Advertisment

MP Weather Update: सामान्य से कम बारिश ने किसानों की बढ़ाई टेंशन, अगले 5 दिन तक नहीं बारिश के आसार

एमपी में सामान्य से कम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार 5 दिनों तक बारिश के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं।

author-image
Preeti Dwivedi
MP Weather Update: सामान्य से कम बारिश ने किसानों की बढ़ाई टेंशन, अगले 5 दिन तक नहीं बारिश के आसार

भोपाल। MP Weather Update: मध्यप्रदेश में सामान्य से कम बारिश ने आम लोगों के साथ-साथ किसानों की टेंशन बढ़ा दी है। खेतो में खड़ी सोयाबीन की फसलें सूखने लगी हैं। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल कोई भी वैदर सिस्टम एक्टिव नहीं है। जिस वजह से आने वाले 4 से 5 दिनों तक बारिश के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं।

Advertisment

एमपी में 14 अगस्त से बनेगा नया सिस्टम (MP Weather Update)

मौसम विभाग के पुर्वानुमान के अनुसार ​अभी फिलहाल भारी बारिश के आसार दूर—दूर तक नहीं हैं। राजधानी भोपाल ​सहित कई जिलों में हल्की हवाएं चलेंगी। लेकिन लोगों को उमस का सामना करना पड़ेगा। तो वहीं 14 अगस्त से बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम सक्रिय होगा। जिसके बाद संभावना है कि मध्य प्रदेश का मौसम (Madhya Pradesh ka Mausam) फिर करवट ले सकता है।

कहां-कितनी बारिश (MP Weather Update)

एमपी के कुछ जिलों में जहां सबसे अधिक बारिश हुई है उसमें डिंडौरी, मंडला, सिवनी, न​रसिंहपुर और जबलपुर शामिल हैं। तो वहीं ग्वालियर, सतना, अशोकनगर, बड़वानी और खरगोन में बहुत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

mp-weather-update-11-august-mp-weather-imd-11-august

बीते 24 घंटे में बारिश के आंकड़े (MP Weather Update)

बीते 24 घंटे में बारिश के दौरान मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रीवा, जबलपुर, सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की रही है। शेष संभागों में मौसम शुष्क रहा। बीते 24 घंटों में वर्षा के प्रमुख आंकड़ों की बात करें तो वरला में 9.1, सैलाना में 7.4 कन्नौज में 4, रतलाम में 4, फतेहगढ़ में 2.3 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Advertisment

इतनी गति से चलेगी हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार ( MP Weather Forcast) गुरूवार के पूर्वानुमान के अनुसार हवा की औसत गति 12 से 14 किमी प्रति घंटे की रह सकती है। तो वहीं सुबह का अधिकतम तापमान 30 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। आकाश की स्थिति मेघमय रहेगी।

इन जिलों में गरज-चमक के साथ ​बज्रपात की चेतावनी

मध्यप्रदेश में नर्मदापुरम, बेतूल, हरदा, अलीराजपुर, बड़वानी, सीधी, सिंगरौली में गरज-चमक के साथ बज्रपात की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी ​की है। यहां पर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

ये जिले सूखे की कगार पर

आपको बता दें वैसे तो बीते दिनों प्रदेश में झमाझम बारिश हुई। लेकिन एमपी के कुछ जिले ऐसे हैं जहां सामान्य से कम बारिश हुई है। बहुत कम बारिश वाले जिलों में नीमच एवं मंदसौर है। इतना ही नहीं सतना, अशोक नगर, बड़वानी, ग्वालियर, खंडवा, खरगोन जिले ऐसे हैं जहां बहुत कम बारिश हुई है। यही कारण है कि यहां फसलों को काफी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

Advertisment

सूखने लगी फसलें

एमपी के सतना, अशोकनगर, बड़वानी, ग्वालियर, खंडवा, खरगोन, नीमच एवं मंदसौर जिलों में अभी तक 16 इंच से कम बारिश दर्ज की गई है। जिसके कारण यहां खेतों में खड़ी फसलें सूखने लगी हैं। इनमें से विशेष रूप से सोयाबीन की फसल को सबसे ज्यादा अधिक नुकसान की आशंका है।

सोयाबीन की फसल को ही सबसे अधिक नुकसान क्यों

कृषि वैज्ञानिकों की मानें तो सभी फसलों में सोयाबीन ऐसी फसल है जिसकी जड़ें उथली रहती हैं। यही कारण है कि पानी की कमी से इसकी जड़े सूखने लगी है। जिससे सोयाबीन के पौधे मुरझाने लगे हैं। यही कारण है कि अब किसानों की टेंशन इसे लेकर बढ़ रही है।

MP Weather Update, Increased tension of farmers, Monsoon, Today weather Forcast, MP  rain alert, Bhopal lake, bhopal bada talab ka bada water level, 11 august, yellow heavy rain alert, भोपाल मौसम केंद्र, एमपी वेदर, मध्य प्रदेश का मौसम,(Madhya Pradesh ka Mausam

Advertisment

भोपाल मौसम केंद्र एमपी वेदर yellow heavy rain alert Today weather forcast mp weather update mp rain alert monsoon Increased tension of farmers bhopal lake bhopal bada talab ka bada water level 11 august
Advertisment
चैनल से जुड़ें