Advertisment

Republic Day Speech Idea: 26 जनवरी पर दिल छू लेंगे ये गणतंत्र दिवस के भाषण, पढ़ें आइडिया

Republic Day Speech Idea: हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। यह दिन हमें उन मूल्यों की याद दिलाता है, जिन पर हमारा संविधान टिका हुआ है। जिनके लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

author-image
anjali pandey
new poster 1 (18)

Republic Day Speech Idea: हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। यह दिन हमें उन मूल्यों की याद दिलाता है, जिन पर हमारा संविधान टिका हुआ है। जिनके लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। इस दिन स्कूल में कई कार्यक्रम भी होते हैं। जिसमें बच्चे स्पीच से लेकर देश भक्ति गीत और डांस करते हैं। ऐसे में जब भी बात स्पीच की आती है तो बच्चों से लेकर बड़ों तक सब उलझनों में आ जाते हैं। 

Advertisment

गणतंत्र दिवस पर छात्रों के लिए भाषण देना सिर्फ एक मंचीय प्रस्तुति नहीं, बल्कि देश के इतिहास, वर्तमान और भविष्य से जुड़ने का अवसर होता है। सही विषय का चयन भाषण को प्रभावशाली और यादगार बना देता है। ऐसे में अगर आप Republic Day 2026 के लिए स्पीच आइडिया सोच रहे हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं। 

1. भारतीय संविधान का निर्माण और उसका महत्व

Indian Constitution
Indian Constitution

इस विषय में छात्र यह बता सकते हैं कि कैसे भारतीय संविधान का निर्माण हुआ, डॉ. भीमराव अंबेडकर की भूमिका क्या रही और क्यों संविधान आज भी भारतीय लोकतंत्र की रीढ़ है। हमारे मौलिक अधिकारों और समानता की भावना पर जोर दिया जा सकता है।

2. स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायक

Freedom Fight
Freedom Fight

महात्मा गांधी और भगत सिंह के अलावा भी कई ऐसे स्वतंत्रता सेनानी रहे हैं, जिनका योगदान इतिहास के पन्नों में कम ही नजर आता है ऐसे में इस विषय पर भाषण मौलिक और प्रभावशाली बन सकता है।

Advertisment

3. एकता में विविधता का उत्सव

एकता में विविधता का उत्सव है गणतंत्र दिवस

भारत की असली ताकत उसकी विविधता है। जिसकी भाषा, संस्कृति और धर्म की विविधता है। गणतंत्र दिवस के मौके पर इसी एकता का प्रतीक है। यह विषय सभी वर्गों से जुड़ाव पैदा करता है।

4. लोकतंत्र के भविष्य, भारत का युवा

लोकतंत्र के भविष्य वाहक: भारत का युवा
लोकतंत्र के भविष्य वाहक: भारत का युवा

छात्र इस विषय के जरिए भी यह बता सकते हैं कि शिक्षा, नवाचार और जिम्मेदार नागरिक बनकर युवा भारत के भविष्य को कैसे सही दिशा दे सकते हैं। यह विषय आत्ममंथन और प्रेरणा दोनों देता है।

5. 1950 से 2026 तक भारत की विकास यात्रा

1950 से 2026 तक भारत की विकास यात्रा

पहले गणतंत्र दिवस से लेकर आज तक भारत में विकास को लेकर जो जो है विज्ञान, तकनीक, अर्थव्यवस्था और सामाजिक सुधारों का सफर बता सकते हैं। 

Advertisment

6. गणतंत्र की रक्षा में सशस्त्र बलों की भूमिका

Image

गणतंत्र दिवस परेड में सेना की ताकत और अनुशासन देखने को मिलता है। इस विषय पर भाषण देश के जवानों के बलिदान और समर्पण को सम्मान देता है।

7. डिजिटल इंडिया और नया गणराज्य

g
डिजिटल इंडिया और नया गणराज्य

डिजिटल गवर्नेंस, तकनीक और नवाचार किस तरह लोकतंत्र को मजबूत बना रहे हैं। इस भी आप अपने दैनिक अनुभवों से जोड़कर प्रस्तुत कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  Breaking News Live Update 24 January: अमेरिका में स्नो स्टॉर्म अलर्ट, Air India ने न्यूयॉर्क और नेवार्क की उड़ानें रद्द कीं

Advertisment
Republic Day Republic Day Speech Idea
Advertisment
चैनल से जुड़ें