Advertisment

Breaking News Live Update: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान की सुरक्षा बढ़ाई, गृह मंत्रालय से मिला इनपुट, भोपाल-दिल्ली के बंगलों के सामने बैरिकेडिंग

Breaking News Live Update 12 December: देश-विदेश की बड़ी खबरें, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश का बड़ा घटनाक्रम। राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी है। खेल और मनोरंजन की दुनिया में क्या चल रहा है। पढ़ें आज की लेटेस्ट न्यूज...

author-image
Preeti Dwivedi
एडिट
New Update
Breaking News live update

Breaking News Live Update 12 December 2025: देश-विदेश की बड़ी खबरें, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश का बड़ा घटनाक्रम। राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी है। खेल और मनोरंजन की दुनिया में क्या चल रहा है। पढ़ें आज की लेटेस्ट न्यूज...  

Advertisment

  • Dec 13, 2025 02:24 IST

    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान की सुरक्षा बढ़ाई, भोपाल-दिल्ली के बंगलों के सामने बैरिकेडिंग

    shivraj singh chauhan
    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई। केंद्रीय गृह मंत्रालय को मिले इनपुट के बाद शुक्रवार देर रात भोपाल और दिल्ली-दोनों जगह उनकी सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया गया। भोपाल में 74 बंगला स्थित बी-8 आवास के चारों तरफ पुलिस ने एक्सट्रा बैरिकेडिंग की। दिल्ली में सरकारी आवास पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है।

    जेड प्लस मिलने के बाद भी एक्सट्रा सुरक्षा

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहले से ही Z+ श्रेणी की सुरक्षा में हैं। इसके बावजूद गृह मंत्रालय को नए इनपुट मिलने के बाद केंद्र ने MP डीजीपी, दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) और एमपी के मुख्य सचिव को सुरक्षा पुख्ता करने का निर्देश भेजा है।



  • Dec 12, 2025 16:00 IST

    मोदी सरकार मनरेगा का नाम बदलेगी, नया नाम रखा पूज्य बापू ग्रामीण रोज़गार गारंटी योजना

    भारत सरकार ने दुनिया की सबसे बड़ी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मनरेगा (MGNREGA) का नाम बदलने का फैसला किया है। इसे अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना’ (Pujya Bapu Gramin Rozgar Yojana) कहा जाएगा। नाम बदलने का उद्देश्य ग्रामीण रोजगार की पहचान और महात्मा गांधी के मूल्यों को सम्मान देना बताया जा रहा है। नया नाम केंद्रीय कैबिनेट की मंज़ूरी के साथ प्रभावी होगा।

    MGNREGA: मनरेगा का नाम बदलेगी सरकार! अब कहलाएगी- पूज्या बापू ग्रामीण रोजगार  गारंटी | Moneycontrol Hindi



  • Dec 12, 2025 14:00 IST

    विनेश फोगाट ने किया कुश्ती में वापसी का ऐलान, लॉस एंजेलिस 2028 ओलंपिक में पदक जीतने की जताई इच्छा

    vinesh


    भारत की दिग्गज पहलवान विनेश फोगाट ने एक बार फिर अपने ओलंपिक सफर को नई शुरुआत दी है। शुक्रवार को 31 वर्षीया विनेश ने प्रतियोगी कुश्ती में वापसी का ऐलान किया। 18 महीने की संन्यास अवधि खत्म करते हुए उन्होंने कहा कि उनके भीतर की “आग कभी बुझी ही नहीं” और अब उनका लक्ष्य लॉस एंजेलिस 2028 ओलंपिक में पदक जीतना है।

    पेरिस ओलंपिक विवाद के बाद विनेश ने संन्यास ले लिया था। वापसी की घोषणा उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक और आत्मविश्लेषी पोस्ट के जरिए की। उनका संन्यास भारतीय खेल इतिहास के सबसे दर्दनाक पलों में से एक के बाद आया था—विनेश पेरिस में स्वर्ण पदक मुकाबले तक पहुंच चुकी थीं, लेकिन फाइनल से कुछ घंटे पहले ही उनका वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया, जिसके कारण उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। इसी के साथ वह ओलंपिक कुश्ती में स्वर्ण पदक के लिए लड़ने वाली पहली भारतीय महिला बनने से चूक गईं।



  • Dec 12, 2025 12:45 IST

    मोहन सरकार दो साल पूरे होेने पर सीएम ने कहा- पार्वती चंबल और कालीसिंध लिंक परियोजना अपने आप में इतिहास

    Mohan Sarkar ke Do Saal: मोहन यादव ने कहा कि हमारी बड़ी नदियों को दूसरे राज्यों से जोड़ने का काम किया। केन वेतवा लिंक परियोजना लंबे समय से अटकी थी उसे हमने शुरू किया। पार्वती चंबल और कालीसिंध लिंक परियोजना अपने आप में इतिहास है। इन नदियों के जुड़ने से न केवल जल संकट दूर होगा साथ राज्यों के बीच पानी विवाद खत्म हुआ है। इस बार हमारी सरकार ने सिंहस्थ में क्षिप्रा के जल से साधु संतों और अन्य भक्तों के स्नान कराने का प्रबंध किया है। 800 करोड़ की योजना  बनाकर पानी की व्यवस्था की गई है। 

    Mohan Sarkar ke Do Saaal
    Mohan Sarkar ke Do Saaal



  • Dec 12, 2025 12:30 IST

    मोहन सरकार के दो साल: डिप्टी cm जगदीश देवड़ा ने कहा- एमपी सरकार ने विकास के साथ विरासत की कल्पना को साकार किया

    मोहन सरकार के दो साल: मोहन सरकार के दो साल पूरे होने पर सीएम मोहन यादव प्रेस क्रॉफेंस कर रहे हैं।  इस अवसर पर डिप्टी cm राजेन्द्र शुक्ल, जगदीश देवड़ा, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल मौजूद है। इसकी शुरुआत में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कि कहा एमपी सरकार ने विकास के साथ विरासत की कल्पना को साकार किया है।  मुख्यमंत्री दृढ़ संकल्पित हैं। 2 साल उपलब्धि भरा रहा है। सभी क्षेत्रों में विकास हो रहा है।



  • Dec 12, 2025 11:58 IST

    चौथे दिन भी राजस्थान में बवाल के बाद इंटरनेट सेवा ठप, थेनॉल फैक्ट्री का विरोध का मामला

    राजस्थान के हनुमानगढ़ स्थित टिब्बी (राठीखेड़ा) में आंदोलन का मामला शांत नहीं हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, ड्यून एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड की फैक्ट्री के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन जारी है। चौथे दिन (शुक्रवार) भी टिब्बी में इंटरनेट बंद है।

    Rajasthan-Hangama
    Rajasthan-Hangama



  • Dec 12, 2025 10:58 IST

    Shivraj Patil Death News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल का 90 वर्ष की आयु में निधन

    Shivraj Patil Death News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल का लातूर में 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे और घर पर ही उपचाराधीन थे। शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे उन्होंने अपने निवास पर अंतिम सांस ली। अपने लंबे राजनीतिक जीवन में उन्होंने कई महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाईं—वे लोकसभा स्पीकर, केंद्रीय गृह मंत्री, और केंद्र सरकार में कई अहम पदों पर कार्यरत रहे। शिवराज पाटिल ने लातूर लोकसभा सीट से सात बार चुनाव जीतकर एक मजबूत जनाधार स्थापित किया था।

    shivraj-patil-death-news



Today breaking news live update
Advertisment
चैनल से जुड़ें