Advertisment

Valentine Week: Nanoship से Situationship तक, जानिए क्या हैं Gen Z के नए रिलेशनशिप ट्रेंड्स?

Gen Z के बीच बदलते रिलेशनशिप ट्रेंड जैसे nanoship, situationship, orbiting और breadcrumbing आजकल काफी चर्चा में हैं। जानिए ये क्या हैं और युवा शॉर्ट टर्म रिश्तों को क्यों पसंद कर रहे हैं।

author-image
Sourabh Pal
Photo Collage Himachal Pradesh Travel Vlog YouTube Thumbnail (1)

अगर आप Gen Z यानी 18 से 25 साल के युवाओं को देखें, तो उनके रिश्तों की परिभाषा पहले जैसी नहीं रही। अब न 'कमिटमेंट' की जल्दी है और न ही जिंदगी भर साथ निभाने के वादे। Gen Z अपने रिश्तों को नाम देने से ज्यादा उन्हें महसूस करना पसंद करती है। इसी वजह से आजकल कई नए रिलेशनशिप ट्रेंड सामने आ रहे हैं, जिनके नाम भी थोड़े अजीब हैं, लेकिन मतलब बहुत साफ है, कम उम्मीद, कम ड्रामा और ज्यादा फ्रीडम।

Advertisment

Nanoship क्या होता है?

Nanoship आजकल Gen Z के बीच काफी पॉपुलर टर्म है। इसका मतलब होता है बहुत छोटा और हल्का-फुल्का रिश्ता। इसमें न तो फ्यूचर की प्लानिंग होती है और न ही कोई बड़ा कमिटमेंट। बस कुछ हफ्तों या दिनों की अच्छी बॉन्डिंग, बातें, हंसी-मजाक और फिर अगर मन बदला तो बिना किसी गिल्ट के आगे बढ़ जाना। इसे यूं समझिए कि यह 'Let's see where it goes' वाला रिश्ता है।

 Situationship: न दोस्ती, न प्यार

Situationship एक ऐसा रिश्ता होता है जिसमें दोनों लोग एक-दूसरे के काफी करीब होते हैं, लेकिन अपने रिश्ते को कोई नाम नहीं देते। ना पूरी तरह बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड और ना ही सिर्फ दोस्त। बाहर से देखने में सब ठीक लगता है, लेकिन अंदर ही अंदर कन्फ्यूजन बनी रहती है। Gen Z इसे इसलिए पसंद करती है क्योंकि इसमें कमिटमेंट का प्रेशर नहीं होता और दोनों लोग अपनी-अपनी फ्रीडम एन्जॉय करते हैं।

 Orbiting का मतलब क्या है?

Orbiting थोड़ा अजीब लेकिन आज के समय में बहुत कॉमन है। इसमें कोई व्यक्ति आपकी लाइप से सीधा बाहर तो हो जाता है, लेकिन पूरी तरह गायब नहीं होता। वो आपके सोशल मीडिया पोस्ट लाइक करता है, स्टोरी देखता है, लेकिन आपसे बात नहीं करता। मतलब आप उसकी 'ऑर्बिट' में रहते हैं, पर रिश्ता कहीं आगे नहीं बढ़ता। इससे सामने वाले को ये लगता रहता है कि शायद अभी भी कोई कनेक्शन बाकी है।

Advertisment

Breadcrumbing: उम्मीद के टुकड़े देना

Breadcrumbing का मतलब है सामने वाले को पूरी तरह छोड़ना भी नहीं और अपनाना भी नहीं। कभी-कभी मैसेज करना, अचानक तारीफ करना या पुराने टाइम को याद दिलाना। बस इतना कि सामने वाला जुड़ा रहे। Gen Z इसे एक रेड फ्लैग मानती है, लेकिन फिर भी कई लोग इसमें फंस जाते हैं क्योंकि इंसान को उम्मीद छोड़ना मुश्किल होता है।

शॉर्ट टर्म रिलेशनशिप क्यों पसंद आ रहे हैं?

आज की Gen Z खुद पर ज्यादा फोकस करना चाहती है। करियर, मेंटल हेल्थ, फ्रीडम और पर्सनल ग्रोथ उनके लिए बहुत जरूरी है। वे अपने माता-पिता के टूटते रिश्ते देखकर बड़े हुए हैं, इसलिए बिना सोचे-समझे कमिटमेंट से डरते हैं। साथ ही सोशल मीडिया और डेटिंग ऐप्स ने ऑप्शन्स इतने बढ़ा दिए हैं कि लोग जल्दी बोर भी हो जाते हैं।

इसके अलावा, आज की तेज लाइफस्टाइल में हर कोई हर चीज को हल्का रखना चाहता है, चाहे वो काम हो या रिश्ता। Gen Z के लिए प्यार अब 'हमेशा के लिए' नहीं, बल्कि 'जब तक अच्छा लगे' तक का सफर है।

यह भी पढ़ें: Rhea Chakraborty New Movie: 7 साल बाद इस सीरीज में नजर आएंगी Rhea Chakraborty, जल्द ही Netflix पर होगी रिलीज

Advertisment
valentine week valentine week 2026 situationship relationship nanoship relationship breadcrumbing kya hai orbiting kya hai
Advertisment
चैनल से जुड़ें