Advertisment

MP Elections 2023 के दिग्गज, जानिए पूर्व सीएम कमलनाथ के बारे में खास बातें

About Kamalnath: कमलनाथ मध्यप्रदेश की राजनीति में एक विख्यात नाम है। कमलनाथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके है।

author-image
Bansal news
MP Elections 2023 के दिग्गज, जानिए पूर्व सीएम कमलनाथ के बारे में खास बातें

About Kamalnath: कमलनाथ मध्यप्रदेश की राजनीति में एक विख्यात नाम हैं। कमलनाथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके है, लेकिन बहुमत के अभाव में उन्हें मार्च, 2020 में इस्तीफा देना पड़ा था।

Advertisment

राज्य के अलावा भी कमलनाथ केंद्रीय राजनीति में भी एक जाना माना नाम हैं। कारण यह हैं कि अस्सी के दशक के बाद से वें केंद्रीय राजनीति में ही सक्रिय रहें हैं। कमलनाथ कांग्रेस की सरकारों में कई बार केंद्रीय मंत्री भी बनाये जा चुके हैं और कई बड़े मंत्रालयों को चला चुके हैं।

इतना ही नहीं, वें 16वीं लोकसभा में प्रोटेम स्पीकर भी नियुक्त किये जा चुके हैं। उनकी राजनीतिक पहुंच का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि वें मध्यप्रदेश कि छिंदवाड़ा लोकसभा से नौ बार चुने जा चुके हैं और वर्तमान में कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता माने जाते हैं।

कमलनाथ का राजनीतिक करियर

इस लेख में हम आपको कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के राजनीतिक करियर के बारें में जानकारी देने वाले है। कमलनाथ ने 2018 में पहली बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी

Advertisment

1. वर्ष 1980 में उन्हें पहली बार लोकसभा में अपनी एंट्री की थी।

2. पहली बार वें 1991 में केंद्रीय मंत्री भी बने, उन्हें पर्यावरण और वन मंत्री के रूप में केंद्रीय मंत्रिपरिषद में नियुक्त किया गया था।

3. वर्ष 1995 से 1996 तक वह केंद्रीय राज्य मंत्री, कपड़ा (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में कार्य किया।

4. 2001 से 2004 तक वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव के रूप में कार्य किया।

Advertisment

5. 2004 से 2009 तक वह केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री रहे।

6. वर्ष 2009 में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री के रूप में कार्य किया।

7. वर्ष 2012 में उन्हें संसदीय कार्य मंत्रालय का कार्यभार सौपा गया।

8. वर्ष 2014 में वह नवनिर्वाचित 16वीं लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में काम किया।

9. वर्ष 2018 में कमल नाथ मध्य प्रदेश के पीसीसी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किए गए और 17 दिसंबर 2019 को वह मध्य प्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

Advertisment

10. 20 मार्च 2020 को उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

11. वर्ष 2023 में उन्हें  मध्यप्रदेश कांग्रेस पार्टी की कमिटी के अध्यक्ष बनाया गया।

अन्य खास बातें

1. कमलनाथ ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा देहरादून की नामी बोर्डिंग स्कूल – ‘दून स्कूल’ से पूरी की।

2. कमलनाथ ने कॉलेज की पढाई कोलकाता में रहकर पूरी की थी और कोलकाता युनिवर्सिटी के सेंट जेवियर कॉलेज से 1968 में बी कॉम किया।

3. दून स्कूल में गांधी परिवार के संजय गांधी उनके सहपाठी थे।

4. इंदिरा ने कमलनाथ को बताया था अपना तीसरा बेटा।

5. कमलनाथ का जन्म 18 नवम्बर 1946 को कानपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ था।

6. कमलनाथ सबसे अमीर मुख्यमंत्री भी रहे चुके है।

7. कमलनाथ ने 'भारत की पर्यावरण संबंधी चिंताएं', 'भारत की सदी' और 'भारत की शताब्दी' नामक पुस्तक भी लिखी हैं।

कमलनाथ की संपत्ति

खेती वाली जमीन – 36,15,09,559 करोड़ रूपये

आवासीय भवन – 48,00,32,000 करोड़ रूपये

कैश – 2,49,358 लाख रूपये

बैंक डिपॉजिट एवं अन्य जमा – 15,31,20,653 करोड़ रूपये

बांड्स एवं शेयर – 12,54,53,641 करोड़ रूपये

वाहन – 18,71,680 लाख रूपये

ज्वेलरी – 2,29,20,585 करोड़ रूपये

अन्य सम्पत्ति – 32,21,420 लाख रूपये

कुल संपत्ति – 1,24,85,96,145 करोड़ रूपये

Note:-  संपत्ति की जानकारी उनके द्वारा चुनाव के समय दी गई है।

ये भी पढ़ें:

MP Election 2023: श्योपुर विधानसभा और चुनाव परिणाम 2018 के बारे में

MP Election 2023: श्योपुर विधानसभा में इस बार है कांटे की टक्कर, 2018 के चुनाव में कांग्रेस को मिली थी जीत

MP Elections 2023: क्या है नरेला विधानसभा का मूड? वोटरों ने दी अपनी राय…

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश में नेता-पार्टियां चुनावी मोड में, भिंड में जनता भी करने लगी समीक्षा

MP Elections 2023: भगवान चिंतामन गणेश की धर्मस्थली सीहोर विधानसभा सीट पर क्या है जनता का मूड…

kamalnath about Congress Leader kamalnath about Kamalnath Congress Leader Kamalnath in hindi
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें