/bansal-news/media/media_files/2025/12/17/breaking-news-live-update-2025-12-17-08-11-11.jpg)
Breaking News Live Update 17 December 2025: देश-विदेश की बड़ी खबरें, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश का बड़ा घटनाक्रम। राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी है। खेल और मनोरंजन की दुनिया में क्या चल रहा है। पढ़ें आज की लेटेस्ट न्यूज...
- Dec 17, 2025 18:28 IST
रतलाम कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष हर्ष विजय गहलोत ने छोड़ा पद
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी (MPCC) के भीतर संगठनात्मक उथल-पुथल तेज हो गई है। आलीराजपुर के बाद अब रतलाम ग्रामीण के जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गहलोत ने अपने पद से इस्तीफा देकर पार्टी नेतृत्व को चौंका दिया है। गहलोत ने अपना त्यागपत्र प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को भेज दिया है। हर्ष विजय गहलोत ने अपने इस्तीफे में स्पष्ट किया है कि पारिवारिक व्यस्तताओं और अपने विधानसभा क्षेत्र के प्रति उत्तरदायित्वों के चलते वे जिला अध्यक्ष पद के साथ न्याय नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने संगठन की जिम्मेदारी से मुक्त होने की इच्छा जताई है ताकि वे अपने क्षेत्र में अधिक समय दे सकें। गौरतलब है कि जीतू पटवारी ने दिसंबर 2023 में कमान संभालने के लगभग 18 महीने बाद, अगस्त 2025 में 71 जिला अध्यक्षों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी की थी। हर्ष विजय गहलोत को रतलाम ग्रामीण की कमान सौंपी गई थी, जो लंबे समय से खाली पड़ी थी। हालांकि, नियुक्ति के मात्र 4 महीने के भीतर ही उनका इस्तीफा संगठन के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
/fit-in/580x348/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2025/12/17/mpcc-2025-12-17-18-28-44.jpg)
- Dec 17, 2025 17:43 IST
लोकसभा में परमाणु ऊर्जा बिल पास, विपक्ष का वॉकआउट
लोकसभा में परमाणु ऊर्जा से जुड़ा अहम बिल पारित कर दिया गया है। बिल के पास होते ही सदन में हंगामे की स्थिति बन गई, जिसके बाद विपक्षी दलों ने विरोध जताते हुए वॉकआउट कर दिया। सरकार का कहना है कि यह बिल देश में परमाणु ऊर्जा क्षेत्र को मजबूत करेगा और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा। वहीं विपक्ष ने आरोप लगाया कि बिल पर पर्याप्त चर्चा नहीं कराई गई और कई अहम बिंदुओं को नजरअंदाज किया गया। इसके चलते विपक्ष ने सदन से बाहर निकलकर अपना विरोध दर्ज कराया।
/bansal-news/media/post_attachments/etvbharat/prod-images/03-04-2025/1200-675-23878568-thumbnail-16x9-loksabha-861641.jpg)
- Dec 17, 2025 17:19 IST
दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण पर एमसीडी को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार
दिल्ली एनसीआर में बढ़ती प्रदूषण की समस्या को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अहम सुझाव दिया है। कोर्ट ने कहा है कि अगले साल एक अक्टूबर से 31 जनवरी तक एमसीडी टोल न रखने का प्रयास करे क्योंकि टोल के दौरान लगने वाला जाम प्रदूषण की बड़ी वजह है।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/02/Supreme-Court-806214.jpg)
- Dec 17, 2025 15:08 IST
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर पिकअप वाहन में 3 जिंदा जले, 2 लोग MP में सागर के रहवासी
/fit-in/580x348/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2025/12/17/delhi-mumbai-accident-2025-12-17-15-07-31.jpg)
पिकअप में लगी आग राजस्थान के अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार देर रात एक पिकअप में आग लग गई। हादसे में जान गंवाने वाले 3 लोगों में से 2 लोग सागर के रहने वाले थे। एक शख्स गंभीर रूप से झुलसा है जिसे जयपुर रेफर किया गया है।
- Dec 17, 2025 14:32 IST
पंजाब निकाय चुनाव
/fit-in/580x348/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2025/12/17/new-poster-1-43-2025-12-17-14-32-54.png)
पंजाब में जिला परिषद, पंचायत और ब्लॉक समितियों के चुनाव के बाद आज मतगणना जारी है। बुधवार सुबह 8 बजे से राज्यभर में 141 स्थानों पर बने 154 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती शुरू की गई। इन चुनावों के तहत 22 जिला परिषदों के 347 जोन और 153 पंचायत समितियों के 2,838 जोन के सदस्यों के चयन के लिए 14 दिसंबर को मतदान हुआ था। मतदान के दिन करीब 48 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। अब तक सामने आए रुझानों में लुधियाना में आम आदमी पार्टी (AAP) को बढ़त मिलती दिख रही है, जबकि ग्रामीण इलाकों में शिरोमणि अकाली दल की वापसी के संकेत मिल रहे हैं। - Dec 17, 2025 13:45 IST
गोवा नाइट क्लब आग हादसे के आरोपी लूथरा ब्रदर्स पहुंचे गोवा, कोर्ट में पेश किया जाएगा
गोवा के अरपोरा में 'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइट क्लब के मालिक गौरव और सौरभ लूथरा को आज बुधवार को गोवा पुलिस नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लेकर यहां पहुंची। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी है।
#WATCH | Luthra brothers-Gaurav and Saurabh, the owners of the Birch by Romeo Lane nightclub in Arpora, brought to Goa pic.twitter.com/ojY7dEL04w
— ANI (@ANI) December 17, 2025 - Dec 17, 2025 13:20 IST
इथियोपिया की संसद में बोले PM मोदी— ये शेरों की धरती, PM को मिला देश का सर्वोच्च सम्मान, इसे पाने वाले पहले ग्लोबल लीडर बने
/fit-in/580x348/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2025/12/17/pm-modi-2025-12-17-13-22-59.jpg)
पीएम मोदी को इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान मिला। प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को इथियोपिया की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे इथियोपिया आकर बहुत अच्छा लग रहा है। यह शेरों की धरती है। यहां मुझे अपने घर जैसा महसूस हो रहा है। इससे पहले इथियोपिया के पीएम अबी अहमद अली ने मंगलवार को मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान दिया था। वे ‘द ग्रेट ऑनर निशां ऑफ इथियोपिया’ पाने वाले पहले ग्लोबल लीडर बने। इस मौके पर उन्होेंने कहा कि ये सम्मान मेरे लिए गौरव की बात है।
- Dec 17, 2025 12:49 IST
एपस्टीन सेक्स स्कैंडल फाइल्स खुलने में 2 दिन बाकी, ट्रम्प का नाम भी शामिल
ट्रम्प प्रशासन 19 दिसंबर को कुख्यात यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े दशकों पुराने सरकारी रिकॉर्ड सार्वजनिक कर सकता है। इस दौरान एपस्टीन केस से जुड़े सभी ईमेल, तस्वीरें और डॉक्यूमेंट्स पब्लिक होंगे। इसका मकसद एपस्टीन के पूरे नेटवर्क की सच्चाई सामने लाना है।
/fit-in/580x348/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2025/12/17/epstein-file-2025-12-17-12-49-16.jpg)
epstein file - Dec 17, 2025 12:05 IST
दिल्ली सरकार दिहाड़ी करने वाले मजदूरों को 10- 10 हजार देगी
- Dec 17, 2025 10:16 IST
Meerut Band: हाई कोर्ट बेंच की मांग को लेकर मेरठ बंद को IMA का समर्थन, बुधवार को डॉक्टरों की ओपीडी रहेगी बंद
Meerut Band: हाई कोर्ट बेंच की मांग को लेकर बुधवार को होने वाले मेरठ बंद को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) मेरठ ने भी समर्थन दे दिया है। आईएमए की अध्यक्ष डॉ. मनीषा त्यागी और सचिव डॉ. विकास गुप्ता ने बताया कि इस बंद में संगठन की ओर से पूरा सहयोग रहेगा। IMA से जुड़े सभी डॉक्टरों से अपील की गई है कि वे बुधवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अपनी क्लीनिक और ओपीडी बंद रखें। हालांकि, मरीजों की सुविधा को देखते हुए इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी।
/fit-in/580x348/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2025/12/17/meerut-band-2025-12-17-10-15-37.jpg)
उधर, बंद को सफल बनाने के लिए जिला बार एसोसिएशन और मेरठ बार एसोसिएशन की टीमों ने सुबह-सुबह शहर में जनसंपर्क अभियान चलाया। कचहरी से निकलकर वकीलों की टीमें सुबह 6 से 6:30 बजे के बीच अलग-अलग बाजारों और इलाकों में पहुंचीं और दुकानदारों से सहयोग की अपील की।
इस दौरान मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शर्मा, महामंत्री राजेंद्र सिंह राणा, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव त्यागी और महामंत्री अमित कुमार राणा अपनी-अपनी टीमों के साथ मौजूद रहे। इनके साथ आनंद कश्यप, रविंद्र कुमार, देवकीनंदन शर्मा, पूर्व महामंत्री आशीष चौरसिया और सचिन त्यागी ने भी जनसंपर्क किया। शहर में 40 से ज्यादा टीमों ने दिल्ली रोड, गढ़ रोड, बच्चा पार्क, बुढ़ाना गेट, बेगमपुल समेत कई इलाकों में पहुंचकर बंद के लिए लोगों को जागरूक किया।
- Dec 17, 2025 08:40 IST
VB-G RAM-G बिल के खिलाफ आज देशभर में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस
VB-G RAM-G: केंद्र सरकार ने मनरेगा की जगह 'विकसित भारत-जी राम जी विधेयक-2025' पेश किया। जिसका कांग्रेस कड़ा विरोध कर रही है। कांग्रेस इसे महात्मा गांधी के आदर्शों और गरीबों के अधिकारों पर हमला बता रही है। इसे लेकर कांग्रेस आज 17 दिसंबर बुधवार को देशव्यापी प्रदर्शन करेगी। इसके बाद 28 दिसंबर को बापू की तस्वीरों के साथ कार्यक्रम आयोजित होगा।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
/bansal-news/media/post_attachments/onecms/images/uploaded-images/2025/12/17/d74d19663319e27df5931376138eacf61765950473732584_original-285266.jpg?impolicy=abp_cdn&imwidth=1200&height=675)
चैनल से जुड़ें