Advertisment

Left Handed Person: लैफ्ट हैंडेड लोगों की होती है ये खासियत, क्या आप भी हैं इसमें शामिल

Left Handed Person: लैफ्ट हैंडेड लोगों की होती है ये खासियत, क्या आप भी हैं इसमें शामिल, क्या कहता है रिसर्च

author-image
Preeti Dwivedi
Left Handed Person: लैफ्ट हैंडेड लोगों की होती है ये खासियत, क्या आप भी हैं इसमें शामिल

नई दिल्ली। Left Handed Person: आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि उल्टे हाथ से लिखने वाले लोग लकी होते हैं। इतना ही नहीं ये सीधे हाथ से लिखने वाले लोगों से ज्यादा कुशल होते हैं। पर क्या आप जानते हैं इसके पीछे का कारण क्या है। यदि नहीं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं उल्टे हाथ से लिखने वाले लोगों की खासियत क्या होती है।(ulte hath se likhne walon ki khasiyat)

Advertisment

लैफ्ट हैंडेड इस क्षेत्र में होते हैं अग्रणी ( Left Handed Person)

विशेषज्ञों की मानें तो उल्टे हाथ से लिखने वाले यानि लैफ्ट हैंडेड लोग आकाक्षीय और म्‍यूजिक के क्षेत्र में बुद्धिमान होते हैं। इसके पीछे का करण ये है दरअसल लैफ्ट हैंडेड लोग आमतौर पर अपने मस्तिष्‍क के सीधे हेमिस्‍फेयर का उपयोग करते हैं। आपको बता दें हेमिस्फेयर वह जगह होती है जहां सभी क्रिएटिव सेंटर उपस्थित होते हैं।

लैफ्ट हैंडेड लोगों की यादाश्त होती है अच्छी ( Left Handed Person)

माना जाता है कि उल्‍टे हाथ से काम करने वाले यानि लैफ्ट हैंडेड लोगों की याद्दाश्‍त बहुत अच्‍छी होती है। ऐसा इसलिए है क्‍योंकि लैफ्ट हैंडेड लोगों के दोनों हेमिस्‍फेयर अच्‍छी तरह से कनेक्‍ट होते हैं।

ये प्रसिद्ध पर्सनैलिटी हैं लैफ्ट हैंडेड ( Left Handed Person)

यदि लैफ्ट हैंडेड कुछ खास पर्सनैलिटी की बात करें तो इसमें देश की कई नामचीन हस्तियां शामिल हैं। जिसमें अल्‍बर्ट आइंस्‍टीन, बराक ओबामा, नील आर्मस्‍ट्रांग, बिल गेट्स आदि भी लैफ्ट हैंडेड हैं। इनके नाम से आप समझ सकते हैं कि लैफ्ट हैंडेड लोग कितने प्रतिभाशाली होते हैं।

Advertisment

​लैफ्ट हैंडेड क्‍यों होते हैं बच्‍चे

लोगों के मन में ये सवाल आता है कि लोग लैफ्ट हैंडेड क्यों होते हैं। तो आपको बता दें इसे लेकर एक रिसर्च किया गया है जिसके अनुसार लैफ्ट हैंडेड होने के पीछे कुछ जेनेटिक कारण तो होते ही हैं साथ ही इसके पीछे लो बर्थ वेट भी इसका एक बड़ा कारण बनता है। आपको बता दें 144 बच्‍चों पर किए गए मेटा एनालिसिस और ब्रेन लैटरेलिटी स्‍टडी के मुताबित लड़कियों की तुलना में लड़के ज्‍यादा लैफ्ट हैंडेड होते हैं। कुछ ही ऐसे केस होते हैं जिसमें ये बात सामने आई है कि बच्‍चे अपने पेरेंट्स को देखकर सीधे या उल्‍टे हाथ से लिखना शुरू कर देते हैं।

Left Handed Person, ulte hath se likhne walon ki khasiyat, left handed child, bansal news, ulte hath se likhne walon ki khasiyat, Albert Einstein, Barack Obama, Neil Armstrong, Bill Gates, अल्‍बर्ट आइंस्‍टीन, बराक ओबामा, नील आर्मस्‍ट्रांग, बिल गेट्स, लैफ्ट हैंडेड

Bansal News left handed child Left Handed Person ulte hath se likhne walon ki khasiyat
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें