Advertisment

Live update of Budget 2022: वित्तमंत्री पेश कर रही हैं बजट, देखें बजट की बड़ी बातें

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आज देश का आम बजट पेश कर रही हैं। इससे पहले सोमवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 को लोकसभा में पेश किया था। आइए जानते हैं Budget 2022 में निर्मला सीतारमण ने क्या-क्या ऐलान किए।

author-image
Bansal Desk
Live update of Budget 2022: वित्तमंत्री पेश कर रही हैं बजट, देखें बजट की  बड़ी बातें

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आज देश का आम बजट पेश कर रही हैं। इससे पहले सोमवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 को लोकसभा में पेश किया था। आइए जानते हैं Budget 2022 में निर्मला सीतारमण ने क्या-क्या ऐलान किए। जानिए बड़ी बातें

Advertisment
  1. मौजूदा वर्ष में भारत की आर्थिक ग्रोथ 9.2% रहने का अनुमान है, ये बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे ज़्यादा है।
  2. ऑर्गेनिक खेती को मिलेगा बढ़ावा
  3. बजट में अगले 25 साल का ब्लूप्रिंट
  4. 60 लाख लोगों को नौकरी
  5. 2023 मोटा आनाज वर्ष घोषित
  6. अगले 3 वर्षों के दौरान बेहतर दक्षता वाली 400 नई जेनरेशन की वंदे भारत ट्रेनें लाई जाएंगी।
  7. अगले 3 वर्षों में 100 PM गति शक्ति कार्गो टर्मिनल विकसित किए जाएंगे
  8. रेलवे छोटे किसानों और छोटे व मध्यम उद्यमों के लिए नए प्रोडक्ट और कुशल लॉजिस्टिक सर्विस तैयार करेगा
  9. 2022-2023 में 80 लाख घर बनाए जाएंगे
  10. 2 लाख मार्डन आंगनबाड़ी बनेंगे
  11. 25 हजार किमी तक NH का विस्तार होगा
  12. किसानों को डिजीटल सेवाएं दी जाएगी
  13. नॉर्थ ईस्ट के लिए 1500 करोड़
  14. गंगा नदी के किनारे 5 किमी चौड़े गलियारों में किसानों की जमीन पर फोकस के साथ पूरे देश में रासायनिक मुक्त प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा।
  15. पीएम ई विद्या के 'वन क्लास, वन टीवी चैनल' कार्यक्रम को 12 से 200 टीवी चैनलों तक बढ़ाया जाएगा। यह सभी राज्यों को कक्षा 1 से 12 तक क्षेत्रीय भाषाओं में सप्लीमेंट्री शिक्षा प्रदान करने में सक्षम बनाएगा।
  16. तिलहन का उत्पादन बढ़ाया जाएगा ।
  17. इस साल से मिलने लगेंगे ई पासपोर्ट ।
  18. डिजीटल यूनिवर्सिटी का निर्माण होगा ।
  19. अगले 5 साल में 30 लाख नई नौकरीयाँ
  20. आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) को मार्च 2023 तक बढ़ाया जाएगा, गारंटी कवर को 50,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर कुल 5 लाख करोड़ रुपये किया जाएगा।
  21. महिला और बाल विकास मंत्रालय की मिशन शक्ति, मिशन वात्सल्य, सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 जैसी योजनाओं को व्यापक रूप से नया रूप दिया है
  22. इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया जाएगा
  23. 2022 से 5जी सर्विस शुरू
  24. 2022-23 में 60 किलोमीटर लंबे 8 रोपवे प्रोजेक्ट के लिए कांट्रैक्ट दिए जाएंगे।
  25. फसल का मूल्यांकन करने, भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण, कीटनाशकों और पोषक तत्वों के छिड़काव के लिए किसान ड्रोन के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा।
  26. एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (एवीजीसी) सेक्टर में युवाओं को रोजगार देने की अपार संभावनाएं हैं। सभी हितधारकों के साथ एक एवीजीसी प्रमोशन टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा, ये हमारे बाजार और वैश्विक मांग के लिए घरेलू क्षमता का निर्माण करेगी।
  27. भुगतान में देरी को कम करने के लिए एक ऑनलाइन बिल प्रणाली शुरू की जाएगी और इसका उपयोग सभी केंद्रीय मंत्रालय करेंगे।
  28. ब्लॉकचेन और अन्य तकनीकों का इस्तेमाल करके डिजिटल करेंसी शुरू की जाएगी, आरबीआई 2022-23 से इसे जारी करेगा
  29. 2030 तक सौर क्षमता के 280 गीगावाट के लक्ष्य के लिए 19,500 करोड़ रुपए का अतिरिक्त आवंटन किया जाएगा।
  30. राज्य सरकार के कर्मचारियों के सामाजिक सुरक्षा लाभों में मदद करने और उन्हें केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर लाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों की कर कटौती की सीमा 10% से बढ़ाकर 14% की जाएगी
  31. कॉपोरेटिव सरचार्ज 12% से घटाकर 7% किया जाएगा
  32. कटे और पॉलिश हीरे व रत्नों पर कस्टम ड्यूटी को घटाकर 5% किया जाएगा
union budget 2022-23 union budget 2022 news union budget 2022 live updates union budget 2022 live union budget 2022 date union budget 2022 india budget 2022 expectations from budget 2022 budget updates budget session 2022 budget in hindi budget 2022 updates budget 2022 news today budget 2022 news budget 2022 live updates budget 2022 live update budget 2022 live budget 2022 india budget 2022 income tax budget 2022 in hindi budget 2022 expectations budget 2022 date budget 2022
Advertisment
चैनल से जुड़ें