Advertisment

Live MP Nagriya Nikay Chunav 2022 : पुनासा, जोबट पर भाजपा को बहुमत, सैलाना में कांग्रेस का दबदबा

author-image
Preeti Dwivedi
Live MP Nagriya Nikay Chunav 2022 : पुनासा, जोबट पर भाजपा को बहुमत, सैलाना में कांग्रेस का दबदबा

भोपाल। 27 सितंबर को हुए ​8 जिलों Live MP Nagriya Nikay Chunav 2022 की 17 नगर पालिका नगर 29 नगर परिषद के लिए हुए चुनावों के नतीजे आज घोषित हो गए हैं। जिसमें पुनासा और जोबट पर भाजपा ने बहुमत हासिल किया है। तो वहीं सैलाना में कांग्रेस ने कब्जा हासिल किया है। आपको बता दें 49 जिलों में हुए इन चुनावों के लिए मतगणना जारी है।

Advertisment

इस वार्ड में भाजपा की एक तरफा जीत —
आपको बता दें बीते दिन हुए इस चुनावों में नगर परिषद चंद्रशेखर आजादनगर के चुनाव में भाजपा ने एकतरफा जीत हासिल की है। आपको बता दें नगर के 15 वार्डों में से 11 वार्ड ऐसे हैं जहां भाजपा के प्रत्याशियों का कब्जा रहा है। जबकि कांग्रेस मात्र दो सीटों पर ही यहां सिमट कर रह गई है। तो वहीं दो वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों को जीत मिली है। पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला डावर को भी चुनाव में विजय हासिल हुई है।

कहां किसको कितनी सीट —

वार्डवार चुनाव परिणामों में वार्ड 01 भाजपा, वार्ड 02 भाजपा, वार्ड 03 भाजपा, वार्ड 04 कांग्रेस, वार्ड 05 निर्दलीय, वार्ड 06 भाजपा, वार्ड 07 भाजपा, वार्ड 08 कांग्रेस, वार्ड 09 कांग्रेस, वार्ड 10 भाजपा, वार्ड 11 भाजपा, वार्ड 12 भाजपा, वार्ड 13 निर्दलीय, वार्ड 14 निर्दलीय, वार्ड 15 भाजपा का कब्जा रहा।

यहां देखें कहां कितनी सीटों पर जीत —
खुरई के 11 वार्डो में हुए चुनाव में सभी वार्डो में मतगणना में भाजपा आगे आपको बता दें कि 32 में से 21 वार्ड भाजपा के पक्ष में निर्विरोध हो गए हैं। खुरई नगर पालिका परिषद में 11 वार्डों में 11 प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी के चुने गए। कुल 32 वार्ड हैं। 21 प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध चुने गए थे। सभी 32 वार्डों में भाजपा जीते। भीकनगांव में 6 पर भाजपा 6 पर कांग्रेस और 3 निर्दलीय पार्षद जीते।

Advertisment

MP के 46 नगरीय निकायों में काउंटिंग जारी
बालाघाट के मलाजखंड और बैहर में BJP का परचम

मलाजखंड में 13 बीजेपी, 8 कांग्रेस, 3 निर्दलीय

बैहर में 7 बीजेपी, 4 कांग्रेस, 4 निर्दलीय

रायसेन जिले के देवरी नगर परिषद के परिणाम घोषित

देवरी नगर परिषद में बीजेपी 6, 5 निर्दलीय, 4 कांग्रेस

सिवनी के लखनादौन नगर परिषद में 15 वार्डों के परिणाम

6 बीजेपी, 2 कांग्रेस, निर्दलीय 7 पार्षद प्रत्याशी जीते

मंडला के 5 निकायों के 84 वार्डो के परिणाम घोषित

मंडला के 24 वार्ड में BJP-10, कांग्रेस-8, निर्दलीय-6

मंडला के बहमनी नगर परिषद-15 वार्ड में BJP का परचम

8 बीजेपी, 1 कांग्रेस, 6 निर्दलीय प्रत्याशी की जीत

मंडला के नैनपुर नगर पालिका- 15 वार्ड के परिणाम घोषित

4 बीजेपी, 5 कांग्रेस, 6 निर्दलीय प्रत्याशी की जीत

मंडला के बिछिया नगर परिषद-15 वार्ड में BJP का परचम

बिछिया नगर परिषद में 7 बीजेपी, 8 कांग्रेस प्रत्याशी की जीत

hindi news madhya pradesh indore madhya pradesh bjp bjp president vd sharma Live MP Nagriya Nikay Chunav 2022 Mp Nagriya Nikay Chunav 2022 MP Nagriya Nikay Chunav 2022 results urban bodies in Madhya Pradesh
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें