सेहत का वीकेंड: डायबिटीज के मरीज क्या खाएं और क्या नहीं? जानें शुगर कंट्रोल के लिए कैसी होनी चाहिए डाइट

Diabetes Diet Plan: आज कल की बदलती लाइफस्टाइल में डायबिटीज सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी ही नहीं बल्कि महिलाएं, पुरुष और यहां तक कि अब बच्चों में भी यह देखने को मिलने लगा है।

new poster 1 (99)

Diabetes Diet Plan: आज कल की बदलती लाइफस्टाइल में डायबिटीज सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी ही नहीं बल्कि महिलाएं, पुरुष और यहां तक कि अब बच्चों में भी यह देखने को मिलने लगा है। डायबिटीज का नाम आते ही लोगों के मन में सबसे पहले यही सवाल आता है कि उन्हें अगर डायबिटीज हो गया है तो अब मीठा छोड़ना पड़ेगा, चावल-आलू नहीं खा पाएंगे। ऐसे में एनर्जी कैसे बनी रहेगी? अगर आपको भी ऐसी ही टेंशन सता रही है तो आपके लिए हम ‘सेहत का वीकेंड’ डाइट प्लान लेकर आए हैं। 

डायटीशियन दीप्ति चन्ना ने बताया कि, डायबिटीज होने का मतलब यह नहीं कि जिंदगी से सारी मिठास खत्म हो जाए। सही डाइट और लाइफस्टाइल अपनाकर आप शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं। साथ ही आप अपनी एनर्जी भी बरकरार रख सकते हैं। 

डायबिटीज में क्या पूरी तरह छोड़ना जरूरी नहीं?

डायटीशियन के अनुसार, डायबिटीज में मीठा पूरी तरह छोड़ना जरूरी नहीं है, बल्कि सही मात्रा पर  कंट्रोल जरूरी है। जो चीजें मुंह में रखते ही बहुत मीठी लगें, उन्हें रोज़ाना खाने से बचें। 

डायबिटीज के मरीजों की परफेक्ट थाली कैसी हो?

डायबिटीज के मरीजों के लिए अपनी प्लेट में 50% सब्जियां जिसमें नॉन-स्टार्च सब्जियां (भिंडी, लौकी, तोरी, गाजर, पत्ता गोभी, खीरा आदि) हो। 25% प्रोटीन जिसमें दाल, चना, राजमा, सोया, पनीर सीमित मात्रा में हो, जो लोग नॉन वेजिटेरियन है उनके लिए अंडा या चिकन ले सकते हैं। वहीं  25% कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट जिसमें ब्राउन राइस, ज्वार, बाजरा, रागी, मल्टीग्रेन रोटी हो। 

डायबिटीज में कौन से फल खाएं, कौन से सीमित करें?

सीमित मात्रा में लें:

  • केला, चीकू, अंगूर, आम
  • सेफ फल:
  • अमरूद, नाशपाती, पपीता, सेब

फल पूरे खाएं, फ्रूट जूस से बचें क्योंकि जूस में फाइबर निकल जाता है और शुगर तेजी से बढ़ती है।

ये भी पढ़ें: Holi 2026: होली पर मेहमानों को करें इंप्रेस, घर में बनाएं ये ट्रेडिशनल स्वीट्स और स्नैक्स

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article