Advertisment

Liquor Policy Changed : इस अनुमति के बिना नहीं खुल सकेंगी शराब-भांग की दुकानें, राष्ट्रपति के सामने सीएम का ऐलान

author-image
Bansal News
Liquor Policy Changed : इस अनुमति के बिना नहीं खुल सकेंगी शराब-भांग की दुकानें, राष्ट्रपति के सामने सीएम का ऐलान

भोपाल। शराब की नई दुकानें बिना ग्रामसभा की अनुमति के नहीं खुलेंगी। शराब या भांग की दुकान अस्पताल, स्कूल या धार्मिक स्थान के पास हैं तो ऐसी दुकानें वहां से हटाने की अनुशंसा करने का अधिकार भी ग्राम सभा को होगा। मध्यप्रदेश पेसा एक्ट यह अधिकार दे रहा है कि आपके गांव से अगर काम के लिए किसी बेटा-बेटी या अन्य को ले जाया जाता है तो उसे पहले ग्रामसभा को बताना पड़ेगा कि ले जाने वाला कौन है,कहां ले जा रहा है। ताकि जरूरत के वक्त उनकी मदद हो सकें, बिना बताए ले जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह बात मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जनजातीय गौरव दिवस के अवसर कही। इस दौरान भोपाल पधारीं महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। वहीं राजभवन, भोपाल से भारतमाला परियोजना अंतर्गत 417 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले रातापानी-औबेदुल्लागंज-इटारसी फोरलेन राजमार्ग का रिमोट का बटन दबा कर वर्चुअल शिलान्यास किया गया। सीएम ने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी ने अल्प समय में ही अपने आचरण, अपने व्यवहार, गरीबों के प्रति कमिटमेंट, अपनी देशभक्ति, अपनी श्रद्धा से देश के जनमानस में अद्वितीय स्थान बनाया है। मध्यप्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता की ओर से आपका हृदय से स्वागत करता हूं।

Advertisment

publive-image

राष्ट्रपति ने कहा कि राष्ट्रपति बनने के बाद मध्यप्रदेश की मेरी यह पहली यात्रा है। आज आप सबके स्नेह और स्वागत से मैं अभिभूत हूं। मैं राज्य के साढ़े आठ करोड़ निवासियों को धन्यवाद देती हूं और उन सभी की समृद्धि की मंगल कामना करती हूं। मध्यप्रदेश में एक तरफ अनुपम प्राकृतिक सौन्दर्य है तो दूसरी तरफ यहां अत्यंत समृद्ध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत विद्यमान है। महाकवि कालिदास, संगीत सम्राट तानसेन से लेकर सुर साम्राज्ञी भारत रत्न लता मंगेशकर तक अनेक प्रतिभाओं ने यहां जन्म लिया।

women president candidate draupadi murmu wine shop in mp wine shop close in mp president mp visit president droupadi murmu president draupadi murmu New Liquor Policy new excise policy nda president candidate draupadi murmu mp new liquor policy mp liquour policy mp Liquor Policy MP Liquor mp excise liquor madhya pradesh liquor policy liquour policy liquor shop in mp liquor price in mp liquor policy scam Liquor Policy liquor in delhi liquor banned liquor kcr family in delhi liquor scam india president draupadi murmu heritage liquor policy droupadi murmu president draupadi murmu visit mp draupadi murmu president of india draupadi murmu president draupadi murmu news draupadi murmu mp visit draupadi murmu madhya pradesh draupadi murmu live draupadi murmu latest news draupadi murmu in ap draupadi murmu delhi liquor scam delhi liquor policy scam delhi liquor policy cheap liquor in mp
Advertisment
चैनल से जुड़ें