Advertisment

Libra Weekly Horoscope: आत्मविश्वास बना रहेगा, सरलता से होंगे कार्य, यहां पढ़ें तुला राशि का सप्ताहिक राशिफल

Libra Weekly Horsoscope 24 Feb-2 March 2025; तुला राशि के जातकों के सप्ताह की शुरुआत अनुकूल रहेगी। तृतीय चंद्रमा के प्रभाव से परिवार का सहयोग मिलेगा और किसी बड़ी परेशानी की संभावना नहीं रहेगी। Tula Saptahik Rashifal

author-image
Kushagra valuskar
Libra Weekly Horoscope 31 March -6 April 2025 Tula -Saptahik Rashifal

Libra Weekly Horoscope 31 March -6 April 2025 Tula -Saptahik Rashifal

Libra Weekly Horoscope 24 Feb-2 March 2025 Tula Saptahik Rashifal: तुला राशि के जातकों के सप्ताह की शुरुआत अनुकूल रहेगी। तृतीय चंद्रमा के प्रभाव से परिवार का सहयोग मिलेगा और किसी बड़ी परेशानी की संभावना नहीं रहेगी।

Advertisment

आपका आत्मविश्वास बना रहेगा और अपने कार्यों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। हालांकि, बुधवार और गुरुवार के दिन कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे से कैसा रहेगा तुला राशिवालों के लिए 24 फरवरी से 2 मार्च 2025 का सप्ताह।

शुक्रवार से स्थितियां आपके पक्ष में

शुक्रवार की दोपहर से परिस्थितियां आपके पक्ष में आनी शुरू होंगी। संतान का सहयोग प्राप्त होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यों में गति आएगी और रुके हुए कार्य समय पर पूरे होने लगेंगे। शत्रुओं की ताकत कम होगी और आपको नए सहयोगी मिल सकते हैं, जो आपके कार्यों में सहायता करेंगे।

सामाजिक प्रतिष्ठा और स्वास्थ्य

इस सप्ताह आपके सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। माता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी ठीक-ठाक रहेगा। यह समय कचहरी के कार्यों में रिस्क लेने का नहीं है। पेट की बीमारियों से बचने का प्रयास करें। अगर आप प्रयास करेंगे तो आप शत्रुओं को पराजित कर सकते हैं। छात्रों की पढ़ाई ठीक-ठाक चलेगी। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा।

Advertisment

शुभ दिन और उपाय

इस सप्ताह आपके लिए 25 और 26 फरवरी कार्यों को करने के लिए फलदायक है। एक और दो मार्च को आपको कोई भी कार्य बड़े सावधानी पूर्वक करना चाहिए। कुत्ते को रोटी खिलाएं। शुभ दिन बुधवार है।

करियर और व्यवसाय

व्यापार में तेजी बनी रहेगी, लेकिन नौकरीपेशा लोगों को अनुशासन का विशेष ध्यान रखना होगा, अन्यथा कठिनाइयाँ आ सकती हैं।

शिक्षा

पढ़ाई में अच्छी प्रगति होगी, लेकिन बाहरी कारणों से ध्यान भटक सकता है।

स्वास्थ्य

दांत और कमर में तकलीफ हो सकती है। मूत्र विकार और पेट दर्द की समस्या भी संभव है।

Advertisment

प्रेम और विवाह

यह सप्ताह आपके प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। आपके और आपके साथी के बीच आपसी समझ और भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा। आप दोनों एक-दूसरे के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करेंगे, जिससे रिश्ते में मजबूती आएगी। यह समय रोमांस और आपसी सहयोग से भरा रहेगा, जिससे आप अपने प्रेम संबंध को और मजबूत बना सकेंगे।

उपाय

शुक्रवार को मां दुर्गा को सफेद फूल अर्पित करें और दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। यह उपाय प्रेम संबंधों में सकारात्मक ऊर्जा लाने और रिश्ते को और मजबूत बनाने में मदद करेगा।

नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Advertisment

यह भी पढ़ें-

Weekly Horoscope: मेष के पास धन आने का योग, लाल फूल के उपाय से बनेंगे वृष के काम, मिथुन-कर्क के लिए इस बार क्या है खास
Cancer weekly Horoscope: पैसा आने की उम्मीद कम, कोर्ट के मामलों में रहें सावधान, कर्क को क्यों रहना है सावधान!
Leo Weekly Horoscope: कैसा रहेगा सिंह राशिवालों के लिए आने वाला सप्ताह, पढ़ें 24 फरवरी से 2 मार्च का साप्ताहिक राशिफल
libra weekly horoscope तुला राशिफल tula rashi saptahik rashifal libra weekly horoscope 24 Feb-2 March 2025 tula rashi saptahik rashifal 24 Feb-2 March 2025 तुला साप्ताहिक राशिफल
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें