्टी की गई तो आज हनुमान चालीसा पढ़ने पर अकेले हम पर कार्रवाई क्यों की जा रही है? छात्रों ने चालीसा पाठ से पहले एक पोस्टर भी जारी किया था। जिसमें, कैंपस के शुद्धीकरण की बात लिखी है।
- Feb 24, 2026 12:06 IST
आज से ट्रम्प के इमरजेंसी टैरिफ की वसूली बंद, समझौते से पीछे हटने वाले देशों को ट्रम्प की धमकी
/bansal-news/media/post_attachments/images/newimg/05032025/05_03_2025-trump_news_6_23894865_102318102-248407.webp)
अमेरिकी सरकार आज से राष्ट्रपति ट्रम्प की तरफ से लगाए गए इमरजेंसी टैरिफ की वसूली बंद कर देगी। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को टैरिफ समझौते से पीछे हटने वाले देशों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ट्रेड डील के नाम पर यदि किसी देश ने अमेरिका के साथ 'गेम' खेलने की कोशिश की उसके नतीजे बुरे होंगे साथ ही और ऊंचे टैरिफ लगाए जाएंगे। दरअसल, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 3 दिन पहले इन टैरिफ को गैरकानूनी बताया गया था।
- Feb 24, 2026 11:19 IST
सेंसेक्स 800 अंक गिरकर 82,500 पर आया, निफ्टी में 200 अंकों की गिरावट, 25,500 का लेवल तोड़ा
/bansal-news/media/post_attachments/aajtak/images/story/201609/sensex-s_6560_091216094144-376695.jpg?size=948:533)
सेंसेक्स में आज यानी मंगलवार 23 फरवरी को गिरावट है। ये 800 अंक (0.90%) गिरकर 82,500 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 200 अंक (0.80%) की गिरावट है। ये 25,500 के स्तर पर है। आज के कारोबार में आईटी और ऑटो शेयरों में बिकवाली है।
- Feb 24, 2026 10:28 IST
AI समिट हंगामा- यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु गिरफ्तार, 20 घंटे पूछताछ हुई
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2026/02/24/comp-122_1771908365-934727.gif)
दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट हंगामा मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को आज गिरफ्तार किया गया है। 23 फरवरी को दिल्ली पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था, जो 20 घंटे चली। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से भी 3 कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार किया गया है। 4 आरोपी घटना वाले दिन ही गिरफ्तार किए गए थे। मामले में अब तक 8 गिरफ्तारी हो चुकी हैं।
- Feb 24, 2026 09:17 IST
जवाहर चौक पर खरगे-राहुल की महाचौपाल आज, बदला रहेगा ट्रेफिक
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/24/bhopal-route-divert-rahul-gandhi-kisan-chaupa-2026-02-24-09-03-47.jpg)
Bhopal Route Divert Plan Rahul Gandhi Kisan Maha: ट्रेड डील के विरोध में आज नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज भोपाल के जवाहरचौक पर किसान चौपाल करने जा रहे हैं। सुबह 10 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम के चलते पहले से ही शहर का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। चूंकि आज सीबीएसई बोर्ड का बारहवीं और एमपी बोर्ड का कक्षा 10 वीं का पेपर भी है ऐसे में छात्रों को समय से पहले निकलने की सलाह दी गई है। ताकि वे समय पर परीक्षा केंद्र पहुंच सकें।साथ आप किस रूट का उपयोग कर सकते हैं जानते हैं।
- Feb 24, 2026 09:16 IST
उत्तर प्रदेश में फिर नीला ड्रम कांड: लखनऊ में बेटे ने की पिता की हत्या
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/24/son-kills-father-lucknow-neela-drum-case-hindi-news-2026-02-24-07-02-17.jpg)
Son Kills Father Lucknow Neela Drum Case: लखनऊ में विवाद के बाद बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। शव को ठिकाने लगाने के लिए काटकर नीले ड्रम में भर दिया। फिर खुद ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
21 साल के बेटे ने पिता को मारा
वर्धमान पैथोलॉजी के मालिक मानवेंद्र सिंह 3 दिन से लापता थे। बीकॉम स्टूडेंट बेटे अक्षत ने ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पूछताछ में अक्षत पुलिस को गुमराह करता रहा। फिर कड़ाई से पूछने पर जुर्म कबूल किया कि उसी ने पिता की हत्या की है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us