Advertisment

Leopard Rescue: इंदौर के लोगों के लिए राहत की खबर, 6 दिन पहले जू से भागे तेंदुए का रेस्क्यू

इंदौर के लोगों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। करीब 6 दिन पहले पिंजरा तोड़कर भागे तेंदुए का वन विभाग ने रेस्क्यू Leopard Rescue कर लिया है। आज सुबह वन विभाग को तेंदुए के नवरत्न बाग इलाके में देखने की खबर मिली थी। जिसके बाद जू मैनेजमेंट और फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की टीम तेंदुए के रेस्क्यू के लिए रवाना हुई। तेंदुए को रेस्ट हाउस के पास से रेस्क्यू किया गया।

author-image
Bansal News
Leopard Rescue: इंदौर के लोगों के लिए राहत की खबर, 6 दिन पहले जू से भागे तेंदुए का रेस्क्यू

इंदौर। इंदौर के लोगों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। करीब 6 दिन पहले पिंजरा तोड़कर भागे तेंदुए का वन विभाग ने रेस्क्यू Leopard Rescue कर लिया है। आज सुबह वन विभाग को तेंदुए के नवरत्न बाग इलाके में देखने की खबर मिली थी। जिसके बाद जू मैनेजमेंट और फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की टीम तेंदुए के रेस्क्यू के लिए रवाना हुई। तेंदुए को रेस्ट हाउस के पास से रेस्क्यू किया गया।

Advertisment

नेपानगर से लाया गया था इंदौर
रेस्क्यू किया गया तेंदुआ बुरहानपुर के नेपानगर से इंदौर के चिड़ियाघर लाया गया था। लेकिन 2 दिसंबर को वो पिंजरा तोड़कर भाग गया। जिससे चिड़ियाघर प्रबंधन और वन विभाग में हड़कंप मच गया। 2 दिसंबर से ही चिड़ियाघर प्रबंधन और वन विभाग तेंदुए को ढूंढने में लगे हुए थे। जिसमें अब जाकर कामयाबी मिली है। तेंदुए की उम्र 6 महीने की बताई जा रही है।

nepanagar navratan bagh leopord rescue indore Burhanpur
Advertisment
चैनल से जुड़ें