Advertisment

LIC Policy: पॉलिसी होल्डर समय रहते निपटा लें यह काम, वरना हो सकती है परेशानी

LIC Policy: पॉलिसी होल्डर समय रहते निपटा लें यह काम, वरना हो सकती है परेशानीLIC Policy: The policy holder should settle this work in time, otherwise there may be trouble

author-image
Bansal News
LIC Policy: पॉलिसी होल्डर समय रहते निपटा लें यह काम, वरना हो सकती है परेशानी

नई दिल्ली। अगर आप ने भी एलआईसी की पॉलिसी ली है तो आपके लिए जरूरी खबर है। पॉलिसी होल्डर समय रहते अपनी पॉलिसी को पैन कार्ड से लिंक करवा लें नहीं तो परेशानी हो सकती हैं। बता दें कि पैन को आधार से लिंक करवाने की आखिरी तारीख बढ़ा कर 31 मार्च 2022 कर दिया गया है। वहीं एलआईसी ने भी पॉलिसी को पैन कार्ड से लिंक करवाना जरूरी कर दिया है। जिसे लेकर एलआईसी ने अपने सभी पॉलिसी होल्डर्स को अलर्ट करते हुए एक सूचना जारी की है। एलआईसी ने अपने एक करोड़ से ज्यादा पॉलिसी होल्डर्स को मैसेज जारी किया है। जिसमें कंपनी ने पॉलिसी को पैन कार्ड से लिंक करने की बात कही है। मैसेज जारी करते हुए कंपनी ने कहा कि अगर प़लिसी होल्डर 50 हाजार से ज्यादा की रकम का लेनदेन करते हैं तो उन्हें पॉलिसी को पैन कार्ड से लिंक करवाना जरूरी है। अगर आप भी घर बैठे अपनी पॉलिसी को पैन कार्ड से लिंक करवाना चाहते हैं तो एलआईसी की वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। आइए जानते हैं किस तरह से आप पॉलिसी को पैन से लिंक कर सकते हैं।

Advertisment

इस तरह कर सकते हैं लिंक
अगर आप भी एलआईसी(LIC) पॉलिसी को पैन (PAN) से लिंक करना चाहते हैं तो सबसे पहले एलआईसी पॉलिसी(LIC POLICY) की लिस्ट के साथ अपने पैन की जानकारी दें, इसके बाद आपको अपना फोन नंबर दर्ज करना है। जिसके बाद आपके फोन पर एक ओटीपी आएगा। वहीं ओटीपी दर्ज करके आपके पास सबमिट बटन का ऑपशन आएगा, जिसपर किल्क करके आपकी रजिस्ट्रेशन रिक्वेस्ट सफल हो जाएगी।

इस तरह पा सकते हैं जानकारी
आप घर बैठे भी अपने मोबाइल फोन से एसएमएस के जरिए पॉलिसी के स्टेसटस के बारे में जानकारी पा सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले 56677 पर SMS करना होगा। वहीं अगर आप पॉलिसी के प्रीमियम को जानना चाहते हैं तो इस 56677 नंबर पर ASKLIC PREMIUM टाइप कर भेज सकते हैं।

इस तरह मिलेगी फोन पर जानकारी
एलआईसी (LIC) आए दिन अपने ग्राहकों को नई सुविधा देते रहता है। वहीं अब एलआईसी फिर एक बार अपने पॉलिसी होल्डरों को नई सुविधा देने जा रहा है जिसके तहत ग्राहक अब फोन कॉल पर ही पॉलिसी से जुड़ी सभी जानकारी पा सकते हैं। बता दें कि इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आपको कुछ आसान प्रक्रिया फॉलो करना होगा।
अगर आप भी एलआईसी (LIC) की इस सुविधा का लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले भारतीय जीवन बीमा निगम की ऑफिशियल वेबसाइट www.licindia.in पर जाकर अपना मोबाइल नंबर अपडेट करना होगा। इसके बाद होम पेज पर जाकर आपको कस्टमर सर्विस कैटेगरी में जाना होगा। वहीं सब कैटेगरी स्क्रीन पर जानें के बाद आपके सामने एक ऑप्शन आएगा ‘अपडेट योर कॉन्टेक्ट डिटेल्स’ इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपसे कुछ जानकारियां मांगी जाएंगी जिन्हें आपको भरना है। वहीं जानकारी भरने के बाद आपसे डिक्लेरेशन के बारे में पूछा जाएगा जिसके साइट में एक YES बटन दिया होगा जिसपर क्लिक करके आपको सब्मिट पर क्लिक करना है।

Advertisment
Pradesh Breaking Hindi policy news PAN Linking pan card aadhar link" pan card Pan adhar last date pan adhar card MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya link aadhaar pan life insurance corporation lic policy holder MP News Hindi lic policy lic news LIC Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP Breaking News breaking (PAN) "LIC-PAN Linking
Advertisment
चैनल से जुड़ें