/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/tulasaptahikrashifal.webp)
Libra Weekly Horoscope 31 March -6 April 2025 Tula -Saptahik Rashifal
Libra Weekly Horoscope 17-23 Feb 2025: इस सप्ताह तुला राशि वालों के लिए सुखद और सफलतापूर्ण समय रहने वाला है। आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। खुशखबरी मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। विरोधियों पर विजय पाने से आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा। आइए पंडित अनिल पांडे (8959594400) से जानते हैं कि इस सप्ताह साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal) में तुला राशि के जातकों के करियर, पैसा, पारिवारिक स्थिति और भाग्य में क्या रहेगा।
पैसा
मंगलवार और बुधवार को चंद्रमा की शुभ दृष्टि से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अटके हुए धन की प्राप्ति के योग हैं, जिससे आपकी आर्थिक समस्याएं दूर होंगी। शनिवार के दिन सतर्क रहें। अचानक खर्च बढ़ सकता है और कुछ अप्रत्याशित समस्याएं सामने आ सकती हैं।
पारिवारिक
संतान से सुख और सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे।
कानूनी मामले
न्यायालयीन और विवादित मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। किसी भी निर्णय को लेने से पहले विचार कर लें।
करियर
बारूद, चमड़ा, लाख, शस्त्र, तेल और कृषि से जुड़े व्यवसाय में लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थिति सामान्य रहेगी।
शिक्षा
तकनीकी और मेडिकल छात्रों को सफलता मिलेगी। अन्य विद्यार्थियों को मेहनत करनी होगी।
स्वास्थ्य
मध्य सप्ताह में एड़ी और पंजों में दर्द हो सकता है। खानपान में सावधानी रखें, पेट की समस्याएं हो सकती हैं।
प्रेम जीवन
पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। पुराने विवाद समाप्त होंगे और रिश्ते में मधुरता आएगी।
साप्ताहिक शुभ-अशुभ दिन
गुरुवार और शुक्रवार ये दिन आपके लिए अत्यंत शुभ रहेंगे। इन दिनों में किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी।
साप्ताहिक शुभ-अशुभ तारीखें
- शुभ तारीखें: 18 और 19 फरवरी को आपके लिए लाभकारी परिणाम मिल सकते हैं।
- सावधानी वाली तारीखें: 20, 21 और 22 फरवरी को धन के मामलों में सतर्क रहें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।
उपाय
इस सप्ताह प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। इससे आपको मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी।
यह भी पढ़ें-
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें