Advertisment

MP Elections 2023: एमपी चुनाव 2023 के दिग्गज, जानिए सीएम शिवराज सिंह चौहान के बारे में खास बातें

About Shivraj Singh Chouhan: चौथी बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने शिवराज सिंह चौहान को बचपन से ही तैराकी का बहुत शौक है।

author-image
Bansal news
MP Elections 2023: एमपी चुनाव 2023 के दिग्गज, जानिए सीएम शिवराज सिंह चौहान के बारे में खास बातें

About Shivraj Singh Chouhan: साल 2020 में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार गिरने के बाद चौथी बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने शिवराज सिंह चौहान को बचपन से ही तैराकी का बहुत शौक है। वह नर्मदा नदी के पास काफी समय बिताया करते थे। इसके साथ ही एक मध्यमवर्गीय किसान परिवार में जन्मे शिवराज सिंह चौहान 13 वर्ष की उम्र में ही साल 1972 में आरएसएस में शामिल हो गए थे।

Advertisment

मध्य प्रदेश में उन्हें "मामा" के नाम से भी जाना जाता है। मध्य प्रदेश की विदिशा लोकसभा सीट से 5 बार सांसद रहे शिवराज सिंह चौहान वर्तमान में सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा सीट (156) से विधायक हैं। महिला सशक्तिकरण के लिए कई बड़ी योजनाएं शुरू करने वाले वह मध्य प्रदेश के पहले सीएम है। यहां जानिए शिवराज सिंह चौहान के बारे में कुछ रोचक जानकारी...

1- शिवराज सिंह चौहान का राजनीतिक करियर

-भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं, इससे पहले वे एबीवीपी में अलग-अलग पदों पर रह चुके हैं।

-साल 1977-78 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में संगठन मंत्री रहे, फिर साल 1975 से 1980 संयुक्त मंत्री, इसके बाद 1980 से 1982 तक प्रदेश के महासचिव रहे।

Advertisment

-साल 1982-83 में राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद के सदस्य रहे। साल 1984-85 में भाजयुमो मध्य प्रदेश के संयुक्त सचिव रहे।

-भाजयुमो में 1985 से 1988 तक महासचिव रहे। शिवराज सिंह चौहान 1990 में पहली बार बुधनी से विधायक बने।

-साल 1991 में विदिशा संसदीय क्षेत्र से पहली बार सांसद बने। 1991-92 में अभाकेवा के संयोजक, 1992 में अभाजयुमो महासचिव बने।

Advertisment

-1992 से 1994 तक भाजपा के प्रदेश महासचिव रहे।

-1992 से 2000 तक मानव संसाधन विकास मंत्रालय, श्रम एवं कल्याण समिति, हिन्दी सलाहकार समिति, विदिशा संसद, संसद सदस्य, सलाहकार समिति, शहरी और ग्रामीण विकास समिति के सदस्य, लोकसभा सदस्य, प्राक्कलन समिति के सदस्य, कृषि समिति के सदस्य, सार्वजनिक उपक्रम समिति के सदस्य भी रहे।

-2000 से 2003 तक भाजयुवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। 2000 से 2004 तक संचार मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य रहे। 2004 में कृषि समिति के अध्यक्ष।

अन्य खास बातें

2- 23 मार्च 2020 को मध्य प्रदेश के 19वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

Advertisment

3- शिवराज सिंह चौहान वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं।

4- शिवराज सिंह चौहान की धर्मपत्नी साधना सिंह चौहान हैं। दो बेटे - कार्तिकेय चौहान, कुणाल चौहान हैं।

5- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में भी शिवराज सिंह को जाना जाता है।

6- शिवराज सिंह चौहान का जन्म 5 मार्च 1959 को बुधनी, मध्य प्रदेश, भारत में हुआ।

7- शिवराज सिंह चौहान के पिता का नाम श्री प्रेमसिंह चौहान और माता का नाम श्रीमती सुंदरबाई चौहान है।

8- शिवराज सिंह चौहान ने बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से उन्होंने स्वर्ण पदक के साथ स्नातकोत्तर (दर्शनशास्त्र) की शिक्षा ली।

9- आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल, भोपाल में साल 1975 में छात्र संघ के अध्यक्ष बने।

10- साल 1976-77 में आपातकाल का विरोध करने के दौरान भोपाल जेल में बंद रहे।

11- शिवराज सिंह चौहान का जन्म वर्ष 1992 में श्रीमती साधना सिंह से हुआ।

12- वर्ष 2005 में शिवराज सिंह चौहान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त हुए, 29 नवंबर 2005 को एमपी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

13- 10 दिसंबर 2008 को सर्वसम्मति से भाजपा के विधायक दल का नेता चुना गया।

14 - शिवराज सिंह चौहान के पिता- प्रेम सिंह चौहान, माता- सुंदर बाई चौहान, छोटे भाई- नरेंद्र सिंह चौहान, सुरजीत सिंह चौहान हैं।

शिवराज सिंह चौहान की संपत्ति कितनी है

मार्च 2020 के अनुसार शिवराज सिंह चौहान की चल-अचल संपत्ति यूलिप 30,000, सोना जेवरात 100 ग्राम लगभग, रिवाल्वर- एक, घरेलू सामान 3,00,000  रुपए लगभग, नगद एवं बैंक में जमा राशि 22,00,000 रुपए लगभग, कृषि भूमि 2 एकड़, कृषि भूमि ग्राम बैस (विदिशा) 3.20 एकड़, कृषि भूमि ग्राम ढोलखेड़ी (विदिशा) 1 हेक्टेयर, जिसमें पाली हाउस-ग्रीन हाउस विकसित है।

एक आवासीय मकान 180/1, मुखर्जी नगर। देनदारियों में बैंको से प्राप्त कृषि ऋण व पुत्र के लिए शिक्षा ऋण 43,00,000 रुपए लगभग है।

यह भी पढ़ें: 

MP Election 2023: श्योपुर विधानसभा और चुनाव परिणाम 2018 के बारे में

MP Election 2023: श्योपुर विधानसभा में इस बार है कांटे की टक्कर, 2018 के चुनाव में कांग्रेस को मिली थी जीत

MP Elections 2023: क्या है नरेला विधानसभा का मूड? वोटरों ने दी अपनी राय…

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश में नेता-पार्टियां चुनावी मोड में, भिंड में जनता भी करने लगी समीक्षा

MP Elections 2023: भगवान चिंतामन गणेश की धर्मस्थली सीहोर विधानसभा सीट पर क्या है जनता का मूड…

Shivraj Singh Chouhan about shivraj singh chouhan
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें