/bansal-news/media/media_files/2026/02/22/mehendi-2026-02-22-11-26-33.jpg)
Ramadan 2026: रमजान का महीना चल रहा है। हर मुस्लिम के लिए ये महीना बेहद खास होता है। इस पूरे महीने मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं और अपना ज्यादा से ज्यादा समय अल्लाह की इबादत में बिताते हैं। रमजान के दौरान महिलाओं में मेहंदी लगाने का खूब उत्साह होता है। अगर आप भी मेहंदी लगाने का सोच रही हैं और आपको ये समझ नहीं आ रहा कि कौन सी डिजाइन की मेहंदी लगाएं तो ऐसे में आज हम आपको बताएंगे इस साल की ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन्स।
मिनिमल मेहंदी
इस साल हाथों पर मेहंदी का हल्का-फुल्का डिजाइन हर जगह देखने को मिल रहा है। महिलाएं अपनी पूरी हथेली को मेहंदी से ढकना नहीं चाहती और उन्हें आजकल मिनिमल मेहंदी पसंद आती है, जिसमें एक उंगली पर पतली-पतली पत्तियों जैसी रेखाएं, छोटे-छोटे बिंदु, एक पतली पट्टी जो लगभग अंगूठी जैसी दिखती है जैसी डिजाइन चलन में है। मेहंदी की यह डिजाइन रोजाना की नमाज या छोटे-मोटे इफ्तार समारोहों के दौरान बेहद खूबसूरत लगती है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/22/mehendi-2-2026-02-22-11-28-19.jpg)
अरबी मेहंदी
अरबी (अरेबिक) मेहंदी अपने बोल्ड स्ट्रोक्स, फूलों के पैटर्न, लताओं और खाली जगह के बेहतरीन इस्तेमाल के लिए प्रसिद्ध है। भारतीय मेहंदी की तुलना में यह कम घनी होती है, जिससे यह अधिक आधुनिक और आकर्षक लगती है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/22/mehendi-3-2026-02-22-11-29-20.jpg)
फूलों वाली मेहंदी
फूलों के डिजाइन भी आजकल खूब चलन में हैं। पैस्ले, ग्रिड और भारी-भरकम डिजाइनों को एक साथ मिलाने के बजाय, अब कई डिजाइनों में सिर्फ फूलों का ही इस्तेमाल किया जा रहा है। कोमल पंखुड़ियां, बड़े-बड़े फूल, कलाई से उंगलियों तक फैली पत्तियां। ये डिजाइन ताजगी से भरपूर लगते हैं। खासकर हल्के रंगों वाले ईद के परिधानों के साथ ये बेहद खूबसूरत लगते हैं।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/22/mehendi-4-2026-02-22-11-30-44.jpg)
ब्रेसलेट स्टाइल मेहंदी
ब्रेसलेट स्टाइल मेहंदी देखने में ऐसी लगती है जैसे आपने कलाई पर कोई गहना पहना हो। बीच में एक गोलाकार पैटर्न होता है, जिसके चारों ओर चेन जैसी बारीक कारीगरी लिपटी होती है। यह आधुनिक होने के साथ-साथ पारंपरिक भी है। अगर आप अपनी हथेलियों को मेहंदी से ढके बिना भी कुछ आकर्षक दिखाना चाहती हैं तो यह बढ़िया विकल्प है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/22/mehendi-5-2026-02-22-11-31-58.jpg)
मंडला मेहंदी
मंडला डिजाइन वैसे तो बहुत पुरानी है, लेकिन आज भी लोगों को बहुत पसंद आती है। हथेली के बीचोंबीच एक साधारण वृत्त, उसके चारों ओर हल्की-फुल्की नक्काशी। इस डिजाइन में हथेली के बीच में मेहंदी लगाई जाती है, जो देखने में बहुत सुंदर लगती है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/22/mehendi-6-2026-02-22-11-33-33.jpg)
यह भी पढ़ें: Ramadan 2026 Fashion Trends: रमजान में चाहिए सेलेब्स जैसा लुक? ट्राई करें ये स्टाइलिश कुर्ता और सूट डिजाइन
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us