Advertisment

Breaking News Live Update 18 February: पंजाब के बठिंडा में किसानों और पुलिस के बीच झड़प

Breaking News Live Update 18 February: देश-विदेश की बड़ी खबरें, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश का बड़ा घटनाक्रम। राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी है। खेल और मनोरंजन की दुनिया में क्या चल रहा है। पढ़ें आज 18 फरवरी की लेटेस्ट न्यूज...

author-image
Satya Sharma
एडिट
New Update
breaking news

Breaking News Live Update 18 February:देश-विदेश की बड़ी खबरें, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश का बड़ा घटनाक्रम। राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी है। खेल और मनोरंजन की दुनिया में क्या चल रहा है। पढ़ें आज 18 फरवरी की लेटेस्ट न्यूज...

Advertisment

मध्य प्रदेश सरकार आज पेश करेगी अपना पहला पेपरलेस बजट 

MP Budget 2026

मध्य प्रदेश विधानसभा में आज पेपरलेस और थ्री-ईयर रोलिंग बजट पेश होगा। बुधवार, 18 फरवरी को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत करेंगे। सरकार ने इसे पूरी तरह डिजिटल रखने का निर्णय लिया है। यह बजट तीन साल यानी साल 2026-27, 2027-28 और 2028-29 की योजना शामिल हैं, जिसे एक तरह से चुनावी रोडमैप के रूप में देखा जा रहा है। हेल्थ, रोजगार, शिक्षा, किसान और टूरिज्म में काफी उम्मीद है।

  • Feb 18, 2026 15:40 IST

    पंजाब के बठिंडा में किसानों और पुलिस के बीच झड़प

    WhatsApp Image 2026-02-18 at 3.40.20 PM

    पंजाब के बठिंडा में प्रस्तावित किसान आंदोलन से पहले हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। बठिंडा कूच को रोकने के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए, वहीं सुनाम में कई दिग्गज किसान नेताओं को हिरासत में लिया गया। देर रात पुलिस ने नेताओं के घरों पर दबिश दी, जिससे किसानों में भारी आक्रोश फैल गया। शेरों और जखेपल गांवों में किसानों ने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। किसानों और पुलिस के बीच बढ़ते टकराव से पूरे इलाके में माहौल गरमा गया है।



  • Feb 18, 2026 13:36 IST

    सीएम हेमंता बिस्वा  - भूपेन बोरा 22 फरवरी को बीजेपी में शामिल होंगे

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा के पार्टी छोड़ कर बीजेपी में शामिल होने की चर्चा जोरों पर हैं। असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के गद्दावर नेता भूपेन बोरा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मंगलवार को हिमंता बिस्वा सरमा ने भूपेन बोरा से मिले जिसक ेबाद सीएम सरमा ने कहा की  वह 22 फरवरी को बीजेपी में शामिल होंगे। वहीं बोरा को बीजेपी मे लेने के लिए राष्ट्रीय अध्य़क्ष नितिन नबीन ने हरी झंडी भी दे दी है। 



  • Feb 18, 2026 13:27 IST

    MP बजट पर पूर्व सीएम कमलनाथ का बयान, कहा - जनता से विश्वासघात वाला बजट



  • Feb 18, 2026 13:25 IST

    यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले पेपर लीक की अफवाह, बोर्ड ने कहा ध्यान न दे

    WhatsApp Image 2026-

    यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 से ठीक पहले सोशल मीडिया पर पेपर लीक को लेकर फैल रही अफवाहों ने छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। इस बीच उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इन खबरों को पूरी तरह बेबुनियाद बताते हुए स्पष्ट किया है कि परीक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं सुरक्षित और पारदर्शी हैं।

    परिषद ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व जानबूझकर फर्जी मैसेज, पोस्ट और लिंक के जरिए छात्रों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि डर और भ्रम का माहौल बनाया जा सके। बोर्ड प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल को लिखित शिकायत दी है, ताकि अफवाह फैलाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

    बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे किसी भी अनधिकृत सूचना पर भरोसा न करें और केवल परिषद की आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत सूचनाओं पर ही ध्यान दें। साथ ही अभिभावकों और शिक्षकों से भी छात्रों का मनोबल बढ़ाने और अफवाहों से दूर रखने की अपील की गई है।



  • Feb 18, 2026 13:18 IST

    यूपी चुनाव 2027 से पहले मायावती का बड़ा ऐलान, कहा - किसी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे

    65a12d88acd04-anniv-politics-mayawati-121607200-123610654-16x9

    बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा एलान-2027 का विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेंगे,हम किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नही करेंगे,मीडिया में चल रही गठबंधन की खबरें फ़र्ज़ी हैं,ये हमारे खिलाफ साजिश है,मायावती ने आज लखनऊ पार्टी दफ्तर में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एलान किया,



  • Feb 18, 2026 13:15 IST

    लखनऊ विश्वविद्यालय में RSS शताब्दी समारोह के दौरान हंगामा, मोहन भागवत के खिलाफ NSUI छात्रों का विरोध

    WhatsApp Image 2

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होने के लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत लखनऊ विश्वविद्यालय पहुंचे। उनके आगमन के साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई और कार्यक्रम कड़े इंतजामों के बीच आयोजित किया गया।

    कार्यक्रम के दौरान NSUI से जुड़े छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने “GO BACK” के नारे लगाए और कार्यक्रम स्थल के बाहर हंगामा किया। विरोध बढ़ता देख मौके पर तैनात पुलिस बल ने स्थिति संभाली और प्रदर्शन कर रहे कुछ छात्रों को हिरासत में ले लिया।

    प्रशासन के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पूरे परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। सभी घटनाक्रम के बीच लखनऊ विश्वविद्यालय में RSS का शताब्दी समारोह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहा।



  • Feb 18, 2026 13:04 IST

    भारत-नेपाल सीमा पर भंडाफोड़, 15 करोड़ का गांजा पकड़ा

    b92bb9e3-8097-46bd-a8cc-803c4d315dae

    महराजगंज में भारत-नेपाल बॉर्डर पर आबकारी विभाग और सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। चेकिंग के दौरान हाइड्रोपोनिक वीड (ganja) के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। बरामद गांजा का वजन 17 किलो 590 ग्राम बताया जा रहा है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 15 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।

    पकड़ा गया अभियुक्त दिल्ली दरियागंज का रहने वाला है, जिसे सोनौली बॉर्डर पर जांच के दौरान दबोचा गया। पूछताछ में सामने आया है कि गांजा थाईलैंड से हवाई मार्ग के जरिए काठमांडू पहुंचाया गया था और वहां से नेपाल के रास्ते भारत में तस्करी की जा रही थी।

    पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इस अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई हैं।



  • Feb 18, 2026 12:25 IST

    राज्यसभा चुनाव की तारीकों का ऐलान, 10 राज्यों की 37 सीटों पर मतदान

    Rajya Sabha Electios 2026 Chhattisgarh Rajya Sabha seat Election 10 states 37 seats hindi news zxc

    चुनाव आयोग ने 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया है। छत्तीसगढ़ की दो सीटों समेत महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों में 16 मार्च 2026 को मतदान होगा।



  • Feb 18, 2026 12:06 IST

    लाड़ली बहना योजना के लिए बजट में ₹23,882 करोड़ मंजूर

    mp (2)
    नारी सशक्तिकरण को मजबूती देने के लिए मोहन सरकार ने लाड़ली बहना योजना के तहत बड़ा कदम उठाया है। बजट में इस योजना के लिए ₹23,882 करोड़ का प्रावधान किया गया है। फिलहाल प्रदेश की करीब 1 करोड़ 25 लाख पंजीकृत महिलाएं इस योजना का लाभ ले रही हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि हर महिला को न्याय और सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता है और यह बजट आवंटन महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में अहम साबित होगा।



  • Feb 18, 2026 11:49 IST

    MP बजट में शिक्षा के लिए क्या खास

    mygov_15504728271581

    बजट में शिक्षा के लिए स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। वहीं, छात्रवृत्ति के लिए 986 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।



  • Feb 18, 2026 08:49 IST

    भारत समेत कई देशों में डाउन हुआ यूट्यूब, Google, Amazon में भी आ रही दिक्कत

    new poster 1 (64)

    भारत के साथ-साथ कई देशों में अचानक यूट्यूब डाउन हो गया है। सुबह-सुबह से यूट्यूब डाउन होने के कारण से यूजर्स परेशान हो रहे हैं। इतना ही नहीं यूट्यूब के अलावा भी Google, Amazon Web Services और Cloudflare में भी दिक्कत हो रही है। 



hindi news Breaking News top news Mohan Yadav Finance Minister Jagdish Devda MP Budget Breaking News Live Update 18 February
Advertisment
चैनल से जुड़ें