Advertisment

जानिए, 'जेफ बेजोस' को पीछे छोड़ दुनिया के सबसे अमीर शख्स बनने वाले 'बर्नार्ड अर्नोल्ट' कौन हैं?

author-image
Bansal Digital Desk
जानिए, 'जेफ बेजोस' को पीछे छोड़ दुनिया के सबसे अमीर शख्स बनने वाले 'बर्नार्ड अर्नोल्ट' कौन हैं?

नई दिल्ली। लंबे समय से Amazon के फाउडंर Jeff Bezos दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में पहले नंबर पर थे। लेकिन अब उनकी बादशाहत खत्म हो गई है। अब इस सूची में पहले नंबर पर Louis Vuitton कंपनी के मालिक Bernard Arnault आ गए हैं। फोर्ब्स के अनुसार 72 वर्षीय Brenard 197.5 बिलियन डॉलर के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। आइए जानते Bernard Arnault कैसे बने सबसे अमीर व्यक्ति।

Advertisment

कैसे बने सबसे अमीर?

जैसा कि मैंने पहले ही बताया कि Bernard Arnault की कंपनी का नाम Louis Vuitton है। यह एक फ्रांस की कंपनी है। हालांकि कंपनी पूरी दुनिया में व्यापार करती है और काफी मशहूर भी है। Louis Vuitton मुख्यत: कपड़े, कॉस्मेटिक्स, फैशन एसेसरीज, घड़ियां, गहनें, वाइन, पर्स आदि बनाती है। इसके प्रोडक्ट दुनियाभर में मशहूर हैं। Bernard की कंपनी पिछले कुछ समय से लगातार अच्छा बिजनेस कर रही है, इस कारण से कंपनी के शेयरों में उछाल देखने को मिल रहा है। साथ ही कंपनी की वैल्यू भी तेजी से बढ़ गई है। इसी का फायदा Bernard Arnault को मिला है और वे दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं।

Bernard Arnault की कुल संपत्ति?

फोब्स लिस्ट के अनुसार दुनिया के सबसे अमीर शख्स के पास कुल संपत्ति 197.5 बिलियन डॉलर आंकी गई है। वहीं Bernard से पिछड़कर दूसरे नंबर पर आए Jeff Bezos की कुल संपति 193.3 बिलियन डॉलर आंकी गई है।

पहले भी बन चुके हैं सबसे अमीर व्यक्ति

ऐसा नहीं है कि Bernard Arnault पहली बार दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हैं। इससे पहले भी वे तीन बार दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन चुके हैं। फोब्स लिस्ट के अनुसार वे दिसंबर 2019, जनवरी 2020 और मई 2021 में दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन चुके हैं। Bernard को साल 2018 में दुनिया से सबसे ताकतवर लोगों की लिस्ट में भी शामिल किया जा चुका है।

Advertisment
Jeff bezos alexandre arnault Bernard Arnault bernard arnault & family business bernard arnault company bernard arnault house bernard arnault kaun hai bernard arnault net worth in billion bernard arnault richest person in the world bernard arnault vs jeff bezos lvmh brands richest person world richest man
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें