Advertisment

Cough Syrup Child Death Case : 18 बच्चों की मौत के मामले में कंपनी का ड्रग लाइसेंस रद्द ! खरे नहीं उतरे मानक

18 बच्चों की मौत का मामला सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश के खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन ने नोएडा स्थित मैरियन बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड का ड्रग लाइसेंस रद्द कर दिया है।

author-image
Bansal News
Cough Syrup Child Death Case : 18 बच्चों की मौत के मामले में कंपनी का ड्रग लाइसेंस रद्द ! खरे नहीं उतरे मानक

नोएडा।  भारत में निर्मित कफ सीरप के सेवन से उज्बेकिस्तान में कथित रूप से 18 बच्चों की मौत का मामला सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश के खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन ने नोएडा स्थित मैरियन बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड का ड्रग लाइसेंस रद्द कर दिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Advertisment

36 नमूनों की जांच 

उन्होंने बताया कि दवा कंपनी से 36 नमूने चंडीगढ़ स्थित क्षेत्रीय औषधि परीक्षण प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए थे। अधिकारियों ने बताया 22 नमूने जांच में मानकों पर खरा नहीं उतरे। उन्होंने कहा कि कफ सीरप के कई नमूनों में डायथिलीन ग्लाइकाल और एथिलीन ग्लाइकाल की मात्रा अधिक पाई गई।

कंपनी का लाइसेंस रद्द करने की जानकारी

गौतम बुद्ध नगर के औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर ने बताया कि ई-मेल के माध्यम से उत्तर प्रदेश के खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन ने कंपनी का लाइसेंस रद्द होने की जानकारी दी है। सहायक पुलिस आयुक्त (सेंट्रल नोएडा) अमित प्रताप सिंह ने बताया कि दवा कंपनी के निदेशकों में शामिल जया जैन और सचिन जैन की तलाश जारी है।

who indian cough syrup gambia uzbekistan cough syrup deaths Uzbekistan Cough Syrup Death killer cough syrup Indian Cough Syrup gambia cough syrup Fake cough syrup dry cough syrup death due to cough syrup death cough syrup cover cough syrup cough syrups cough syrup se death cough syrup news cough syrup names cough syrup in gambia cough syrup deaths cough syrup cover cough syrup brands cough syrup ban Cough Syrup corex cough syrup
Advertisment
चैनल से जुड़ें