Advertisment

Breaking News Live Update 2 March: अजित पवार के बेटे ने VSR प्लेन कंपनी पर लगाए गंभीर

Preeti Dwivedi & Shaurya Verma
एडिट
New Update
breaking news live update 2 march 2026

Breaking News Live Update 2 March : देश-विदेश की बड़ी खबरें, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश का बड़ा घटनाक्रम। राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी है। खेल और मनोरंजन की दुनिया में क्या चल रहा है। पढ़ें आज 2 मार्च की लेटेस्ट न्यूज... 

Advertisment
  • Mar 02, 2026 15:25 IST

    अजित पवार के बेटे ने VSR प्लेन कंपनी पर लगाए गंभीर

    महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे जय पवार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर VSR वेंचर्स की उड़ानों को तुरंत रोकने की मांग की है। वीडियो में कंपनी के मालिक रोहित सिंह मुख्य पायलट की सीट पर उड़ान के दौरान सोते हुए दिखाई दे रहे हैं।

    जय पवार ने लिखा कि उन्होंने अपने पिता को इसी कंपनी के प्लेन क्रैश में खो दिया था और इस लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने डीजीसीए (DGCA) से अपील की है कि पूरी जांच होने तक VSR की सभी उड़ानों को ग्राउंड किया जाए और रोहित सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

    जय ने कहा कि यह सिर्फ उनके पिता के लिए नहीं, बल्कि हर यात्री की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम है। वीडियो के वायरल होने के बाद विमानन अधिकारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है।



  • Mar 02, 2026 14:31 IST

    उत्तर प्रदेश के उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराईं दो बसें, तीन की मौत

    Delhi  (1)

    लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर उन्नाव जिले में रविवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। सिरधरपुर और देवखरी गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से मथुरा और आगरा डिपो की दो रोडवेज बसें अलग-अलग समय पर टकरा गईं। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 31 लोग घायल हुए हैं।

    पहली बस रात करीब 12 बजे खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ी, जिसमें 14 यात्री घायल हुए। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया। बाद में क्षतिग्रस्त ट्रक को हटाते समय दूसरी बस भी उसी ट्रक से टकरा गई, जिससे तीन यात्रियों की जान चली गई और 17 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।



  • Mar 02, 2026 14:08 IST

    UAE ने ईरान पर जवाबी कार्रवाई करने से किया इनकार, खाड़ी देशों को भी ऐसा न करने की सलाह

    सऊदी अरब ने ईरान के खिलाफ किसी भी तरह की जवाबी सैन्य कार्रवाई से फिलहाल दूरी बनाने का संकेत दिया है। साथ ही खाड़ी देशों से भी संयम बरतने और तनाव बढ़ाने वाले कदमों से बचने की अपील की गई है।

    सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने चेतावनी दी है कि ऐसे किसी भी कदम से बचना चाहिए, जिससे ईरान या उसके सहयोगियों की ओर से पलटवार की स्थिति बन सकती है। उन्होंने क्षेत्रीय स्थिरता और शांति बनाए रखने पर जोर दिया।



  • Mar 02, 2026 13:58 IST

    West Asia संकट पर PM मोदी का बयान, बोले– 'पश्चिम एशिया की स्थिति चिंताजनक'

    Modi

    इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित ‘सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली’ कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली सरकार की चार महिला-केंद्रित योजनाओं की शुरुआत की। इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा भी मौजूद रहे।

    नई दिल्ली लखपति बिटिया योजना के तहत बालिका के नाम अलग-अलग चरणों में 56 हजार रुपये जमा होंगे, जो 21 वर्ष की आयु तक ब्याज सहित एक लाख रुपये से अधिक हो सकते हैं। ‘मेरी पूंजी मेरा अधिकार’ योजना के तहत 40,642 लाभार्थियों को 100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि डीबीटी के जरिए मिलेगी। इसके अलावा होली और दिवाली पर दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर दिए जाएंगे। महिलाओं के लिए डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा हेतु पिंक स्मार्ट कार्ड भी जारी किए जाएंगे, जिससे डिजिटल और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित होगी।



  • Mar 02, 2026 13:55 IST

    दिल्ली की महिलाओं को 4 बड़ी योजनाओं का ऐलान

    President Draupadi Murmu launched several schemes including the Delhi Lakhpati Bitiya Yojana

    इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित ‘सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली’ कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली सरकार की चार महिला-केंद्रित योजनाओं की शुरुआत की। इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा भी मौजूद रहे।

    नई दिल्ली लखपति बिटिया योजना के तहत बालिका के नाम अलग-अलग चरणों में 56 हजार रुपये जमा होंगे, जो 21 वर्ष की आयु तक ब्याज सहित एक लाख रुपये से अधिक हो सकते हैं। ‘मेरी पूंजी मेरा अधिकार’ योजना के तहत 40,642 लाभार्थियों को 100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि डीबीटी के जरिए मिलेगी। इसके अलावा होली और दिवाली पर दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर दिए जाएंगे। महिलाओं के लिए डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा हेतु पिंक स्मार्ट कार्ड भी जारी किए जाएंगे, जिससे डिजिटल और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित होगी।



  • Mar 02, 2026 13:50 IST

    मयूर विहार के सलवान पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस मौके पर

    दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 स्थित सलवान पब्लिक स्कूल को आज ईमेल के जरिए बम धमकी मिली। सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को अवगत कराया। पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गया है। एहतियात के तौर पर स्कूल परिसर को खाली कराया गया और छात्रों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। फिलहाल पुलिस धमकी भरे ईमेल की जांच कर रही है और मामले की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है।



  • Mar 02, 2026 13:45 IST

    लखीमपुर खीरी में गन्ने के खेत में मिला 10 वर्षीय नर बाघ का शव, जांच शुरू

    3b25b5f9-2c24-4270-a5c4-d8a3fda69a4a_1772436232457

    लखीमपुर खीरी के दक्षिण खीरी वन प्रभाग की गोला वन रेंज में एक नर बाघ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। इमलिया गांव के बाहर गन्ने के खेत में पड़े बाघ के शव की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उसे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। अधिकारियों के अनुसार मृत बाघ की उम्र करीब 10 वर्ष आंकी गई है। प्रारंभिक जांच में शरीर पर किसी प्रकार के स्पष्ट चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे प्राकृतिक मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि शिकार या अन्य कारणों से इंकार नहीं किया गया है। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा। डीएफओ सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। ग्रामीणों के अनुसार हाल के दिनों में इलाके में बाघ की गतिविधि बढ़ी थी।



  • Mar 02, 2026 10:04 IST

    इजरायल-ईरान जंग से गिरा शेयर बाजार, 1000 अंक टूटा सेंसेक्‍स, झटके में 6 लाख करोड़ स्‍वाहा!

    Share Market Down

    Share Market: ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जंग का असर भारतीय शेयर बाजार पर दिख रहा है। इससे शेयर मार्केट में भारी गिरावट देखी जा रही है। आपको बता दें आज सोमवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्‍स 2743 अंक या 3.38% टूटकर 78543 पर खुला हैं तो वहीं निफ्टी 519 अंक या 2.06 फीसदी गिरकर 24659 अंक पर खुला। बैंक निफ्टी में 1300 अंकों से ज्‍यादा की गिरावट रही है। 



Breaking News Live Update:
Advertisment
चैनल से जुड़ें