Advertisment

Rahul Gandhi Speech on Budget: सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रचा चक्रव्यूह, बजट पर दिया जोरदार भाषण

Rahul Gandhi Speech Budget: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने भाषण में बजट के साथ अग्निवीर भर्तियां समेत कई मुद्दों पर बात भाषण दिया।

author-image
aman sharma
Rahul Gandhi Speech on Budget: सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रचा चक्रव्यूह, बजट पर दिया जोरदार भाषण

Rahul Gandhi Speech On Budget: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और नेता प्रतिपक्ष ने अपने भाषण में बजट पर बात के अलावा अग्निवीर भर्तियों, नीट पेपर लीक, किसानों के लिए बने 3 कानूनों समेत कई मुद्दों पर बात की। राहुल गांघी से पहले सदन में शनिवार को दिल्ली में राउ आईएएस कोचिंग सेंटर में हुए हादसे का मुद्दा जमकर गरमाया। विपक्ष ने सदन में कार्य स्थगन प्रस्ताव पेश करके मुद्दे पर चर्चा करने की मांग की। चलिए आपको बताते हैं कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने भाषण में चक्रव्यूह का जिक्र करते हुए क्या-क्या कहा?

Advertisment

आज भी 6 लोग मिलकर मार रहे हैं अभिमन्यु को

राहुल गांधी ने अपनी स्पीच में कहा कि आज भी कुरुक्षेत्र में चक्रव्यूह रचा है और आज भी अभिमन्यु को 6 लोग मिलकर मार रहे हैं। यह अभिमन्यु हैं- देश के किसान, नौजवान, छोटे दुकानदार और इनके जैसे कई अन्य वर्गों के लोग।

इन्हें मारने वाले हैं- नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, अजीत डोभाल, गौतम अडानी, मुकेश अंबानी। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने पहले 3 काले कानून बनाए। किसानों ने विरोध किया तो उन्हें दिल्ली के अंदर घुसने तक नहीं दिया।

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1817840858995003441

सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा कि आज भी कुरुक्षेत्र में चक्रव्यूह रचा है और आज भी अभिमन्यु को छह लोग मिलकर एक साथ मार रहे हैं। यह अभिमन्यु हैं- देश के किसान, नौजवान, छोटे दुकानदार और इनके जैसे कई अन्य वर्गों से आने वाले लोग।

Advertisment

इन्हें मारने वाले हैं- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, अजीत डोभाल, गौतम अडानी, मुकेश अंबानी। राहुल गांधी ने अपने भाषण में आगे कहा कि मोदी सरकार ने पहले तीन काले कानूनों को बनाया।

किसानों ने विरोध किया तो उन्हें दिल्ली के अंदर घुसने तक नहीं दिया, किसानों की बात सुनना दो दूर की बात है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नीट पेपर लीक पर कुछ नहीं कहा, लेकिन अग्निवीर के चक्रव्यूह में फंसाकर बजट में उनकी पेंशन का जिक्र न करके वार किया। हां, इंटर्नशिप का जिक्र करके उनका मजाक जरूर उन्होंने बनाया।

राहुल गांधी के भाषण में यह सब सुनने के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला बोले कि नेता प्रतिपक्ष नियमों का उल्लंघन न करें। तब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने स्पीकर का जवाब देते हुए कहा कि ठीक है, अडानी और अंबानी की बात नहीं करते हैं, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों की बात तो होनी चाहिए।

Advertisment

नेता प्रतिपक्ष का पीएम पर तंज

इसके बाद राहुल गांधी ने सदन में कहा कि यह लड़ाई शिव की बारात और चक्रव्यूह को तोड़ने की है। शिव जी की बारात है, जैसे मनरेगा संविधान की बात... लेकिन सत्तापक्ष चक्रव्यूह बनाते हो। कभी भी शिव की बारात को चक्रव्यूह तोड़ नहीं सकता है।

https://twitter.com/ANI/status/1817852378198274537

भारत का बजट 20 लोगों ने मिलकर तैयार किया है और उनमें से सिर्फ एक मुस्लिम और एक ओबीसी है। बजट का हलवा बांटा, लेकिन कुछ ही लोगों में बंटा। देश में जरूरत जातीय जनगणना की है। इस समय देश में दो पॉवर हैं एक पॉवर आर्थिक और दूसरी एजेंसी, जिसके इस्तेमाल से लोगों को डराया जा रहा है।

ये भी पढ़ें-Monsoon 2024: मूसलाधार बारिश का दौर जारी, दिल्ली से मुंबई तक कहर बरपा रहा है मौसम; अगले 48 घंटों तक जारी रहेगी गरज-चमक

Advertisment

ये भी पढ़ें- Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 शूटिंग फाइनल में पदक से चूकीं शूटर रमिता जिंदल, इस स्थान पर किया इवेंट समाप्त

Advertisment
चैनल से जुड़ें