Live MP Nagar Parishad Chunav Parinam 2022: नगर निगम पार्षद चुनाव को लेकर पल-पल की अपडेट लेकर हम आपके सामने आ गए हैं।मध्य प्रदेश निकाय चुनाव के पहले चरण के रिजल्ट आ चुके हैं। प्रथम चरण के मतदान 6 जुलाई को हुए जिसकी मतगणना का परिणाम 17 जुलाई को आया। प्रदेश में पहले चरण के लिए हुए 11 निगर निगमों, 36 नजर पालिका और 86 नगर परिषदों में EVM में कैद प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला हो गया है. सबसे तेज और सटीक परिणाम आपको BANSALNEWS.COM पर मध्यप्रदेश में 11 नगर निगमों महापौर के साथ ही पार्षदों के वोटों की भी गिनती चल रही है। 10 निगमों में भाजपा आगे चल रही है। जबलपुर और खंडवा में औवेसी की पार्टी AIMIM ने खाता खोल लिया है। जबलपुर के वार्ड 49 और 51 में शमा परवीन और समरीन जीती हैं। खंडवा में छत्रपति शिवाजी वार्ड-14 से AIMIM के बिलाल पेंटर ने जीत दर्ज की है। प्रदेश के 653 वार्डों में से 331 बीजेपी पार्षद जीते या आगे चल रहे हैं। 195 पर कांग्रेस पार्षद जीते या आगे हैं। जबकि 65 सीटों पर अन्य पार्टी या निर्दलीय जीत रहे हैं। छिंदवाड़ा में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। यहां कांग्रेस 26 और भाजपा 18 सीटों पर आगे हैं। इंदौर में बीजेपी आगे चल रही है।
नगर निगम | भाजपा | कांग्रेस | अन्य दल | निर्दलीय |
भोपाल | 48 | 18 | 3 | |
इंदौर | 46 | 17 | 1 | |
खंडवा | 28 | 13 | 9 | |
बुरहानपुर | 19 | 15 | 14 | |
ग्वालियर | 36 | 24 | 5 | |
जबलपुर | 36 | 31 | 12 | |
छिंदवाड़ा | 18 | 26 | 4 | |
उज्जैन | 35 | 19 | 0 | |
सागर | 40 | 7 | 1 | |
सिंगरौली | 23 | 12 | 10 | |
सतना | 20 | 19 | 1 | 5 |
अपडेट्स भोपाल
पूर्व पार्षद संतोष कंसाना के बेटे और कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी देवांशु वार्ड 29 से ईवीएम में 46 वोटों से हार गए हैं। ऐसे में अब मतपत्रों को लेकर आपत्ति ली गई है।
एक युवक ने बीजेपी नेता राहुल कोठारी का कुर्ता फाड़ दिया। इसके बाद पुलिस युवक को पकड़कर ले गई।
इंदौर
नगर निगम के 30 वार्डों में भाजपा, 17 में कांग्रेस और एक पर निर्दलीय आगे।
भाजपा और कांग्रेस में वोटों की गिनती में अंतर कम हो रहा है। 20:13 से ये अंतर 20:15 हो गया है।
ग्वालियर
भाजपा ने 32 वार्ड जीत लिए हैं, वहीं कांग्रेस भी 12 वार्डों पर जीत का सहरा सजा चुकी है।
वार्ड क्रमांक 34 से बीजेपी प्रत्याशी रवि तोमर ने 444 मतों से जीत दर्ज की।
वार्ड 41 से बीजेपी पार्षद प्रत्याशी मोहित जाट ने 421 वोट से जीत हासिल की है।
जबलपुर
भाजपा महापौर पद के प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र जामदार के वार्ड में भाजपा हार गई, यहां कांग्रेस के अमरीश मिश्रा 2680 वोट से जीते।
वार्ड 64 से कांग्रेस से बागी प्रत्याशी राजेश यादव की पत्नी ऋतु यादव जीतीं। उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था।
वार्ड नंबर 32 से कांग्रेस के पार्षद कैंडिडेट अमरीश मिश्रा जीत चुके हैं।
खंडवा
औवेसी की पार्टी AIMIM ने खाता खोल लिया है। छत्रपति शिवाजी वार्ड-14 से AIMIM के बिलाल पेंटर ने जीते हैं।
वार्ड-2, 7, 10, 21, 24, 27, 28, 32, 35, 38, 49 और 50 से भाजपा को जीत मिली है।
वार्ड 23 श्यामा प्रसाद मुखर्जी से निर्दलीय प्रत्याशी विजय यादव जीते।
वार्ड नंबर 4 नीलकंठेश्वर से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति वर्मा जीतीं।
वार्ड 6 से निर्दलीय प्रत्याशी सुनील जायसवाल जीते।
वार्ड 34 वीर रानी दुर्गावती सिंगाड तलाई से कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रकांता मेंदुले की जीत हुई।
वार्ड 33 लोकमान्य तिलक में भाजपा पार्षद प्रत्याशी अनिल विश्वकर्मा जीते।
उज्जैन
इन वार्डों में बीजेपी जीती- 2, 3, 4, 5, 7, 10, 17, 20, 23, 24, 25, 29, 33, 34, 35, 36, 37, 38, 39, 40, 41, 42, 43, 44, 46, 47, 48, 49, 50, 51, 53, 54
वार्ड 8 में बीजेपी तीन वोट से जीती।
इन वार्डों में कांग्रेस जीती- 19, 11, 13, 19, 21, 22, 27, 30, 31, 32, 45, 52
सतना
22 वार्डों में भाजपा, 15 में कांग्रेस और 6 वार्डों में अन्य प्रत्याशियों की जीत हुई है।
वार्ड 3, 18 और 32 में भाजपा की जीत हुई है।
वार्ड 31 से कांग्रेस प्रत्याशी टिंकू राय जीते।
वार्ड 42 से भाजपा के बागी निर्दलीय पार्षद उम्मीदवार राजेश भोयेर जीते।
41 वार्ड से कांग्रेस के चंद्रभान देवे जीते।
वार्ड 39 से कांग्रेस की सरिता चिंटू काले 461वोट से जीतीं।
सागर
वार्ड 2 और 36 से भाजपा आगे है। वार्ड 1 में निर्दलीय प्रत्याशी मीना माधव आगे चल रही हैं।
वार्ड 26 चंद्रशेखर से भाजपा मेघा दुबे 35 वोटों से जीतीं।
कटरा वार्ड 27 से सुलेखा राय कांग्रेस से जीतीं।
विवेकानंद वार्ड 36 से भाजपा की याकृति जड़िया जीतीं।
नरयावली नाका वार्ड 33 से भाजपा की कंचन जड़िया 613 वोटों से जीतीं।
रविशंकर वार्ड 32 से सूरज घोषी भाजपा से जीते।
वार्ड 3 सिविल लाइन से कांग्रेस की रोशनी वसीम खान 50 वोट से जीतीं।
वार्ड 9 से शनिचरी से ताहिर खान कांग्रेस से 36 वोटों से जीते।
वार्ड क्रमांक 11 लाजपतपुरा से भाजपा के नईम खान जीते।
इन 86 नगर परिषदों के परिणाम खुजनेर, सुठालिया, सिलवानी, बाडी, बरेली, बेटमा, देपालपुर, गौतमपुरा, हातोद, महूगांव, मानपुर, राऊ, सांवेर, बदनावर, शाहपुर, आंतरी, भितरवार, बिलौआ, पिछोर, मोहना, बदरवास, खानियाधाना, रन्नौद, शाढौरा, बड़ौनीखुर्द, बरेला, भेड़घाट, बरघाट, तेंदूखेड़ा, सांईखेड़ा, चिचली, सालीचौका, विजयराघवगढ़, कैमोर, जीरन, आलोट, ताल, मक्सी, बड़ौद, नगरी, बागली, करनावद, हाटपिपल्या, कन्नौद, सतवास, लोहारदा, कांटाफोड़, खातेगांव, नेमावर, शाहपुर, बिलहरा, सुरसी, खजुराहो, राजनगर, हरपालपुर, पथरिया, हिंडोरिया, बल्देवगढ़, खरगापुर, निवाड़ी, तरीचकलां, ओरछा, ककरहटी, अजयगढ़, देवेंद्रनगर, हनुमना, मउगंज, नईगढ़ी, चित्रकूट, उचेहरा, जैतवारा, कोठी, बिरसिंहपुर, सोहागपुर, शाहपुर (बैतूल), खिरकिया, टिमरनी, सिराली, नौरोजाबाद, चंदिया, अमरकंटक, लहार, मिहोना, आलमपुर, दबोह, रौन
ये भी पढ़िए:-