Advertisment

MP News: पिहरी तोड़ने गए युवक पर शेर ने किया हमला, घायल युवक ने इस तरह बचाई अपनी जान

मोहगांव परियोजना मंडल परिक्षेत्र नैनपुर के जामुन झोड़ी जंगल में अपने तीन साथियों के साथ गए युवक पर शेर ने हमला कर दिया।

author-image
Agnesh Parashar
MP News: पिहरी तोड़ने गए युवक पर शेर ने किया हमला, घायल युवक ने इस तरह बचाई अपनी जान

मण्डला। मोहगांव परियोजना मंडल परिक्षेत्र नैनपुर के जामुन झोड़ी जंगल में अपने तीन साथियों के साथ गए युवक पर शेर ने हमला कर दिया।  युवक जंगल में  पिहरी तोड़ने के लिए अपने 3 साथी के साथ गया था। जंगल से लौटते समय घायल युवक के साथी पीछे रह गए उसी दौरान शेर ने युवक को अकेला देख हमला कर दिया।

Advertisment

कुल्हाड़ी हिलाकर बचाई  जान

युवक अपने बचाव में हाथ में रखी कुल्हाड़ी हिलाकर अपनी जान बचाई और उनके साथियों को आवाज मारकर बुलाया इसी दौरान शेर भाग खड़ा हुआ युवक को गंभीर हालत में नैनपुर के समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही मौके पर फॉरेस्ट विभाग की टीम पहुंची जहां पर टीम के द्वारा पंचनामा कार्रवाई कर पीड़ित युवक को 1000 की तात्कालिक सहायता राशि दी गई। वहीं वन विभाग की टीम जंगल मे घटना स्थल की ओर रवाना हुई।

कूनो नेशनल पार्क से बाहर हैं दो मादा चीता

श्योपुर। कूनो नेशनल पार्क के अधिकारियों को निर्भया का कोई सुराग नहीं मिल रहा है। साथ ही एक और मादा चीता कूनो पार्क ने गायब बताई जा रही है। जिसका अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। कूनो पार्क प्रबंधन कई दिनों से सर्चिंग ऑपरेशन चला रहा है। इसके बाद भी कोई सफलता नहीं मिली है। अब खबर है कि दोनों मादा चीतों को हाथियों की मदद से ढूंढा जाएगा।

Advertisment

ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल करना शुरू

पिछले दिनों रेडियो कॉलर की वजह से हुए इन्फेक्शन की वजह से कूनो पार्क प्रबंधन और प्रोजेक्ट चीता से जु़ड़े अधिकारी निशाने पर हैं। सर्च को तेज करने के लिए कूनो नेशनल पार्क में ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल करना शुरू किया है। इसके साथ ही पग मार्क की मदद भी ली जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मादा चीता को कूनो की बाहरी सीमा पश्चिम मोरवान के जंगल में देखा गया है।

ये भी पढ़ें: 

ड्रीम गर्ल 2 का नया पोस्टर रिलीज़, दिखी आयुष्मान खुराना संग अनन्या पांडे की जबरदस्त केमिस्ट्री

MP Weather Update: अगले 24 घंटे में 13 जिलों में होगी भारी बारिश! गरज-चमक के साथ Yellow Alert जारी

Advertisment

Weather Update: छत्तीसगढ़ में 4 दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अर्लट

Mohammad Rafi Biggest Fan: रफी साहब का ऐसा दीवाना, जिसके पास है 85% ग्रामोफोन रिकॉर्ड कलेक्शन

AIIMS News: केंद्र सरकार ने दिल्ली-एम्स से पीएचडी करने वाले छात्रों के लिए 6 साल समय सीमा निर्धारित करने की बात कही

Advertisment
युवक पर शेर का हमला मोहगांव परियोजना मप्र न्यूज मण्डला न्यूज नैनपुर न्यूज Nainpur News MP news Mohgaon Project mandla news lion attack on youth
Advertisment
चैनल से जुड़ें