Insomnia Tips: क्या आपकी भी अचानक खुल जाती है नींद ? यह हो सकते हैं कारण

Insomnia Tips: क्या आप भी अक्सर रात के 3 बजे के आसपास अचानक जाग जाते हैं और फिर करवटें बदलते रहते हैं? ऐसे में अक्सर लोग मान लेते हैं कि उन्हें अनिद्रा यानी इंसोम्निया है।

new poster 1 (49)

Insomnia Tips: क्या आप भी अक्सर रात के 3 बजे के आसपास अचानक जाग जाते हैं और फिर करवटें बदलते रहते हैं? ऐसे में अक्सर लोग मान लेते हैं कि उन्हें अनिद्रा यानी इंसोम्निया है। लेकिन सच यह है कि रात में 2–3 बार जागना बिल्कुल सामान्य है। फर्क सिर्फ इतना है कि अच्छी नींद लेने वाले लोग दोबारा बिना महसूस किए सो जाते हैं, जबकि कुछ लोग जागने के बाद दोबारा सो नहीं पाते। यह समस्या आजकल खूब देखने को मिल रही है। 

विशेषज्ञों के मुताबिक, रात में जागना हमेशा 'खराब नींद' का ही संकेत नहीं होता। कई बार यह हमारी दिनभर की आदतों, खान-पान और मानसिक स्थिति से भी जुड़ा होता है। आइए जानते हैं इसके आम कारण क्या हो सकते हैं और इससे कैसे ठीक किया जा सकता है।  

सोने से पहले ज्यादा पानी 

अगर आप रात में एक बार टॉयलेट के लिए उठते हैं, तो यह सामान्य है। लेकिन यदि आपको बार-बार उठना पड़ता है और फिर बाद में आपको  नींद नहीं आने से परेशान होना पड़ता है। यह समस्या उम्र बढ़ने के साथ आम हो जाती है। 

क्या हो सकते हैं इसके कारण 

सोने से ठीक पहले ज्यादा पानी या जूस पीना

नोक्टूरिया (बार-बार पेशाब की जरूरत), जो प्रोस्टेट, डायबिटीज या स्लीप एपनिया जैसी समस्याओं का संकेत हो सकता है

ऐसे में क्या करें?

WhatsApp Image 2026-02-11 at 10.26.02 AM

सोने से 2–3 घंटे पहले तरल पदार्थ लेना बंद कर दें।  वहीं अगर बहुत प्यास लगे तो सिर्फ छोटे घूंट लें।  

शराब (Alcohol)

कई लोगों को लगता है कि शराब पीने से जल्दी नींद आ जाती है। यह सही भी है लेकिन इसके पीछे पूरी सच्चाई नहीं है। शराब शुरुआत में आपको सुला देती है, लेकिन यह REM स्लीप यानी गहरी नींद का महत्वपूर्ण चरण को दबा देती है। बाद में रात के दूसरे हिस्से में इसका असर उल्टा पड़ता है और आप अचानक जाग सकते हैं।

ऐसे में क्या करें?

शराब को 'नाइटकैप' की तरह इस्तेमाल करना बंद करें। बेहतर नींद के लिए सोने से पहले शराब से दूरी रखें।  

कैफीन

कॉफी, ग्रीन टी, मैचा़ या एनर्जी ड्रिंक दिन में आपको एक्टिव रखते हैं। लेकिन अगर इन्हें देर तक लिया जाए तो यही आपकी रात खराब कर सकते हैं। कैफीन दिमाग में नींद लाने वाले केमिकल (एडेनोसिन) को ब्लॉक करता है, जिससे नींद देर से आती है।

क्या करें?

दोपहर 12 से 2 बजे के बाद कैफीन से परहेज करें। ध्यान रखें कि कैफीन का असर 5–9 घंटे तक रह सकता है।  

सोने से पहले भारी खाना

अगर आपने देर रात भारी, मसालेदार या तैलीय खाना खाया है, तो अपच या एसिड रिफ्लक्स के कारण नींद खुल सकती है।

ऐसे में क्या करें?

सोने से कम से कम 3 घंटे पहले डिनर करें। हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन लें। बहुत मसालेदार या तला-भुना खाने से बचें।  

तनाव (Stress)

तनाव सिर्फ नींद आने में ही रुकावट नहीं डालता, बल्कि रात के बीच में जगाने का भी बड़ा कारण है।  जब आप तनाव में होते हैं, तो शरीर में कॉर्टिसोल (स्ट्रेस हार्मोन) का स्तर बढ़ जाता है। यह हार्मोन सुबह आपको जगाने में मदद करता है, लेकिन अगर यह रात में ज्यादा सक्रिय हो जाए तो आप 2–3 बजे ही जाग सकते हैं।

यह भी पढ़ें: UP Budget 2026 Live Update: बजट 2026-27 से पहले सीएम योगी ने कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की

क्या करें?

WhatsApp Image 2026-02-11 at 10.26.02 AM (1)

सोने से पहले शांत दिनचर्या बनाएं। मेडिटेशन, हल्की स्ट्रेचिंग या गहरी सांस लेने का अभ्यास करें। सोने से पहले मोबाइल पर नकारात्मक खबरें (डूमस्क्रॉलिंग) देखने से बचें। अगर तनाव बढ़कर चिंता (एंग्जायटी) में बदल रहा है, तो मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से मिलें।  

अगर आप रात में जाग जाते हैं, तो खुद को दोष देना बंद करें। आप 'खराब सोने वाले' नहीं हैं। रात में नींद खुलना इंसानी शरीर का सामान्य व्यवहार है। बस असली फर्क इस बात से पड़ता है कि आप उस समय क्या सोचते हैं। अगर आप घड़ी देखकर घबराने लगते हैं अब तो सुबह हो गई, मेरी नींद खराब हो गई तो दिमाग अलर्ट मोड में चला जाता है और नींद और दूर हो जाती है।

इसके बचने के लिए उपाए 

घड़ी मत देखें, खुद से कहें, 'ठीक है, शरीर थोड़ी देर में फिर सो जाएगा', गहरी सांस लें, अगर 15–20 मिनट में नींद न आए, तो उठकर हल्की किताब पढ़ लें और फिर बिस्तर पर लौटें। याद रखें, अच्छी नींद सिर्फ बिस्तर पर जाने से नहीं आती  यह दिनभर की आदतों, मानसिक शांति और शरीर की प्राकृतिक लय पर निर्भर करती है।छोटे-छोटे बदलाव, जैसे कैफीन कम करना, हल्का खाना और तनाव संभालना, आपकी 3 बजे वाली जाग को हमेशा के लिए अलविदा कह सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Breaking News Live Update 11 February: सार्वजनिक समारोहों में 'वंदे मातरम्' के 6 छंद अनिवार्य, सरकार का आदेश जारी, मुर्शिदाबाद में आज से बाबरी मस्जिद निर्माण की शुरुआत

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article