
Latest Update 12 November: दिल्ली ब्लास्ट की जांच NIA करेगी, पीएम मोदी भूटान प्रवास से लौटेंगे। विदेश मंत्री एस. जयशंकर कनाडा के ओंटारियो में G7 के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे। कल World Pneumonia Day है।

दिल्ली के लाल किले के पास हुए ब्लास्ट में 13 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हुए हैं। पीएम मोदी ने भूटान से इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं और NIA को जांच सौंपी गई है। गृह मंत्री अमित शाह ने उच्च स्तरीय बैठक में जांच की समीक्षा की है।
MP में नेशनल कॉन्क्लेव का शुभारंभ
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2025/04/cm-mohan-yadav-2.webp)
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 नवंबर 2025 को सिवनी जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वे लाड़ली बहना योजना की 30वीं किस्त के तहत 1.26 करोड़ महिलाओं के खातों में 1500 रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे। यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव सिवनी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेंगे और महिलाओं को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में 560.75 करोड़ रुपये लागत के 114 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया जाएगा। लाड़ली बहना योजना की शुरुआत मार्च 2023 में हुई थी, जब महिलाओं को 1000 रुपये प्रतिमाह सहायता दी जाती थी। सितंबर 2023 में इसे बढ़ाकर 1250 रुपये किया गया था, और अब इसे 1500 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है
CG जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के कर्मचारियों की हड़ताल
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2025/11/11/e00201c1-0fbe-4aca-a61d-6c7f958ed8911762867242168-_1762868337.jpg)
छत्तीसगढ़ में 12 नवंबर 2025 को कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के कर्मचारी वेतन वृद्धि की मांग को लेकर 12 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। चैतन्य बघेल की रिमांड 12 नवंबर तक बढ़ा दी गई है और उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ 12 नवंबर से किया जाएगा।
UP आप की "रोज़गार दो, सामाजिक न्याय दो" पदयात्रा
/bansal-news/media/post_attachments/lh-img/smart/img/2025/11/10/1200x900/sanjay_singh_1762781250236_1762781250453.jpg)
आम आदमी पार्टी (आप) 12 नवंबर 2025 को सरयू घाट से संगम तक "रोज़गार दो, सामाजिक न्याय दो" पदयात्रा निकालेगी। इस यात्रा का नेतृत्व राज्यसभा सांसद संजय सिंह करेंगे और इसका उद्देश्य उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी, आर्थिक संकट और सामाजिक अन्याय के खिलाफ जनजागरण करना है।इस पदयात्रा में युवा, किसान, शिक्षक, आशा बहुएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और समाज के सभी वर्गों के लोग शामिल होंगे। यात्रा का थीम सॉन्ग "मैं देश बचाने निकला हूं" पहले ही चर्चाओं में है और इसे मशहूर गायक अल्तमश फरीदी ने अपनी आवाज़ दी है। इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, लेकिन उनकी पदयात्रा में भाग लेने की जानकारी नहीं है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें