Advertisment

लॉरेंस बिश्नोई गैंग: सलमान खान की हत्या की साजिश में शूटर सुक्खा की गिरफ्तारी, 25 लाख में सुपारी, पाक से मंगा रहे थे गन

Lawrence Bishnoi Gang: सलमान खान की हत्या की साजिश में शूटर सुक्खा की गिरफ्तारी हुई है। चार्जशीट में पता चला कि 25 लाख में सुपारी दी गई थी।

author-image
Rahul Garhwal
Lawrence Bishnoi gang shooter Sukha arrested Salman Khan hindi news

Lawrence Bishnoi Gang: सलमान खान की हत्या की साजिश रचने के केस में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर सुक्खा उर्फ सुखबीर बलबीर सिंह की गिरफ्तारी हो गई है। नवी मुंबई पुलिस ने नई चार्जशीट दायर की है। इसके मुताबिक सलमान खान को मारने के लिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक मेंबर ने कथित तौर पर 25 लाख रुपए की सुपारी दी थी।

Advertisment

सुक्खा पर आरोप

सुक्खा पर आरोप है कि वो हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए बिश्नोई गैंग के मेंबर्स को काम पर रखता है। पुलिस का ये भी कहना है कि सुक्खा पाकिस्तान में अपने कथित हैंडलर डोगर के संपर्क में भी था।

पाकिस्तान से मंगा रहे थे AK-47, M16 जैसी गन

पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट फाइल की है। पुलिस के अनुसार ये सभी आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मेंबर्स के साथ मिलकर सलमान खान की हत्या की साजिश को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान से AK-47, M16 और AK92 जैसी गन मंगाने की तैयारी कर रहे थे।

सलमान को मारने नाबालिगों के किया हायर

जानकारी के मुताबिक आरोपियों के पास तुर्की में बनी जिगना पिस्टल भी थी। सुक्खा ने सलमान को मारने के लिए 18 साल से कम उम्र के लड़कों को हायर किया था। ये लड़के रायगढ़, नवी मुंबई, पुणे, ठाणे और गुजरात में छुपे हो सकते हैं।

Advertisment

सलमान के मूवमेंट पर थी 70 लोगों की नजरें

Salman Khanचार्जशीट में पुलिस ने बताया है कि करीब 60-70 लोग सलमान खान के मूवमेंट पर नजर रख रहे थे। बांद्रा के घर से लेकर पनवेल फार्म हाउस और गोरेगांव फिल्म सिटी तक नजर रखी जा रही थी। आपको बता दें कि सलमान की हत्या की साजिश अगस्त 2023 से अप्रैल 2024 के बीच रची गई थी।

सलमान को मारने के बाद क्या था प्लान ?

पुलिस की चार्जशीट में ये भी लिखा है कि सलमान खान को मारने के बाद शूटर्स का प्लान था कि वे सभी कन्याकुमारी में इकट्ठे होंगे। फिर नाव से श्रीलंका जाएंगे और फिर किसी दूसरे देश में चले जाएंगे। इससे भारत की जांच एजेंसियां उन तक पहुंच नहीं पाएंगी।

ये खबर भी पढ़ें: मामा के घर खुशियां: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज के बड़े बेटे कार्तिकेय की अमानत बंसल से हुई सगाई, दिल्ली में हुई रस्में

Advertisment

सुक्खा ने दी थी सलमान की सुपारी

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर सुक्खा ने शूटर अजय कश्यप और 4 लोगों को सलमान खान के नाम की सुपारी दी थी। इसके बाद उन्होंने सलमान की रेकी की थी और सलमान की सिक्योरिटी के बारे में पता लगाया था।

ये खबर भी पढ़ें: राज्य सेवा परीक्षा 2024: गलत सवालों को चुनौती पर हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित, 9 प्रश्नों पर विवाद, 2 डिलीट करने की मांग

Salman khan lawrence bishnoi gang shooter of Lawrence Bishnoi gang arrested shooter Sukha of Lawrence Bishnoi gang arrested shooter Sukha arrested लॉरेंस बिश्नोई गैंग लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर गिरफ्तार सलमान खान की सुपारी शूटर सुक्खा गिरफ्तार
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें