Advertisment

कांग्रेस में बदलाव पर अभी विराम: बैज को उपचुनाव के बाद मिलेगी नई टीम, पदाधिकारियों के नामों की लिस्‍ट अटकी

Chhattisgarh Congress Stuck List: बैज को उपचुनाव के बाद मिलेगी नई टीम, पदाधिकारियों के नामों की लिस्‍ट अटकी

author-image
Sanjeet Kumar
Chhattisgarh Congress Stuck List

Chhattisgarh Congress Stuck List

Chhattisgarh Congress Stuck List: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव की चर्चा लोकसभा चुनाव के बाद से ही शुरू हो गई थी। यह चर्चा अभी भी जारी है, क्‍योंकि अक्‍टूबर तक संगठन में बदलाव होने के आसार थे। इसी के साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष दीपक बैज को नई टीम मिलने वाली थी, लेकिन अभी लिस्‍ट अटक गई है। अब उपचनाव के जो परिणाम आएंगे इसके बाद नई लिस्‍ट जारी की जाएगी।

Advertisment

प्रदेश की नई कांग्रेस पदाधिकारियों की लिस्‍ट (Chhattisgarh Congress Stuck List) को लेकर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की पहली प्राथमिकता उपचुनाव है। नियुक्तियों की प्रक्रिया जारी है। अभी फोकस सिर्फ उपचुनाव पर है। उन्‍होंने कहा कि पदाधिकारियों की जल्‍द नियुक्ति की जाएगी।

सूची तैयार, लेकिन जारी नहीं होगी

Chhattisgarh Congress

जानकारी मिली है कि प्रदेश में कांग्रेस (Chhattisgarh Congress Stuck List) के नए पदाधिकारियों की जो लिस्‍ट जारी की जाना थी। वह लिस्‍ट बनकर तैयार है। इस संबंध में सगठन के पदाधिकारी बताते हैं कि सूची तैयार है। जिन कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की जाना है, उनके नाम शामिल कर लिए गए हैं। यह लिस्‍ट अब उपचुनाव के बाद जारी किए जाने की संभावना हैं।

निकाय चुनाव से पहले जारी होगी लिस्‍ट

छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस उपचुनाव (Chhattisgarh Congress Stuck List) में कार्यकर्ताओं का विरोध का सामना अभी नहीं करना चाहती है। कांग्रेस का मकसद उपचुनाव जीतना है। इसी के चलते इस महीने में नए पदाधिकारियों की लिस्‍ट जारी नहीं की गई। हालांकि इसी साल के अंत में प्रदेश में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस यह रुकी हई लिस्‍ट जारी कर सकती है। इस नई टीम के साथ ही नगरीय निकाय चुनाव कांग्रेस लड़ना चाहती है और जिताऊ कैंडिडेट्स को ही मैदान में उतारेगी।

Advertisment

दो माह पहले आना थी कांग्रेस की लिस्‍ट

Chhattisgarh Congress Meeting

छत्‍तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव (Chhattisgarh Congress Stuck List) में करारी हार के बाद कांग्रेस में तेजी से बदलाव होने की सुगबुगाहट तेज हो गई थी। इसके बाद संगठन स्‍तर से जानकारी मिल रही थी कि अगस्‍त के अंत तक किसी भी हालत में सूची जारी कर दी जाएगी। लेकिन कांग्रेस की कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की सूची का अभी भी इंतजार है। अब फिर कहा जा रहा है कि जल्‍द ही सूची जारी की जा सकती है।

ये खबर भी पढ़ें: सरगुजा में कांग्रेस नेताओं पर केस: बदहाल सड़क की मांग को लेकर किया था चक्‍काजाम, कांग्रेस जिलाध्‍यक्ष समेत 25 पर FIR

चिंतन शिविर का फॉर्मूला किया जाएगा लागू

जानकारी मिल रही है कि नई कार्यकारिणी (Chhattisgarh Congress Stuck List) को लेकर चर्चा है की जा रही है कि 50 साल से कम उम्र के लोगों की संख्‍या ज्‍यादा है। इसी के चलते प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने उदयपुर चिंतन शिविर के नियमों को लागू करने का आदेश दिया है। AICC के निर्देशानुसार ही सूची तैयार की जा रही है।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: छत्‍तीसगढ़ का मौसम: दिवाली पर प्रदेश में आज ड्राई रहेगा मौसम, बारिश का खतरा टला; तापमान में होगी बढ़ोतरी

chhattisgarh news hindi news CG news Bansal News cg pcc chief congress leader CG Politics cg politics news Deepak Baij Raipur South by-election cg Congress stuck list cg pcc
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें