/bansal-news/media/media_files/2026/02/06/new-poster-1-35-2026-02-06-17-46-31.jpg)
Valentine Day 2026 Gift IDea: दुनिया भर में हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। प्यार, अपनापन और रिश्तों का जश्न मनाने के लिए इस दिन को मनाया जाता है। यह दिन सिर्फ रोमांटिक कपल्स के लिए ही नहीं, बल्कि दोस्ती, साथ और भरोसे जैसे हर एक रिश्ते की तरह के प्यार को सेलिब्रेट करने का मौका देता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को गिफ्ट देते हैं, कभी फूल तो कभी चॉकलेट्स एक्सचेंज करते हैं, इतना ही नहीं प्यार भरे नोट्स भी लिखते हैं। जो खास पलों को यादगार बनाते हैं। ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर, दोस्त या फिर अपने किसी को कुछ देना चाहते हैं और समझ नई आ रहा है तो आपकी टेंशन और कन्फ्यूजन को हम दूर कर सकते हैं।
साल 2026 में वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है। ऐसे में अगर आप अपने खास लोगों को कुछ अलग और यादगार देना चाहते हैं, तो यहां हर दिन के लिए कुछ खास और यूनिक गिफ्ट आइडियाज हैं।
पर्सनलाइज्ड फोटो मग
ये सबको बहुत पसंद होता है। इस पर पार्टनर और अपनी फोटो, कोई रोमांटिक नोट प्रिंट करवा सकते हैं। ये आपके बजट में भी आ जाएगा।
चॉकलेट गिफ्ट बॉक्स
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/06/dark-chocolate-2026-02-06-17-41-01.jpg)
रिलेशनशिप में मिठास बढ़ाने के लिए आप चॉकलेट भी अपने पार्टनर को दे सकते हैं।
टेडी बियर और ग्रीटिंग कार्ड
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/06/greeting_card-2026-02-06-17-41-52.jpg)
वैलेंटाइन पर रोमांटिक वाइब के लिए आप आपने पार्टनर को टेडी बियर या फिर ग्रीटिंग कार्ड गिफ्ट में दे सकते हैं
ज्वेलरी ट्रे या मिनी ज्वेलरी बॉक्स
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/06/tal-bagsmart-2026-02-06-17-42-43.jpeg)
वैलेंटाइन पर अपनी पार्टनर को ज्वेलरी ट्रे या फिर मिनी ज्वैलरी बॉक्स को सिलेक्ट कर सकते हैं.
लाइट वाली कलरफुल बॉटल
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/06/multi-cork-2026-02-06-17-43-13.jpg)
फेयरी लाइट वाली कलरफुल बॉटल बेहद सुंदर लगती है ऐसे में आप अपने पार्टनर को ये भी गिफ्ट कर सकते हैं।
दिन के हिसाब से गिफ्ट आइडिया
Rose Day – 7 फरवरी
वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी रोज डे से होती है। आप गुलाब के रंगों के जरिए अपनी भावनाएं जाहिर कर सकते हैं लाल गुलाब जुनून के लिए, गुलाबी मीठे एहसासों के लिए और सफेद सच्चे प्यार के लिए बताए जाते हैं। कुछ अलग करना चाहें तो घर में 'मिस्ट्री रोज़ हंट' प्लान करें, जहां हर गुलाब के साथ एक छोटा सा नोट हो कि आप उन्हें क्यों पसंद करते हैं। इसके साथ नाम खुदा हुआ रोज़-सेंटेड कैंडल भी एक अच्छा आइडिया है।
Propose Day – 8 फरवरी
8 फरवरी को प्रपोज़ डे मनाया जाता है। कहते हैं इस दिन प्यार को जाहिर करने का सबसे खूबसूरत दिन होता है। इस दिन महंगे गहनों के बजाय भावनाओं को अहमियत दें। आप अपनी लव स्टोरी को एक स्ट्रीट आर्टिस्ट से कैनवास पर बनवा सकते हैं या फिर “टाइम कैप्सूल प्रपोज़ल” करें, जिसमें पहली डेट की यादें, हाथ से लिखे वादे और छोटी-छोटी निशानियां हों।
Chocolate Day – 9 फरवरी
9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जाता है ये दिन मिठास से भरा होता है। आप अलग-अलग फ्लेवर की चॉकलेट्स का एक 'फ्लेवर जर्नी बॉक्स' बना सकते हैं। घर पर चॉकलेट फोंड्यू, स्ट्रॉबेरी और मार्शमैलो के साथ सेलिब्रेशन करें या फिर ऑनलाइन चॉकलेट मेकिंग क्लास जॉइन करें।
Teddy Day – 10 फरवरी
10 फरवरी को टेडी डे मनाया जाता है जो सिर्फ सॉफ्ट टॉय देने का नहीं, बल्कि भावनाएं जोड़ने का दिन है। आप ऐसा टेडी गिफ्ट कर सकते हैं जिसमें आपकी आवाज में कुछ रिकॉर्ड हो या फिर एक टेडी ट्रैवल जर्नल बनाएं, जिसमें आपकी डेट्स की यादें और तस्वीरें जुड़ी हों।
Promise Day – 11 फरवरी
11 फरवरी को प्रॉमिस डे रिश्तों को मजबूती देने का दिन है। इस दिन 'प्रॉमिस जार' बनाएं, जिसमें छोटे-छोटे वादे लिखे हों कुछ बीते पलों के, कुछ भविष्य के सपनों के। सबसे जरूरी है कि किए गए वादों को निभाया जाए।
Hug Day – 12 फरवरी
12 फरवरी को हग डे मनाया जाता है। ऐसे में आप फोटो वाला कस्टम वेटेड टेडी गिफ्ट कर सकते हैं या दोस्तों के साथ एक छोटा सा ग्रुप हग गेट-टुगेदर भी प्लान कर सकते हैं।
Kiss Day – 13 फरवरी
13 फरवरी को किस डे मनाया जाता है। ऐसे में घर में 'किस मैप गेम' प्लान करें, जिसमें हर स्टेप पर एक प्यारा सरप्राइज हो। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में लिप-शेप्ड मैकरॉन या पर्सनलाइज्ड लिप बाम भी अच्छा ऑप्शन है।
Valentine’s Day – 14 फरवरी
14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। आप 'मेमोरी लेन बॉक्स' या स्क्रैपबुक बना सकते हैं, जिसमें पूरे साल की यादें हों। कैंडल लाइट डिनर, पहली डेट को दोबारा जीने की कोशिश, स्टारगेज़िंग या कोई छोटा सा सरप्राइज डांस हर चीज़ इसे यादगार बना सकती है।
क्या है इसका इतिहास
इतिहास की बात करें तो वैलेंटाइन डे की शुरुआत तीसरी सदी में मानी जाती है। बताया जाता है कि सेंट वैलेंटाइन नाम के एक पादरी ने रोमन सम्राट क्लॉडियस द्वितीय के आदेश के खिलाफ जाकर प्रेमी जोड़ों की गुपचुप शादी कराईं। सम्राट का मानना था कि अविवाहित सैनिक बेहतर लड़ते हैं। इस कारण से सेंट वैलेंटाइन को जेल हुई और 14 फरवरी को उन्हें फांसी दे दी गई। माना जाता है कि उन्होंने जेलर की अंधी बेटी की आंखों की रोशनी भी लौटाई थी और आखिरी खत पर लिखा था From your Valentine।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us