Advertisment

Leopard Attack In Maharajganj: तेंदुए के हमले से दहला महाराजगंज, अब तक चार घायल, गांव में सन्नाटा, मुस्तैद हुआ प्रशासन

Leopard Attack In Maharajganj: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर तेंदुए का आतंक देखने को मिला है। इस बार बहराइच नहीं नेपाल से सटा जिला महाराजगंज टारगेट हुआ है। हालांकि यह पहली बार नहीं है। जनवरी में एक मस्जिद में घुसकर तेंदुए ने चार लोगों को घायल कर दिया था। एक बार तो ग्रामीणों ने ही जाल बिछाकर तेंदुए को पकड़ा था, लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई।

author-image
Bansal news
Leopard Attack In Maharajganj: तेंदुए के हमले से दहला महाराजगंज, अब तक चार घायल, गांव में सन्नाटा, मुस्तैद हुआ प्रशासन

रिपोर्ट, अर्जून मोर्य, महाराजगंज

हाइलाइट्स 

  • तेंदुए के हमले से दहला महाराजगंज
  • शुक्रवार को तेदुएं ने हमला कर किशोर समेत चार लोगों को घायल कर दिया
  • तेंदुए के हमले से पूरा इलाका सन्न
Advertisment

Leopard Attack In Maharajganj: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर तेंदुए का आतंक देखने को मिला है। इस बार बहराइच नहीं नेपाल से सटा जिला महाराजगंज टारगेट हुआ है। हालांकि यह पहली बार नहीं है। जनवरी में एक मस्जिद में घुसकर तेंदुए ने चार लोगों को घायल कर दिया था। एक बार तो ग्रामीणों ने ही जाल बिछाकर तेंदुए को पकड़ा था, लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई।

किशोर समेत चार लोग घायल

जानकारी के मुताबिक, मामला निचलौल इलाके कनमिसवा गांव का है। शुक्रवार को तेदुएं ने हमला कर किशोर समेत चार लोगों को घायल कर दिया है। दूसरी बार हुए इस तेंदुए के हमले से पूरा इलाका सन्न हो गया। सभी घायलों को लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया है। जहां पर एक की तेदुएं के हमले में घायलों का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir:  राम मंदिर के लिए अगर सत्ता भी गवानी पड़ी तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा, अयोध्या में गरजे सीएम योगी 

Advertisment
पहले भी हो चुका है हमला

जिले के नेपाल सीमावर्ती ग्राम बसहिया में एक युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया था, जिससे वह घायल हो गया था। यह घटना तब हुई जब युवक गन्ने के खेत में काम कर रहा था। तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया, जिससे युवक को गंभीर चोटें आईं। घायल युवक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया था।

मस्जिद में एक तेंदुआ अचानक घुस गया

जनवरी माह में लक्ष्मीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझौली में स्थित एक मस्जिद में एक तेंदुआ अचानक घुस गया था। इस घटना के दौरान, तेंदुए ने चार लोगों पर हमला किया, जिससे वे घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और कड़ी मशक्कत के बाद उसे दबोच लिया था। हालांकि, तेंदुए की बाद में मौत हो गई थी, जिससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल बन गया था।

Justice Yashwant Verma: जज यशवंत वर्मा के तबादले पर बार एसोसिएशन ने जताया विरोध, इलाहाबाद हाईकोर्ट कोई कूड़ादान नहीं

Advertisment

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने जस्टिस यशवंत वर्मा के तबादले पर कड़ा विरोध जताया है। एसोसिएशन का कहना है कि इस फैसले से न्यायिक प्रक्रिया पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और उन्होंने इसे न्यायपालिका की स्वतंत्रता के खिलाफ बताया है। पढ़ने के लिए क्लिक करें

hindi news maharajganj news Maharajganj maharajganj leopard news leopard news in hindi maharajganj leopard hindi news Maharajganj News in Hindi Latest Maharajganj News in Hindi Maharajganj Hindi Samachar
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें