Advertisment

Gujarat: तेंदुए ने ली 70 वर्षीय महिला की जान, दुकान जाते वक्त हुई घटना

गुजरात के दाहोद जिले के छरछोड़ा गांव में उस वक्त मातम पसर गया जब गांव वालों को सूचना मिली की एक तेंदुए ने 70 वर्षीय महिला की जान ले ली है...

author-image
Bansal News
Gujarat: तेंदुए ने ली 70 वर्षीय महिला की जान, दुकान जाते वक्त हुई घटना

Gujarat: गुजरात के दाहोद जिले के छरछोड़ा गांव में उस वक्त मातम पसर गया जब गांव वालों को सूचना मिली की एक तेंदुए ने गांव की 70 वर्षीय महिला की जान ले ली है। बताया जा रहा है कि घटना मंगलवार, रात 11 बजे के करीब हुई।

Advertisment

यह भी पढ़ें... Bihar: शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी, 1 लाख 70 हजार पदों पर निकली भर्तियां, इस दिन से कर सकेंगे आवेदन

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार, रात 11 बजे के करीब दाहोद जिले के गरबाडा जंगल रेंज से होते हुए 70 वर्षीय महिला अपने घर से एक दुकान की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वन विभाग के मुताबिक, तेंदुए के हमले में महिला के बाएं हाथ और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं थी, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला की पहचान राजलीबेन डामोर के रूप में हुई है। वहीं, वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए कई जगहों पर पिंजरे लगाए है।

Advertisment

यह भी पढ़ें...  NIA Raids: PFI सदस्यों के 16 परिसरों पर की छापेमारी, 2022 में पीएम मोदी पर हुआ था हमला

आपको बता दें कि गुजरात राज्य में तेंदुए से हुए मौत का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी तेंदुए कई लोगों की जान ले चुका है। पिछले हफ्ते ही सौराष्ट्र के अमरेली जिले के सरोवदा गांव में तेंदुए ने एक घर पर हमला कर दिया। जिसमें घर पर सो रही एक बुजुर्ग महिला की जान चली गई थी। इसके अलावा मई महीने की शुरूआत में ही अमरेली के कटार गांव में एक दो साल के बच्चे को तेंदुए ने मार डाला था।

यह भी पढ़ें... 

Delhi Government Corona Warrior: नर्स गायत्री शर्मा परिवार को सरकार ने दी सम्मान राशि, मिले स्वास्थ्य मंत्री

Advertisment

Ujjain Mahkal: महाकाल की शरण में अभिनेत्री सारा अली खान, ‘जरा हटके जरा बचके’ के प्रमोशन के लिए पहुंची

gujarat
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें