/bansal-news/media/media_files/2026/02/24/bhopal-rahul-kharde-kisan-mahachaupal-2026-02-24-09-48-58.jpg)
Rahul Kharge Bhopal kisan Mahachaupal 2026 Live Update: ट्रेड डील के विरोध में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज भोपाल के जवाहरचौक पर किसान महाचौपाल है। इसमें वे किसानों से संवाद करेंगे। जिसमें 50 हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान है। राहुल गांधी इस कार्यक्रम में डेढ़ घंटे रहेंगे।
- Feb 24, 2026 11:42 IST
डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल ने कहा- राहुल गांधी भ्रम फैलाते हैं
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/24/dupty-cm-rajendra-shukla-rahul-khrdge-bhopal-kisan-mahachaupal-2026-02-24-11-42-07.jpg)
राहुल गांधी को लेकर डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी bharm फैलाते हैं
और इसी के लिए मप्र आ रहे हैं। राहुल गांधी ने हमेशा किसानों को गुमराह किया है। - Feb 24, 2026 11:31 IST
राहुल गांधी पर कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना का तंज, कहा राहुल गांधी को नहीं पता गेंहू की बाली कितनी बड़ी होती है
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/24/rahul-gandhi-kharge-kisan-chaupal-krashi-mantri-kansan-2026-02-24-11-30-56.jpg)
राहुल गांधी पर कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि राहुल गांधी को किसानों की परिभाषा ही नहीं पता है। उन्हें यह भी नहीं पता कि गेंहू की बाली कितनी बड़ी होती है। फसलों के बारे में जानकारी नहीं है। ऐसे में राहुल गांधी आकर क्या करेंगे। उन्हें यूरिया, खाद के उपयोग का नहीं पता है। - Feb 24, 2026 10:28 IST
Rahul Gandhi के MP दौरे पर बोले जीतू पटवारी, 'ट्रेड डील से देश के किसानों को नुकसान होगा'
भोपाल में आज कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन है। किसान महाचौपाल में हुंकार राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे भरेंगे। उनके दौरे के पहले जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा है कि ट्रेड डील से देश के किसानों को नुकसान होगा।
- Feb 24, 2026 10:08 IST
किसान महाचौपाल के लिए जवाहर चौक पर बड़ा डोम तैयार
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/24/rahul-gandhi-kharge-kisan-chaupal-dome-2026-02-24-10-08-07.jpg)
राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे की किसान महाचौपाल के लिए जवाहर चौक पर बड़ा डोम तैयार किया गया है। - Feb 24, 2026 09:57 IST
राहुल गांधी का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
Rahul Gandhi Bhopal Visit: राहुल गांधी के दौरे का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने वाला है...
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/24/bhopal-kisan-maha-chaupal-rahul-gandhi-mallikarjun-kharge-2026-02-24-00-56-14.jpg)
- दोपहर 12:00 बजे: दिल्ली से भोपाल के लिए रवानगी।
- दोपहर 01:00 बजे: भोपाल एयरपोर्ट पर आगमन।
- दोपहर 01:30 बजे: एयरपोर्ट से जवाहर चौक (अटल पथ) के लिए प्रस्थान।
- दोपहर 02:00 बजे: किसान महाचौपाल में शामिल होंगे और संवाद शुरू करेंगे।
- दोपहर 03:30 बजे: कार्यक्रम समापन के बाद एयरपोर्ट के लिए रवानगी।
- शाम 04:15 बजे: भोपाल से वापस दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।
- Feb 24, 2026 09:56 IST
जवाहर चौक पर खरगे-राहुल की महाचौपाल, सुबह 10 बजे से रूट डायवर्ट
दिनांक 24.02.2026, को कांग्रेस कमेटी द्वारा किसान महाचौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
— DCP Traffic, Bhopal (@dcpbpl_Traffic) February 23, 2026
इस कार्यक्रम में श्री मल्लिकार्जुन खरगे, श्री राहुल गांधी सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
इस हेतु पार्किंग एवं परिवर्तित यातायात व्यवस्था जन सुविधा के लिए उपलब्ध है। @CP_Bhopalpic.twitter.com/6GONjozvKbBhopal Route Divert: सुबह 10 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम के चलते पहले से ही शहर का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। चूंकि आज सीबीएसई बोर्ड का बारहवीं और एमपी बोर्ड का कक्षा 10 वीं का पेपर भी है ऐसे में छात्रों को समय से पहले निकलने की सलाह दी गई है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार कार्यक्रम के चलते कुछ मार्गों पर ट्रैफिक धीमा रहेगा। एयरपोर्ट जाने वाले यात्री परिवर्तित मार्ग का उपयोग करें। किसी असुविधा पर ट्रैफिक पुलिस हेल्पलाइन 0755-2677340, 2443850 या 7587602055 पर कॉल या व्हाट्सएप करें।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us