Advertisment

Live MP Bharat Jodo Yatra : सनावद के लिए निकली यात्रा, शाम को राहुल करेंगे ओंकारेश्वर ज्योर्तिलिंग के दर्शन

author-image
Preeti Dwivedi
Live MP Bharat Jodo Yatra : सनावद के लिए निकली यात्रा, शाम को राहुल करेंगे ओंकारेश्वर ज्योर्तिलिंग के दर्शन

खरगौन। Live Bharat Jodo Yatra: खरगौन में भारत जोड़ो यात्रा का आज तीसरा दिन है। Live MP Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी की इस यात्रा में आज कांग्रेस के 334 नेता शामिल होंगे। आपको बता दें 23 नवंबर को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने बुरहानपुर से एमपी प्रवेश किया था। एमपी में करीब 370 किमी की ये यात्रा होनी है। जो 13 दिनों तक चलेगी। आज यानि 25 नवंबर को इस यात्रा की शुरूआत खैरदा से होगी। सीएम भूपेश बघेल 26 और 27 नवंबर को यात्रा में शामिल होंगे।

Advertisment

सुबह खेरदा के लिए रवाना राहुल —
आज सुबह करीब 7:30 बजे यात्रा ग्राम खेरदा से यात्रा निकल चुकी है। जिसमें राहुल के साथ प्रियंका गांधी भी मौजूद है। थोड़ी दूर की कार से जाने के बाद यात्रा भानभरड़ के लिए पैदल शुरू है।

आज कैसे होगा यात्रा का शैड्यूल —
शुक्रवार यानि आज सुबह 6:00 बजे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ग्राम खेरदा से निकलकर दोडवा तक पहुंची है। इसके बाद पदयात्रा करते हुए करीब 4 घंटे बाद यानि सुबह करीब 10:00 बजे भानबरड़ पहुंचेगी। इस​के बाद थोड़ी देर के लिए हिंदुस्तान बायोडीजल पेट्रोल पंप के सामने यात्रा में शामिल लोगों के लिए विश्राम होगा। फिर इसके बाद यहां से लंच करने के बाद एक बार फिर यात्रा की शुरूआत होगी। जो दोपहर करीब 3:30 बजे भान भरड़ से सनावद के लिए निकलेगी। जो 3 घंटे में करीब 6:30 बजे यात्रा सनावद बस स्टैंड पर पहुंचेगी। इसके बाद यहां राहुल गांधी एक बार फिर सभा को संबोधित करेंगे। सभा संबोधन के बाद यात्रा मोर टक्का के लिए यात्रा की रवानगी होगी। जहां पहुंचकर वैष्णव होटल के पास यात्रा की शाम को रुकने की व्यवस्था की गई है।

ये रहेगा रूट

25 नवंबर — खरगौन—खंडवा
खेरना—सनावद
नर्मदा पूजन
ओंकारेश्वर दर्शन

26 नवंबर — खरगौन इंदौर
मोरटक्का मनिहार
अंबेडकर जन्मभूमि महू

27 नवंबर —इंदौर
राउ—राजवाड़ा, इंदौर में सभा
चिमनबाग में विश्राम

29 नवंबर — इंदौर
बड़ा गणपति बरोली
तराना गांव चौक
कैंप साइट सांवेर

30 नवंबर — उज्जैन
जैन मुनि स्वामी प्रज्ञा सागर महाराज से भेंट
श्री महाकालेश्वर दर्शन

Advertisment

1 दिसंबर — उज्जैन
नजरपुर गांव
घट्टिया पालखेडी

2 दिसंबर — आगर मालवा
झालारा, सुमराखेड़ी, आगर छावनी

3 दिसंबर — आगर मालवा
महूदिया, आमला नानकर, सुसनेर
मागीजपुर चौराहा, लालखेड़ी

4 दिसंबर — आगर मालवा
सोयत कला, भारत माता मंदिर, डोंगर गांव, राजस्थान में प्रवेश

13 दिन, 13 थीम, 372 किमी का सफर

एमपी में भारत जोड़ो यात्रा 13 दिन तक चलेगी। जहां इसके लिए अलग 13 प्रकार की थीम निर्धारित की गई हैं।

Advertisment

ये होंगी थीम —
बलिदानी सम्मान यात्रा
अन्नदाता
श्रमशक्ति
दिव्यांग
वरिष्ठजन
प्रबुद्ध
व्यापार जगत
नारी
कला
जय जवान
खिलाड़ी
सर्वधर्म
समाज
कोरोना श्रृद्धांजलि याला

ये नेता शामिल —
राहुल गांधी की इस यात्रा में बहन प्रियंका गांधी, कांग्रेस के युवा नेता सचिन पायलेट, सुरेश पचौरी, दिग्विजय सिंह, सज्जन सिंह यादव, अरूण यादव शामिल हुए है। इसी के साथ इसमें छत्तीसगढ़ के सीएम के अलावा कई बड़े नेता शामिल होंगे।

Advertisment
hindi news mp latest news madhya pradesh topnews madhya pradesh latest news khargone Bharat Jodo Yatra bharat jodo yatra in mp Bharat Jodo Yatra Madhya Pradesh Kherda to Sanawad Live Bharat Jodo Yatra Updates Rahul Gandhi in Khargone Rahul Gandhi in MP
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें